शाहरुख खान के बारे में 50 दिलचस्प बातें

बॉलीवुड के बेताज बादशाह, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और किंग खान जैसे प्रसिद्ध नामों से मशहूर शाहरुख खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार भी बताया जाता है. आज 2 नवंबर 2024 को शाहरूख 52 साल के हो गए है और इस मौक पर यहां मैं आपको शाहरूख के जीवन से जुड़ी 50 बातें बता रहा हूं।

शाहरुख खान के बारे में 50 खास बातें

शाहरुख खान एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं. उन्हें बॉलीवुड में सबसे बड़ा सितारों में से एक माना जाता है जिसे आज बॉलीवुड का राजा माना जाता है जिसके प्रशंसक हर उम्र के लोगों में है. अपनी कलाकारी के बदौलत अपने दम पर आज खुद को एक सितारा बनाकर लोगों के सामने खड़ा किया हैं।

शाहरुख के बारे में आज कौन नहीं जानता, सभी कुछ ना कुछ तो जानते है पर फिर भी हर कोई SRK के बारे में अधिक जानना चाहता है इसलिए यहां मैं आपको Shah Rukh Khan के बारे में 50 खास बातें बता रहा हूं।

शाहरुख खान के बारे में 50 खास बातें

इन 50 बातों को पढ़कर आप शाहरुख खान के बारे में उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

1. शाहरूख ने दीवाना फिल्म के साथ 1992 में अपनी बॉलीवुड की शूरूआत की थी जिसके लिए उन्हें best new actor का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

2. शाहरूख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में दिल्ली में हुआ था उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और माँ का नाम लतीफ फातिमा हैं।

3. शाहरूख अपने पिता को पठानी और माँ को हैदराबादी बताते है उनकी माँ हैदराबाद से और उनके पिता पेशावर पाकिस्तान से हैं।

4. शाहरूख जब 14-15 साल के थे तब उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया. उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी और वकील थे जो मौलाना अबुल कलाम आजाद के खिलाफ चुनाव भी लड़े, जिसमे उनकी हार हुई थी।

5. शाहरूख की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपए थी जो उन्हें पंकज उधास (गायक) के एक कंसर्ट में काम करने पर मिली थी।

6. शाहरूख का नाम पहले “अब्दुल रहमान” रखा गया पर उनके पिताजी न उनका नाम बदलकर शाहरूख खान रख दिया।

7. शाहरूख ने अपने जीवन के शुरुआती पांच साल मैंगलोर में अपने नाना नानी के साथ बिताएं।

8. 25 अक्टुबर 1991 को उन्होनें गौरी चिबर से शादी की।

9. अब शाहरूख के तीन बच्चे है :- आर्यन, सुहाना और अबराम।

10. शाहरूख की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम शहनाज लालारुख है।

11. खान की शुरूआती पढ़ाई St. Columba’s School, Delhi से हुई, उन्होनें स्नातक की पढ़ाई complete करने के लिए Hansraj College ज्वाइन किया लेकिन उनका ज्यादातर समय रंगमंच क्रिया समूह में बीतता था इसके बाद शाहरूख ने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंसार में postgraduate studies शुरू की, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए।

12. शाहरूख को film industry में सबसे अच्छा पिता माना जाता है।

13. शाहरूख खाने के करियर की शुरुआत टेलीविजन से हुई और फौजी, दिल दरिया, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

14. शाहरूख खान की प्रसिद्ध फिल्में :- दीवाना 1992, डर 1993, बाजीगर 1993, कभी हां कभी ना 1994, अंजाम 1994, गुड्डू 1995, करन अर्जुन 1995, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 1995, राम जाने 1995, चाहत 1996, कोयला 1997, Yes Boss 1997, परदेस 1997, दिल तो पागल हैं 1997, दिल से 1998, कुछ कुछ होता हैं 1998, Duplicate 1998, Josh 2000, मोहब्बतें 2000, कभी खुशी कभी गम 2001, देवदास 2002, कल हो ने हो 2003, मैं हूं ना 2004, वीर जारा 2004, डॉन 2006, चक दे इंडिया 2007, ओम शांति ओम 2007, रब ने बना दी जोड़ी 2008, My Name Is Khan 2010, रा.वन 2011, Don 2 2011, जब तक है जान 2012, चेन्नई एक्सप्रेस 2013, Happy New Year 2013, दिलवाले 2024, फैन 2024, रईस 2024, Jab harry met Sejal 2024 जैसी प्रसिद्ध फिल्मों से शाहरूख खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

