भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली 10 वेबसाइट

आप और मैं हम सब इंटरनेट का इस्तेमाल करते है पर क्या आपको पता है की भारत में सबसे ज्यादा कौन कौनसी वेबसाइटें इस्तेमाल होती है। अगर आप नहीं जानते है तो इस पोस्ट में मैं भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली टॉप 10 वेबसाइटों के बारे में बता रहा हूं जिनका इस्तेमाल इंडिया में सबसे ज्यादा होता हैं।

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली 10 वेबसाइट

आज अधिकांश काम इंटरनेट पर ऑनलाइन होने लगे है। टेक्नोलॉजी हर दिन तरक्की कर रही है और हमारा देश भारत भी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), ब्रिटेन (UK) की तरह इंडिया में भी युवा लोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं।

यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो आपको इसकी बेसिक नॉलेज होनी जरूरी है। आईये ऐसी टॉप 10 वेबसाइटों के बारे में जानते है जो इंडिया में सबसे ज्यादा उपयोग की जाती हैं।

भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली टॉप 10 वेबसाइट

यहां बताई गई 10 टॉप साईट भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है पर सबसे निराशाजनक खबर ये है की टॉप 5 वेबसाइटों में से एक भी वेबसाइट भारतीय की नहीं है बल्कि हम USA और अन्य देशों की वेबसाइटों का इस्तेमाल करते हैं।

भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय वेबसाइटें

1. Google.co.in

Google.co.in दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वेबसाइट गूगल का इंडियन वर्शन हैं। जो इंग्लिश, हिंदी, बंगाली, तेलुगू, मराठी, तमिल और अन्य कई इंडियन भाषाओं में उपलब्ध हैं।

ये एक सर्च इंजन है जिसमे आप कुछ भी सर्च कर सकते है। भारतीय इस वेबसाइट पर हर दिन 7 मिनट 26 सेकंड बिताते है। हर यूजर इस वेबसाइट पर हर दिन लगभग 10 से 11 पेज पढ़ता हैं।

2. YouTube.com

भारत की दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट यूट्यूब है जो हमे पूरी दुनिया की वीडियो फ्री में दिखाता है। हम भारतीय यूट्यूब पर डेली औसतन 8 मिनट 20 सेकंड बिताते है। वैसे भी इंडिया में वीडियो को ज्यादा ही पसंद किया जाता है। आप चाहे तो यूट्यूब से पैसे भी कमा सकते है इसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

3. Google.com

Google.com गूगल की वेबसाइट का main वर्शन है। अधिकांश लोग गूगल को google.com टाइप करके ही ओपन करते है लेकिन वो देश स्तर डोमेन के अनुसार redirect हो जाता है। इंडिया में हर इंटरनेट यूजर लगभग 7 मिनट 52 सेकंड इस वेबसाइट का इस्तेमाल करता हैं।

4. Facebook.com

सोशल मीडिया साइट्स में फेसबुक इंडिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कोई भी इंटरनेट यूजर जो सोशल मीडिया के बारे में जानता है उसका फेसबुक पर अकाउंट जरूर होता है।

फेसबुक का उपयोग अपने दोस्तों, परिवार जनों से संबंधित लोगों से जुड़े रहने और एक दुसरे के साथ अपने विचार शेयर करने के लिए किया जाता है। हर भारतीय इंटरनेट यूजर रोज फेसबुक पर लगभग 10 मिनट बिताता हैं।

5. Yahoo.com

ये गूगल की तरह एक सर्च इंजन है। गूगल और याहू में बस फर्क इतना है की याहू वेबसाइट की तरह दिखता है क्योंकि ये सर्च बॉक्स के साथ क्रिकेट, न्यूज़, जीवन शैली आदि से संबंधित जानकारी भी प्रदान करता हैं। इतना ही नहीं, भारत में गूगल के बाद याहू सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन हैं।

6. Amazon.in

Amazon.in amazon.com का ही एक हिस्सा है जो एक ऑनलाइन शौपिंग वेबसाइट है। वैसे इसके अलावा फ्लिपकार्ट और snapdeal जैसी कई और शौपिंग वेबसाइट है लेकिन amazon इंडिया में सबसे ज्यादा online shopping में इस्तेमाल होती हैं।

7. Wikipedia.org

विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाइन विश्वकोश वेबसाइट है जिसमें जीवनी लेख शेयर होते है। सबसे अच्छी बात ये है की इसके आर्टिकल्स को कोई भी एडिट कर सकता है और कोई भी इस साइट पर आर्टिकल पब्लिश कर सकता हैं। ये साइट कितनी अच्छी है इसका अंदाजा आप इसकी domain authority से लगा सकते हो जो की 100 है। भारतीय हर रोज लगभग 4 मिनट 14 सेकंड विकिपीडिया वेबसाइट पर बिताते हैं।

