Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / फेस्टिवल / अप्रैल 2020 महत्वपूर्ण दिवस - List of Important Days in April

अप्रैल 2020 महत्वपूर्ण दिवस - List of Important Days in April

By: जमशेद खानLast Updated: 15 Apr, 2020

अप्रैल माह में महत्वपूर्ण दिवस Important Days in April 2020: अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण दिन है। हर महीने में कई विशेष दिन होते हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है। अगर कोई हमें इनके बारे बताता है तो हम पढ़ते नहीं हैं। जबकि इस तेजी से भागती जिंदगी में हमें एक महीने में सभी स्पेशल दिनों के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि यह हमारी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं।

Important Days in April

ऐसे महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानने और याद रखने से आप न केवल अपडेट रहते हैं बल्कि इनसे आपको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिल सकती हैं। क्योंकि इस सूची के 2 से 3 प्रश्न हर प्रतियोगी परीक्षा में देखे जा सकते हैं। इसलिए यह "महत्वपूर्ण दिनों की सूची 2020" उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

अपनी नॉलेज को बढ़ाने और बेहतर तैयारी के लिए आपको वर्ष, महीने की महत्वपूर्ण तारीखों और दिनों की सूची को याद रखना होगा। अप्रैल के महीने की बात करें तो इस महीने में कई ऐसे दिन हैं जिस दिन कोई त्यौहार, विशेष दिन या कोई इवेंट्स का आयोजन होता है। इस आर्टिकल में हम उन सभी महत्वपूर्ण दिनों पर नजर डालेंगे जो अप्रैल के महीने में पड़ते हैं।

आज हम यहां अप्रैल 2020 में महत्वपूर्ण दिनों और दिनांक की सूची (Life of Important days and dates in April 2020) आपके साथ साझा कर रहे हैं जिससे आपको अप्रैल के महीने में आने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों, स्पेशल दिनों और इवेंट्स के बारे में जनकारी प्राप्त होगी।

विषय-सूची

  • अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की सूची - Important Days in April 2020
      • 1st April: अप्रैल फूल दिवस (April Fools Day)
      • 1 April: ओडिशा दिवस (Odisha Day/ Utkal Diwas)
      • 2 April: विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day)
      • 4 April: अन्तर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness)
      • 5 April: राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day)
      • 7 April: विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)
      • 10 April: विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)
      • 11 April: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day)
      • 13 April : जलियांवाला बाग हत्याकांड/ नरसंहार (Jallianwala Bagh Massacre)
      • 14 April: भीमराव अम्बेडकर जयंती (B. R Ambedkar Remembrance Day) Ambedkar Jayanti 2020
      • 17 April: विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Haemophilia Day)
      • 18 April: विश्व धरोहर दिवस/विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day)
      • 19 April: विश्व लीवर दिवस (World Liver Day)
      • 21 April: सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day)
      • 22 April: पृथ्वी दिवस (Earth Day)
      • 23 April: विश्व पुस्तक दिवस (World Book and Copyright Day)
      • 24 April: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day)
      • 24 April: सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन (24 April 1973 Sachin Tendulkar's Birthday)
      • 25 April: विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)
      • 26 April: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day)
      • 27 April: विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day)
      • 28 April: काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस (World Day for Safety and Health at Work)
      • 29 April: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day)
      • 30 April: आयुष्मान भारत दिवस (Ayushman Bharat Diwas)
    • निष्कर्ष,

अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की सूची - Important Days in April 2020

अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की सूची 2020, Festivals in april 2020, Important days and dates in april 2020 (National and international), Important events list in hindi, List of Important days of april in India.

यह अप्रैल माह में आने वाले महत्वपूर्ण दिनों और तारीखों की लिस्ट आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों अर्थात भारत और विश्व के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी।

1st April: अप्रैल फूल दिवस (April Fools Day)

अप्रैल फूल दिवस पश्चिमी देशों में 1 मार्च को मनाया जाता है। यह साल के सबसे रोमांचक दिनों में से एक है। यह दिन "ऑल फूल्स डे" के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को मुर्ख दिवस भी कहा जाता है। यह दिन दुनिया भर में मुर्ख डे के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सभी एक-दुसरे को मुर्ख बनाने की कोशिश करते हैं। लोग हंसी-मजाक के साथ इस दिन को मनाते हैं।

1 April: ओडिशा दिवस (Odisha Day/ Utkal Diwas)

ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस ओडिशा राज्य में 1 अप्रैल को मनाया जाता है। क्योंकि 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को आजाद प्रांत बनाया गया था। इस राज्य का स्थापना दिवस 1 अप्रैल को मनाया जाता है। Odisha day कई नामों से जाना जाता है जैसे Utkal diwas, Utkala Dibasa.

यह ओडिशा में राज्य गठन की याद में मनाया जाता है। यह ओडिया भाषी समुदाय के लिए उत्सव का समय है। ओडिशा के अलावा भारत और विदेशों में भी उत्कल दिवस सेलिब्रेट किया जाता है, जहां ओडिशा के लोग रहते हैं।

2 April: विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day)

विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस (WAAD) प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस लोगों में आत्मकेंद्रित के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। सबसे पहले, विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस 2008 में सेलिब्रेट किया गया था।

World autism awareness day से आत्मकेंद्रित (autism) से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस दुनिया भर में ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

4 April: अन्तर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness)

हर साल 4 अप्रैल को, अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह landmines के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इसकी वजह से पैदा हुए खतरों से सुरक्षित रहने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ही अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस या खदान कार्य सहायता दिवस मनाया जाता है।

ताकि लोग सुरक्षित रहें और विस्फोटक उपकरणों से जुड़े खतरों के बारे में सतर्क रहें। विभिन्न राज्य सरकारें लैंडमाइन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित करती हैं।

5 April: राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day)

5 अप्रैल के दिन को इंडिया का राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में माना जाता है। भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस प्रत्येक वर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है। सबसे पहले, यह दिवस 5 अप्रैल 1964 को सेलिब्रेट किया गया था। यह दिन गौरवशाली समुद्री इतिहास को समर्पित है।

7 April: विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है। हेल्थ दुनिया में सबसे जरूरी और बड़ी चीज है। इसलिए 7 अप्रैल का दिन स्वास्थ्य को समर्पित किया गया है। हेल्थ डे मनाने का उदेश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य देखभाल मिल सके। विश्व स्वास्थ्य दिवस का उदेश्य स्वास्थ्य विषय के बारे में जागरूकता फैलाना है।

10 April: विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day)

विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। होम्योपैथी शब्द का अविष्कार सैमुअल हैनिमैन ने किया था। वह जर्मनी के एक प्रसिद्ध डॉक्टर थे। डॉ. हैनिमेन, होम्योपैथी के संस्थापक का जन्मदिन मनाने के लिए ही 10 अप्रैल के दिन को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ सैमुअल हैनिमैन को श्रद्धांजलि के रूप में विश्व होम्योपैथी दिवस (world homeopathy day) मनाया जाता है।

11 April: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day)

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (NSMD) गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित स्वास्थ्य देखभाल और मातृत्व सुविधाओं के बारे में बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 अप्रैल को मनाया जाता है। 11 अप्रैल कस्तूरबा गांधी का जन्मदिन है, उनके जन्मदिन की सालगिरह कोराष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। कस्तूरबा गांधी महात्मा गांधीजी की पत्नी थी।

13 April : जलियांवाला बाग हत्याकांड/ नरसंहार (Jallianwala Bagh Massacre)

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में भारतीय इतिहास की सबसे दुखद घटना घटी थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड को अमृतसर नरसंहार के नाम से भी जाना जाता है। 13 अप्रैल 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड में हजारों लोग मार गए थे। 13 अप्रैल 2020 में जलियांवाला बाग़ हत्याकांड की 101वीं बरसी है।

इस दिन जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में घायल और मारे गए लोगों की याद में याद किया जाता है। देश अमृतसर के जलियांवाला बाग की 101वीं बरसी पर शहीदों को याद कर रहा हैं। यह दिन उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अपनी जान जलियांवाला बाग हत्याकांड में गंवाई थी।

14 April: भीमराव अम्बेडकर जयंती (B. R Ambedkar Remembrance Day) Ambedkar Jayanti 2020

अम्बेडकर जयंती या भीम जयंती भीमराब आंबेडकर का जन्मदिन है जो डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी विख्यात हैं। इनके जन्मदिन को भारत में त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान के जनक की जयंती प्रत्येक वर्ष 'भीम जयंती' या 'अंबेडकर जयंती' के रूप में मनाई जाती है।

भारत के साहित्य और राजनीति में उनके योगदान को याद करने के लिए इस दिन कई मेलों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

17 April: विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Haemophilia Day)

विश्व हीमोफिलिया दिवस 17 अप्रैल को दुनिया भर में हीमोफिलिया बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का उदेश्य हिमोफिलिया को हराना है। यह दिवस हीमोफीलिया और रक्तस्राव संबंधी विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व हिमोफिलिया दिवस मनाने की शुरूआत 1989 से की गई थी। हर साल 17 अप्रैल को लोगों में हिमोफिलिया के प्रति जागरूकता फैलाने और सही उपचार उपलब्ध कराने के उदेश्य से मनाया जाता है।

18 April: विश्व धरोहर दिवस/विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day)

विश्व धरोहर दिवस या विश्व विरासत दिवस हर साल 18 अप्रैल को धरोहर स्मारकों, धरोहर स्थलों के संरक्षण, मानव विरासत, विविधता और भेद्द्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। मानव विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने और इस क्षेत्र में काम करने वालों के प्रयासों को पहचानने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है।

इस दिवस का मुख्य उदेश्य विश्व भर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

19 April: विश्व लीवर दिवस (World Liver Day)

विश्व लीवर दिवस हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व लीवर दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य दुनिया भर में लीवर (जिगर) से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है। जिगर शरीर का दूसरा सबसे जटिल अंग है। हिंदी में जिगर (liver) को यकृत भी कहते हैं। यह शरीर का एक जरूरी अंग है।

इसलिए विश्व लीवर दिवस दुनिया भर में मानव शरीर में लीवर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता हैं ताकि लोग अपने लीवर को स्वस्थ रखने के प्रति उत्साहित हो सके।

21 April: सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day)

सिविल सेवा दिवस या लोक सेवा दिवस हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न सिविल सेवक एक साथ आते हैं और एक सिविल सेवक के रूप में समाज में उनके योगदान पर चर्चा करते हैं। इस दिन सभी सिविल सेवकों को उनकी सर्वेश्रेठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

22 April: पृथ्वी दिवस (Earth Day)

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक सालाना कार्यक्रम है। एअर्थ डे पहली बार 1970 में मनाया गया था।

यह दिवस 1970 में आधुनिक पर्यावरण आन्दोलन के जन्म की सालगिरह के रूप में चिन्हित करता है। इसका उदेश्य पृथ्वी के पर्यावरण के लिए जागरूकता को बढ़ाना हैं।

23 April: विश्व पुस्तक दिवस (World Book and Copyright Day)

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व पुस्तक दिवस पुस्तकों और पुस्तक-प्रेमियों के लिए प्यार को समर्पित है। यह किताब पढ़ने के आनंद को बढ़ावा देने का एक उत्सव है। यह दिवस लोगों को पुस्तक पढ़ने के लिए उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही, पुस्तकों और लेखकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी विश्व बुक डे सेलिब्रेट किया जाता है।

24 April: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day)

भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2010 से मनाया जाता है। यह पहली बार 24 अप्रैल 1993 में मनाया गया था, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। 24 अप्रैल 1993 को संविधान में 73वां संशोधन किया गया। तब से 24 अप्रैल के दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस में रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

24 April: सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन (24 April 1973 Sachin Tendulkar's Birthday)

जैसा कि नाम से पता चलता है, २४ अप्रैल का दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता के कारण अप्रैल में सबसे खास दिनों में से है। 24 अप्रैल क्रिकेटर सचिन का जन्मदिन भी हैं। भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था।

25 April: विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)

विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। यह 2007 में शुरू किया गया था। विश्व मलेरिया दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य मलेरिया के विषय में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस मलेरिया को नियंत्रित करने के प्रयास करता है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छर के काटने से होती है।

विश्व मलेरिया दिवस दुनिया भर में लोगों को मलेरिया को रोकने और कम करने के लिए प्रयास करने के लिए जागरूक करता है। मलेरिया की घातक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, विश्व मलेरिया दिवस प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को 2008 से मनाया जाता है।

26 April: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day)

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है। हम बौद्धिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका के बारे में जानने के लिए विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाते है। यह दिन नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है। इस दिवस का मुख्य उदेश्य कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, डिजाइन और पेटेंट के महत्व को याद करने का दिन है, और इनके बारे में जागरूकता फैलाना हैं।

27 April: विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day)

विश्व पशु चिकित्सा दिवस को हमारे समाज में पशु चिकित्सकों के योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए हर साल अप्रैल महीने के के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इस दिवस का उदेश्य बीमारी पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे दुनिया भर के पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए प्रयासों को बढ़ावा देने और उजागर करने के लिए मनाया जाता है। पशु चिकित्सक का काम बीमार या घायल जानवरों की देखभाल करना है।

28 April: काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस (World Day for Safety and Health at Work)

यह दिन सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए समर्पित है। सुरक्षा और स्वास्थ्य विश्व दिवस दुर्घटनाओं और बिमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसका उदेश्य दुनिया भर में व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बिमारियों के शिकार लोगों की स्मृति को सम्मानित करना है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस प्रतिवर्ष 28 अप्रैल को कार्यस्थल में सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

29 April: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day)

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, ताकि नृत्य की कला के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़े। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का मुख्य उदेश्य नृत्य को बढ़ावा देना है। नृत्य दिवस की शुरूआत 29 अप्रैल 1982 से हुई थी। यह दिवस नृत्य की कला का महत्व को प्रदर्शित करता है।

30 April: आयुष्मान भारत दिवस (Ayushman Bharat Diwas)

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए, भारत सरकार द्वारा एक कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसे आयुष्मान भारत दिवस कहा जाता है। आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाता है।

आयुष्मान भारत दिवस का मुख्य उदेश्य सस्ती कीमत में अच्छी चिकित्सा उपचार और सुविधाएं प्रदान करना है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, एक पहल है जो देश के दूरस्थ भागों में सस्ती चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है।

निष्कर्ष,

यह थी अप्रैल 2020 में महत्वपूर्ण दिनों की सूची। इस लिस्ट के माध्यम से आपके लिए अप्रैल के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानना आसान हो जाएगा। इन सभी दिनों और तिथियों को अप्रैल महीने में विशेष दिन माना जाता है। ये सभी तिथियां न केवल आपको सामान्य जागरूकता के मोर्चे पर अपडेट रहने में मदद करेंगी बल्कि आपके ज्ञान को बड़े पैमाने पर बढ़ाएंगी।

इस "अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिनों की सूची 2020" आर्टिकल को लिखने का उदेश्य सभी को अप्रैल में आने वाले महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जागरूक करना हैं और हम उम्मीद करते हैं कि, इसे पढ़ने के बाद लोगों को वर्ष या महीने के विशेष दिनों (Important days of April) के बारे में अच्छी नॉलेज मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

  • भारत के त्यौहारों की सूची

यदि आपको इस महत्वपूर्ण दिनों की सूची उपयोगी लगे तो सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि कोई और भी Important days के बारे में जान सके।

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: जमशेद खान

मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं लाइफ सक्सेस और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Promise Day Shayari in Hindi

    प्रॉमिस डे की शायरी - Promise Day Shayari in Hindi 2021

  • Poem on Diwali in Hindi

    दिवाली पर कविता - Poem on Diwali in Hindi 2020

  • Gandhi Jayanti Shayari in Hindi

    गाँधी जयंती पर शायरी - Gandhi Jayanti Shayari in Hindi 2020

Reader Interactions

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

अपडेटेड पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

पोपुलर पोस्ट

  • Alexa Website Ki Ranking No Data Show Kyu Karta Hai
  • Blogger Label, Archive and Search Pages Ko Noindex Kaise Kare
  • Google Me Top Rank Pane Ki Top 10 SEO Tips and Tricks 2019
  • Blog Post Topic Ke Liye High Quality Keywords Kaise Search kare
  • Blogger Blog Ki Security Ke Liye HTTPS Enable Kaise Kare

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।