15. इतना ही नहीं शाहरूख को उनके फैन प्यार से किंग खान, किंग ऑफ़ बॉलीवुड और एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं।

16. साल 2014 में की गई रिसर्च के अनुसार शाहरूख दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में में से एक हैं।

17. इतना ही नहीं शाहरूख Los Angeles Times के मुताबिक सबसे बड़े मूवी स्टार हैं और एसआरके बॉलीवुड के एक ऐसे actor हैं जिनके प्रशंसको की संख्या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी हैं क्योंकि विदेशों में बॉलीवुड एक्टर्स में से सबसे ज्यादा शाहरूख की फिल्में पसंद की जाती हैं।

18. इतना ही नहीं भारत सरकार के द्वारा फिल्मों में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं।

19. शाहरूख को लोग टीवी की दुनिया में Brand SRK भी कहते है क्योंकि अभिनेताओं में एसआरके के जितना brand endorsement कोई नहीं करता हैं।

20. शाहरूख के घर में हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्मो को बराबर सम्मान दिया जाता है उनके बच्चे दोनों धर्मो को मानते हैं।

21. एक किरदार जो शाहरूख को सबसे अलग दर्शाता है वो है उनके द्वारा दोनों हाथों को फैलाने का अपना रुतबा, जिसे आज तक कोई नहीं कर सका।

22. शाहरूख ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति थे।

23. शाहरूख फिल्मों के साथ साथ आईपीएल में क्रिकेट टीम कोलकाता नाईट राईडर्स के मालिक भी हैं।

24. जैसे सभी अपना एक लकी नंबर चुनते है जैसे क्रिकेट खिलाड़ी अपने जर्सी नंबर चुनते है वैसे ही शाहरूख का लकी नंबर 555 हैं यहां तक की उनकी सभी गाडियों के नंबरों में भी 555 जरुर होता है।

25. शाहरुख बॉलीवुड के इकलौते अभिनेता है जिनके पोस्टर आपको भारत के हर शहर और गाँव में लगे मिल जायेंगे।

26. ज्यादा दुखी होने पर शाहरूख अपनी बेटी सुहाना के साथ के वक्त बीतना पसंद करते है।

27. एसआरके का खुबसूरत बंगला, नाम मन्नत है, शाहरूख कहते है की वो इस बंगले को किसी भी हालात में नहीं बेचेंगे. अगर उनका बंगला टूट जाता है तो अपनी पूरी जायदाद बेचकर उसे फिर बना लेंगे।

28. उनकी एक खास आदत भी है जिसका शायद आपको पता ना हो, यही की शाहरूख हर रोज प्रेस किए हुए sleeping gown को पहनकर सोते हैं क्योंकि एसआरके का कहना है की, कोई नहीं जानता की सपने में वो किससे मिलने वाला हैं।

29. हर आदमी को किसी ना किसी चीज से डर जरुर लगता है वही शाहरूख भी कुछ कम नहीं हैं, उन्होंने भले ही बाजीगर फिल्म में घोड़े की सवारी की, लेकिन उन्हें घोड़े की सवारी से डर लगता हैं।

30. शाहरूख की एक खास तमन्ना थी की वो सेना में भर्ती हो इसके लिए उन्होंने आर्मी स्कूल ज्वाइन भी किया लेकिन उनकी माँ इसमें राजी नहीं हुई।

31. शाहरूख 1991 में अपनी माँ के निधन के दर्द से उभरने के लिए 1 साल के लिए मुंबई आ गए और फिर कभी उन्होनें पीछे नहीं देखा।

