दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां – Tallest Statues in The World 2024

आप दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के बारे में तो जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियाँ कौन सी हैं? इस आर्टिकल में आज हम आपको “दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियाँ” के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं, दुनिया की सबसे बड़ी मूर्तियाँ कौन सी हैं? Which are The Tallest Statues in the World?

Tallest Statues in The World

ऐसी कई मूर्तियां हैं जो दुनिया भर में मशहूर हैं क्योंकि उनकी ऊंचाई हैरान करने वाली है। दुनिया की सभी बड़ी मूर्तियों का निर्माण इतिहास के महान लोगों के सम्मान में किया गया है। इन हस्तियों को आज भी याद किया जाता है। ये मूर्तियाँ इतनी बड़ी हैं कि, इन्हें देखने के लिए हर दिन हजारों लोग आते हैं और इन्हें दुनिया का अजूबा कहा जाता है।

एक समय था जब दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति के बारे में बात होती थी तो भारत का नाम नहीं लिया जाता था लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति के नाम से भारत सबसे पहले जाना जाता है क्योंकि भारत में ही दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति मौजूद हैं जिसके बारे में आपको नीचे बता रहे हैं। आइये जानते हैं:- दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां कौन-कौनसी हैं?

दुनिया की 10 सबसे ऊंची प्रतिमा – 10 Tallest Statues in The World 2024

दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है? दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, प्रतिमा, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां कौन सी हैं? दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्ति। Duniya ki sabse badi murti, Duniya ki sabse unchi murti koun si hai, Tallest Statues in the World.

1. Statue of Unity

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में है जिसे Statue of Unity के नाम से जाना जाता है। यह प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की है। यह भारत के गुजरात शहर की नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित है। इस statue की height 182 मीटर (597 फिट) है और इसका कूल वजन लगभग 1700 टन है। यह मूर्ति लोहा और तांबा का इस्तेमाल करके बनाई गई है। इस मूर्ति का निर्माण 2018 में पूरा हुआ था। यह दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा है। इस मूर्ति को प्रत्येक दिन हजारों लोग देखने के लिए आते हैं।

2. Spring Temple Buddha

Spring Temple Buddha

यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है और यह हेनान, चीन में स्थित है। इस मूर्ति में बुद्ध को दर्शाया गया है। इस प्रतिमा की ऊंचाईं 128 मीटर (420 फिट) है। यह मूर्ति 20 मीटर ऊंचे कमल के फूल के सिंघासन पर टिकी हुई है। इसका निर्माण 2008 में पूरा हुआ था। इस विशाल प्रतिमा को तांबे का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इस मूर्ति के निर्माण में 3,74,84,75,000.00 रुपये का खर्च हुआ था।

3. Laykyun Sekkya

Laykyun Sekkya

यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति के नाम से जानी जाती है जो कि म्यांमार में स्थित है। इस मूर्ति का निर्माण 10 से 15 साल में पूरा हुआ था। यह भगवान बुद्ध की मूर्ति है और इसकी ऊंचाई 380 ft है। यह मूर्ति 40 फिट ऊंचे सिंघासन पर टिकी हुई है। यहाँ तक कि, इस मूर्ति में ऊपर जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है। जिसकी मदद से लोग मूर्ति के ऊपर से नीचे और आस-पास का नजारा देख सकते हैं।

4. Statue of Belief

Statue of Belief

भारत में statue of unity के अलावा अब एक और मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की list में जुड़ चुकी है जिसे statue of belief के नाम से जाना जाएगा। इस मूर्ति का निर्माण अभी चल रहा है और अगस्त 2024 तक पूरा हो जाएगा। इस प्रतिमा में lord shiva को दर्शाया गया है और इसकी ऊंचाई 348 फिट है। यह मूर्ति राजस्थान में बन रही है।

5. Ushiku Daibutsu

Ushiku Daibutsu

लॉर्ड शिवा स्टैचू से पहले यह मूर्ति दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मूर्ति थी जोकि अब पाँचवे स्थान पर है। यह मूर्ति भी बुद्ध को समर्पित है और यह जापान में स्थित है। 2002 में यह दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति थी। यह मूर्ति 330 फिट ऊंची है। इस मूर्ति को चारों हिस्सों में बांटा गया है जिनमें से एक हिस्से पर 30 हजार से ज्यादा बुद्ध की मूर्तियां बनी हुई है और दूसरी तरह से नीचे और आस-पास का नजारा लिया जा सकता है। साथ ही, इस मूर्ति भी संगीत भी बजते हैं और शास्त्र आदि का अध्ययन भी कराया जाता है।

6. Sendai Daikannon

Sendai Daikannon

Sendai Daikannon भी संसार की सबसे ऊंची प्रतिमाओं (Tallest Statues) में से एक है जोकि जापान में स्थित है। इसकी height लगभग 100 मीटर है यह जापान की Sendai city के एक पहाड़ की चोटी पर बनाई गई है। पहाड़ इसे और भी विशाल मूर्ति का रूप देता है। इस मूर्ति में ऊपर जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है ताकि पर्यटक पूरे शहर को एक नजर में देख सके। यह मूर्ति भी बौद्ध बोधिसत्व को दर्शाती है।

7. Guishan Guanyin

Guishan Guanyin

यह भी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में एक है जोकि अपने looks को लेकर सबसे अलग है। यह प्रतिमा ग्यारह सिर वाले हजार-सशस्त्र गुआनिन को दर्शाती है। कहा जाता है कि, इस मूर्ति पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। यह मूर्ति चीन के हुनान में स्थित है और इसका निर्माण 2009 में पूरा हुआ था। यह स्टैचू भी पहाड़ के ऊपर बनाई गई है।

8. Wat Muang (Great Buddha of Thailand)

Wat Muang

वाट मुआंग की विशाल फ्रा बुद्ध महा नवमिन दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। यह योग्य रूप से ‘थाईलैंड के महान बुद्ध’ के रूप में भी जाना जाता है। बड़ी प्रतिमा बैंकॉक से लगभग 140 किमी उत्तर में, आंग थोंग प्रांत में है। सोने से रंगी हुई मूर्ति को बनने में 18 साल लगे और 2008 में बनकर तैयार हुई। भूमिस्पर्श मुद्रा में बैठने के कारण, इसके घुटने 63 मीटर तक फैले हुए हैं। पास का हेल पार्क भी देखने लायक है, इसकी भीषण (और बहुत छोटी) मूर्तियाँ पापियों के भाग्य को दर्शाती हैं। इसकी ऊंचाई 92 मीटर है।

9. Mother of All Asia – Tower of Peace

Mother of All Asia

मदर ऑफ ऑल एशिया-टॉवर ऑफ पीस एक स्मारक, दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक है। यह तीर्थस्थल भी है जो वर्जिन मैरी को समर्पित पांच हेक्टेयर तीर्थ स्थल के अंदर स्थित है, जिसे कई नामों से जाना जाता है। यह 96 मीटर (315 फीट) पर वर्जिन मैरी की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

10. The Motherland Calls

The Motherland Calls

वोल्गोग्राड, रूस में मातृभूमि कॉल दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है। यह मूर्ति एक महिला की है जिसकी ऊंचाई 85 मीटर है। यह यूरोप में सबसे ऊंची, दुनिया में एक महिला की सबसे ऊंची और सबसे ऊंची गैर-धार्मिक मूर्ति है। साल 1967 में इसे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति घोषित किया गया था।

निष्कर्ष,

ये थी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति जिसके बारे में हमने आपको इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के जरिए बताया है। इनके अलावा दुनिया में और भी कई Tallest Statues हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी मूर्तियों की सूची में शामिल हैं लेकिन यहाँ हमने आपको 10 सबसे ऊँची मूर्तियों के बारे में बताया है।

अगले आर्टिकल में हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों के बारे में बताएंगे। अगर आपको ऐसी ही जानकारी पढ़ते रहने का शौक है तो हमारी website को सबस्क्राइब कर लें।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Avatar for Editorial Staff

About Editorial Staff

We share article with new information related to technology and internet on this site. You can follow us on Facebook, Twitter and Instagram.

Leave a Comment

I need help with ...