8. Onlinesbi.com

OnlineSBI SBI मतलब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल है जो आपको पूरी दुनिया में कही भी आपके अकाउंट में सुरक्षित पहुंच प्रदान करता है। इस साइट की मदद से आप बैंक ब्रांच जाए बिना ऑनलाइन लेनदेन करने के साथ साथ और भी कई काम आसानी से कर सकते है। इंडिया में हर आदमी लगभग 6 मिनट 32 सेकंड रोज onlinesbi.com वेबसाइट पर बिताता हैं।

9. Flipkart.com

इंडिया में ऑनलाइन शौपिंग के लिए अमेज़न के बाद फ्लिपकार्ट वेबसाइट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस साइट पर आप मोबाइल, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बुक्स, घर आदि और भी कई सारी चीजों की शौपिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। हम भारतीय प्रतिदिन 5 से 6 मिनट Flipkart.com पर बिताते हैं।

10. Newstrend.news

इस साइट का नाम सुनकर शायद आप थोड़ी देर के लिए हैरान हो जाओ क्योंकि इंडिया की टॉप 10 वेबसाइटों में ट्विटर, इन्स्ताग्राम जैसे लोकप्रिय साइट्स के नाम के बजाय इस साइट का नाम आ रहा है। वास्तव में, इंडिया में न्यूज़ वेबसाइट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल newstrend.news साइट होती है।

आखिरकार, यहां बताई गई टॉप 10 वेबसाइटें भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। अगर आप सोच रहे है की व्हाट्सऐप का नाम इनमें क्यों नहीं है तो मैं आपको बता दू की व्हाट्सऐप ऐप ज्यादा इस्तेमाल होता है वेबसाइट नहीं और समय समय पर आंकड़े बदलते रहते है इसलिए भविष्य में इसमें अंतर भी हो सकता हैं।

अब आपको पता चल गया होगा की इंडिया में सबसे ज्यादा कौन कौनसी वेबसाइट इस्तेमाल होती है और इंडिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली टॉप 10 वेबसाइटें कौनसी हैं।

इनके अलावा अगर आप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली टॉप 10 वेबसाइटों के बारे में जानना चाहते है तो ये पोस्ट पढ़ें।

अगर आपको इस पोस्ट की जानकारी उपयोगी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर अन्य लोगों के साथ शेयर जरुर करें।

Continue Reading
Avatar for Jamshed Khan

by: Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

3 Comments

Comments ( 3 )

  1. vishnu

    bhai mujhe online blog likhna pasand hai mai hindi aur englih me likh sakta hoon iske alawa kai bhasa mein likh sakta hoon mujhe online kaam de do mai blog, content, aur articles likhta hoon kisi bhi bhasa mein please online kaam de do mujhe online kaam karke paise kamana hai

    Reply
  2. Danish

    Bhai i like you यार आपका blogging बहोत ही अच्छी है nice brother

    Reply

Leave a Comment

Internet

ATM से पैसे निकालने के अलावा क्या क्या कर सकते है

ATM Se Paise Nikalne Ke Alawa Kya Kya Kar Sakte Hai
यदि आप सोचते है की ATM सिर्फ पैसे निकालने के लिए है तो आप गलत है, आज एटीएम अपने ग्राहकों को कई ऐसी सेवा दे रहा है जिनसे ग्राहक अपने कई काम कम समय में कर सकता है। यदि आप उन कामों के बारे में नहीं जानते है तो इस…
Continue Reading
Internet

Windows 10 Outlook Mail App Me Gmail Setup Kaise Kare

Windows 10 Me Gmail Setup Kaise Kare
Agar aap Windows 10 user hai to aapko Google Email, Contacts aur Calendar istemal karne ke liye inki site par jane ki jarurat nahi hai. Aap Microsoft outlook app me hi inhe use kar sakte ho. Is post me main aapko Windows Outlook App me gmail setting up karne ke…
Continue Reading
Internet

Idea Sim Me Free Internet Kaise Chalaye 2G/3G Speed Se

Use-idea-free-internet-3g-speed
Maine apni pichli post Airtel Sim Me Free Internet Kaise Chalaye 3G Speed Se me btaya tha ki hum kaise airtel sim me free internet use kar sakte hai. Aaj is post me aapko bta raha hu ki Idea me free internet kaise chalate hai. Iske liye aapko ek android app Hammar…
Continue Reading
x