32. शाहरूख अब तक 9 फिल्मों में राहुल नाम की भूमिका निभा चुके हैं साथ ही राज नाम से भी वे कई फ़िल्में कर चुके है क्योंकि उन्हें राज नाम पसंद हैं।

33. एसआरके कड़ी मेहनत के लिए भी जाने जाते हैं इतना ही नहीं वे 4 से 5 घंटें की नींद लेते है उनका मानना है की सोना जीवन और समय को बर्बाद करना हैं।

34. शाहरुख घर में अपनी पत्नी को गौरी-माँ नाम से पुकारते हैं।

35. इतना ही नहीं, शाहरुख ने जोश फिल्म में खुद गाना भी गाया है, गाना ‘अपुन बोला’ से शुरू होता हैं।

36. शाहरुख को स्कुल के दिनों में “मेल ट्रेन” बुलाते थे क्योंकि SRK उन दिनों में बहुत अछे रनर थे।

37. शाहरुख आज एक्टिंग के सुपर स्टार बन चुके है लेकिन असल में उनकी हॉकी प्लेयर बनने की तमन्ना थी

38. उन्होनें अपनी पहली फिल्म दीवाना नहीं देखी हैं और वे चाहते है की वो अपनी लास्ट फिल्म भी नहीं देखेंगे।

39. एसआरके ने अभी तक अपनी 6 फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाई है, डर, बाजीगर, अंजाम, डुप्लीकेट, डॉन और डॉन 2 में।

40. अब तक 16 फिल्मों में शाहरुख का किरदार मर जाता हैं।

41. शाहरुख खान के पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार है और उनकी पसंदीदा अभिनेत्री मुमताज और साइरा बानो हैं।

42. शाहरुख खान को आइसक्रीम, बर्फ-क्रीम जैसी चीजें पसंद नहीं हैं।

43. खान के मुताबिक उनके दादा Jan Mohammad एक जातीय पश्तून (पठान) अफगानिस्तान से थे।

44. शाहरुख के माता पिता का विवाह 1959 में हुआ था।

45. शाहरुख को स्कुल का सर्वोच्च पुरस्कार, तलवार का सम्मान प्राप्त हुआ।

46. उनके बचपन की दोस्त और अभिनय अम्रता सिंह थी जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई थी।

47. खान के मुताबिक वो अपने इस्लाम में दृढ़ता से विश्वास करते है और अपनी पत्नी के धर्म को भी मानते हैं।

48. शाहरुख खान को फ्रांस की सरकार ने “ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एंड डेस लेट्रेस” और उसके उच्चतम नागरिक सम्मान resin d’honneur से सम्मानित किया हैं।

49. खान ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, देवदास, परदेस, चक दे इंडिया, my name is khan के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता हैं।

50. एसआरके के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप शाहरुख के द्वारा लिखी गई किताब 25 Years Of A Life पढ़ सकते हैं इस किताब में SRK ने अपने बारे में लिखा है, इसे पढ़कर आप खान से जुड़ी बातें जान सकते हैं।

शाहरुख के बारे में ये वो 50 खास बातें थी जिन्हें पढ़कर आप किंग खान के बारे में बहुत कुछ सीख सकते है. आशा करता हूं आपको इन बातों से शाहरुख के बारे में कुछ नया सिखने को मिला होगा या अगर आप शाहरुख खान से जुड़ी कोई खास बात जानते है तो उन्हें कमेंट में लिखें।

“मेरे पास फिल्म स्टार होने के बारे में कोई आत्म-केंद्रितता या अहंकार नहीं हैं”  :- Shah Rukh Khan

अगर आप एसआरके के पक्के फैन है तो आपने यहां बताई 50 बातें पढ़कर शाहरुख खान के बारे में कुछ ना कुछ नया सिखा होगा. अगर हां तो इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खान के फैन्स के साथ share जरुर करें।

Avatar for Jamshed Khan

by: Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment