दुनिया के 10 अजीबो गरीब रहस्य जिन्हें आज तक कोई सुलझा न सका

World’s 10 largest unsolved mystery in hindi: दुनिया में आज भी ऐसे बहुत से रहस्य हैं जिनको आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। आज इस पोस्ट में मैं आपको संसार के 10 ऐसे अजीबोगरीब रहस्यों के बारे में बता रहा हू जिनके बारें में बहुत से विद्वान और वैज्ञानिक रिसर्च कर के थक चुके हैं मगर अभी तक किसी को भी इन अनसुलझी पहेलियो के बारे में कुछ भी पता नहीं चला हैं जैसे क्या छः इंच का नरकंकाल हो सकता हैं? क्या आसमान से कभी मीट के टुकड़े गिर सकते हैं? आईये इस दुनिया के ऐसे ही कुछ और अजीबो गरीब अनसुलझे हुए राज जानते हैं।

Why-all-peoples-blood-type-are-different

इस दुनिया में कुछ ऐसी रहस्मयी बातें, ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब किसी के पास नहीं होते हैं। दुनिया में ऐसी बहुत सी कहानिया हैं जिनके राज आज तक कोई पता नहीं कर सका हैं और शायद आगे भी कोई पता नहीं कर सकेगा क्युकी इन रहस्यों के आगे हमारा विज्ञान भी फ़ैल हो जाता हैं।

जब लाख कोशिशो के बावजूद हम इनके बारे में कुछ नहीं जान पाते हैं तब हमारी जुबान पर बस एक ही शब्द आता हैं कि इनके बारें में तो भगवान को ही पता हो सकता हैं।

दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य जिन्हें आज तक कोई सुलझा नहीं पाया

हम सब बहुत बार एलियन के बारे में सुनते है और कुछ लोग Alien देखने का दावा भी करते हैं पर आज तक कोई ये साबित नहीं कर पाया है की वास्तव में एलियन होते भी हैं। इस रहस्मयी दुनिया में आपको ऐसे लाखो रहस्य मिल जायेंगे। जैसे:-

1. आज भी सुरक्षित हैं 2,000 साल पुरानी बॉडी:

Lady Dai Mummy

चीन की Xin Zhui जिसे लेडी डाई और Marquise of Dai के नाम से भी जाना जाता हैं उनकी मौत करीब दो हज़ार साल पहले हुई थी पर आज भी उनकी Body बिलकुल सुरक्षित हैं। किसी भी व्यक्ति की 2000 साल पुरानी ममी को सुरक्षित रख सके ऐसा होना बहुत मुश्किल हैं पर ऐसा हुआ हैं।

चीन की Lady Dai की बॉडी जब मिली थी तो उसकी Screen Soft थी और उनके पैरो के जोड़ भी हिल रहे थे। आज भी ये बॉडी वैसी की वैसी सुरक्षित हालत में हैं।

2. छ: इंच का नरकंकाल:

Six inch skeletons

आप ये सुन कर हैरान रह जाओगे की 6 इंच छोटा नर कंकाल भी हो सकता हैं। जी हां, सुनने में अजीब लग सकता हैं पर 6 inch का नर कंकाल भी हो सकता हैं। चिली के घोस्ट टाउन में एक छ: इंच को नरकंकाल मिला था और ये आज भी लोगो के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ हैं।

इसकी खास बात ये हैं की इसके दांत बहुत मजबूत थे और इसके शरीर पर धारिया थी। कुछ लोगो ने इस कंकाल को मानव कंकाल ही माना हैं पर सवाल ये उठता हैं की ऐसा कैसे हो सकता हैं? क्या एक छ: इंच का आदमी भी हो सकता हैं?

3. आसमान से बरसे थे मीट के टुकड़े

Cuts of meat

ये सुन कर तो शायद आपको बिलकुल यकीन ही नहीं होगा पर यकीनन ऐसा हुआ हैं। 1876 में बाथ कंट्री (Bath country) के रंकिन में यहाँ मीट की बारिश होने लगी थी। लोग सबकुछ छोड़ कर मीट के टुकडो को इकट्ठा करने में जुट गए और जब कुछ लोगो ने इस मीट को चखा तो उन्हें ये बहुत ही स्वादिष्ट लगा।

ये मीट के टुकड़े 3 से 5 इंच के थे और बिल्कुल साफ थे। जब इन टुकडो की जांच की गयी तो जाँच करने वाले लोगो ने बताया की ये टुकड़े किसी घोड़े या किसी नवजात के हैं मगर सच ये हैं की आज तक इनका कोई भी पता नहीं लगा पाया की ये किसका मांस हैं और इनकी बारिश क्यों हुयी हैं?

4. दुनिया की सबसे पुरानी बाइक आज भी है चलने के हालात में हैं:

World oldest bike the traub

World Oldest Bike “The Traub”: विश्व की सबसे ज्यादा पुरानी “The TRAUB” बाइक आज भी चलने की हालत में हैं। अभी भी उसकी कंडीशन इतनी अच्छी हैं की उसे चलाया जा सकें। आप ये मानोगे नहीं पर 1916 में बनी “द ट्रोब” बाइक आज भी चलने योग्य हैं। यह बाइक शिकागो में मिली थी और इस में उपयोग किये गए Parts उस समय से काफी Advance हैं।

5. जानवरों ने बचाई थी लोगो की जान:

Haicheng Earthquake in China in 1975

Haicheng Earthquake in China in 1975: जब  1975 में चीन के हियेंग सिटी में भूकंप आया था तो उसमे जनता की जान किन्ही इंसानों ने नहीं बल्कि जानवरों ने बचायी थी। हुआ यु की भूकंप आने से ठीक कुछ टाइम पहले जानवर अजीबब सा बर्ताव करने लगे।

जानवरों की अजीबोगरीब हरकतों से पुरे शहर को खाली करवा दिया गया और सिटी के खाली होने के कुछ समय बाद वहां इतनी तेज भूकंप आया की चीन का ये पूरा शहर 90 प्रतिशत तबाह हो गया। इसकी तीव्रता 7.3 Magnitude थी।

6. एक छेद में समां जाता है आधी नदी का पानी:

The Devil's Kettle

दुनिया में एक नदी ऐसी भी है जिसका आधे से ज्यादा पानी एक छिद्र में समां जाता हैं। जी हाँ, मैं बात कर रहा हू द डेविल्स केटल नामक छेद की जो एक नदी के पास बना हैं और जब नदी उसके पास से गिरती है तो नदी आधा पानी उसमे समां जाता हैं।

इस छेद पर काफी रिसर्च किये गए पर आज तक कोई भी पता नहीं लगा सका की इतने से छेद में इतना पानी कैसे आ सकता हैं और आखिर इतना सारा पानी जाता कहा हैं। आज भी इस छेद पर रिसर्च चल रही हैं।

7. सबका ब्लड ग्रुप अलग अलग क्यों होता हैं:

Why-all-peoples-blood-type-are-different

Why all people’s blood group are different? सभी लोगों के रक्त समूह अलग क्यों  होते हैं? ये सवाल हमारे दिमाग में बहुत बार आता हैं की आखिर सभी लोगो के ब्लड ग्रुप एक जैसे क्यों नहीं होते हैं।

आज तक इस सवाल का जवाब किसी भी वैज्ञानिक ने नहीं दिया हैं। रक्त समूह की खोज कार्ल लैंडीस्टीनर ने 1900 में की थी पर वो भी नहीं बता पाए थे की सभी का ब्लड ग्रुप अलग-अलग क्यों होता हैं।

8. स्विमिंग करने के दौरान गायब हो गए ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर:

Australian prime minister harold holt

प्रधानमंत्री का देश में बहुत बड़ा ओहदा होता है और अगर किसी देश के Prime Minister को अचानक कुछ हो जाये तो पुरे देश में खलबली मच जाती हैं। अगर किसी भी वजह से प्रधानमंत्री लापता या गायब हो जाये तो चंद सेकंडो में उसे ढूढ़ निकालते हैं पर ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर हेरोल्ड होल्ट जिन्होंने 22 महीने पहले ही अपना कार्यभार संभाला था।

चेवियट बिच पर स्विमिंग करते हुए अचानक गायब हो गये। उनके गायब होने के तुरंत बाद अनेक डाईवर्स, एयर फ़ोर्स और हेलिकोप्टर लगाए गए लेकिन हेरोल्ड का कही कोई नामुनिशान तक नहीं मिला और आज तक भी उनको कोई ढूढ़ नहीं पाया।

9. क्या 1518 का डांसिंग प्लेग सच था:

1518 Dancing Plague

नाचना कौन नहीं चाहता, ख़ुशी मिलने पर हर किसी का Dance करने का मन करता हैं पर क्या नाचने की भी बीमारी हो सकती हैं और क्या लोग नाच नाच कर मर भी सकते हैं। अगर 1518 के डांसिंग प्लेग की बात की जाये तो ये बात सच साबित हो जाती हैं। ऐसा माना जाता हैं की सन् 1518 में एल्सासे के स्टार्सबर्ग में एक ऐसा डांसिंग प्लेग फैला की लोग बिना रुके डांस करने लगे थे और डांस करते करते बहुत सारे लोगो की मौत हो गयी।

इनमे से कुछ लोग तो नाचते नाचते ही मर गए, कुछ लोग साँस फूलने से मर गये और कुछ लोगो की मौत Heart Attack यानि दिल का दौरा पड़ने से हो गयी।

10. एयरपोर्ट से बोइंग विमान का चोरी हो जाना:

Airport Boeing 727 Angola theft

Airport Boeing 727 Angola theft: आपने मोटरसाइकिल, कार, बस, ट्रैक जैसे यातायात वाहनों के चोरी होने के बारे में तो सुना होगा पर क्या आप सोच सकते है की किसी एअरपोर्ट पर से विमान चोरी हो जाये। शायद नहीं पर ऐसा हुआ हैं, 2003 में अंगोलन एअरपोर्ट से बोइंग 727 की चोरी हो गई थी।

मगर सवाल ये हैं की जब आप किसी चीज को चलाना ही नहीं जानते तो उसे कैसे चला सकते हो और अगर चलाने की कोशिश करते हो और चला भी लेते हो तो आपसे दुर्घटना होना निश्चित हैं। फिर यहाँ तो Airplane की बात ओह रही हैं।

चोरी होने से पहले बोइंग विमान के सभी लाइट्स बंद थे, ट्रांसपॉन्डर डिसएबल किये हुए थे और बोइंग ने अचानक वैसे ही उड़ान कैसे भर दी। आखरी बार उसे अंटलाटिक ओशन के ऊपर से गुजरते हुए देखा गया था उसके बाद इस विमान का किसी को पता नहीं चला की विमान कहाँ गया।

हैरत की बात ये हैं की सब ट्रेकिंग डिवाइस भी ट्रेस नहीं हो रहें थे और ना कहीं पर कोई विमान क्रेश हुआ तो आखिर विमान गया तो गया कहाँ? ये सवाल आज भी सवाल ही है।

अगर आपको इस पोस्ट में बताई बाते अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर ले ताकि आपको लेटेस्ट पोस्ट की सुचना ईमेल इनबॉक्स में मिल जाये।

Avatar for Jamshed Khan

About Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Comments ( 4 )

  1. Ashish tiwari

    भाई अभी हाल ही में गोरखपुर के नजदीक मे ही एक 10/15डिब्बे की ट्रेन ही चोरी हो गई थी

    Reply
  2. durgesh kumar

    Very good tips

    Reply
  3. Vishal

    nice article Khan saab, keep up the good work.

    Reply
  4. Dwithun Baro

    Bohut atsi jankari hai bhai mujhe bohut atsi lagi jankar wo sab

    Reply

Leave a Comment

I need help with ...