Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / एजुकेशन / Study कैसे करें? पढाई करने की 10 बेहतरीन टिप्स 2020

Study कैसे करें? पढाई करने की 10 बेहतरीन टिप्स 2020

By: Jumedeen KhanLast Updated: 28 Feb, 2020

हर class का हर एक student चाहता है की वो अपनी Class में टॉप करे और लक्ष्य को हासिल करे, लेकिन बहुत से स्टूडेंट चाह कर भी अच्छी पढाई नहीं कर पाते है, इनसे उनका Class Me Top करने का सपना अधुरा रह जाता है। इसीलिए आज हम आर्टिकल में आपको पढाई करने के 10 बेहतरीन तरीके बतायेंगे, जिन्हें अपना कर आप अच्छे से स्टडी कर सकते हों। तो आईये जानते है कि पढाई कैसे करे? Study in Hindi.

Study कैसे करें?

अगर आप पढ़ाई में कमजोर है तो जरूरी नही कि आप दिमागी तौर पर कमजोर है। ऐसा भी हो सकता है कि आप पढ़ाई को सही ढंग से नही कर रहे हो।

  • एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 10 जरुरी टिप्स

पढ़ाई को सही ढंग से करने के कुछ तरीके होते है जिनके बारे में मैं आपको यहां पर बता रहा हूँ जिन्हें अपने जीवन मे उतार कर आप पढ़ाई को सही तरीके से कर सकते हो और अपना नाम होशियार बच्चो में शामिल कर सकते हो।

विषय-सूची

  • पढाई कैसे करे? Study Kaise Kare - 10 Best Study Tips in Hindi
    • अंतिम शब्द,

पढाई कैसे करे? Study Kaise Kare - 10 Best Study Tips in Hindi

आज की इस पोस्ट में मैं आपको ये बताने वाला हूँ कि आप अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर कैसे लगा सकते हो या फिर यूं कहूँ कि Study कैसे करते है तो चलिए पोस्ट को शुरू करते है। पढाई कैसे करे हिंदी टिप्स,

1. पढाई के लिए लक्ष्य निर्धारण करें

हम सब के जीवन का एक लक्ष्य होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हमे क्या करना है या क्या बनना है। अगर आप केवल एक क्लास आगे बढ़ने के लिए पढ़ रहे है तो यकीन मानिए आपका पढ़ाई में मन नही लग रहा है।

मेरा मतलब अगर आपका कोई goal नहीं है तो आपका मन पढाई में नहीं लगेगा लेकिन अगर आपका कोई लक्ष्य है तो आपकी पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और आपका दिल खुद आपको पढ़ने के लिए मजबूर करेगा।

2. पढाई के लिए अच्छी प्लानिंग करें

यदि आप बिना Planning किये ही पढ़ते जा रहे है तो हो सकता है की एक समय बाद पढाई में आपका मन ही ना लगे। इसके लिए सबसे पहले Study के लिए कब क्या, कौन से सब्जेक्ट कितने घंटे पढने है?

इसकी पूरी अच्छे तरह से प्लानिग करे तभी आप पढाई में अच्छे से मन लगा सकते है और फिर आपको क्लास में टॉप होने से कोई रोक नही सकेगा। प्आलानिंग के साथ स्टडी करके class topper बनकर दिखा सकते है।

3. पढाई के लिए समय निर्धारित करें

पढ़ाई को सही तरीके से करने के लिए सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज Study का Time Table बनाना होता है। पढ़ाई का उचित समयनुसार ना होना आपके पढ़ाई में कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है।

आपको अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने Subject का भी एक निश्चित समय तय करना होगा। आपको ये तय करना होगा कि आप कौनसा विषय किस समय और कितने समय तक पढ़ेंगे। किसी भी विषय को किसी भी समय मे लेकर पढ़ना गलत होता है।

4. पढाई के लिए टेक्नोलाजी से जुड़े

पहले के समय में पढाई के लिए केवल किताबें एकमात्र सहारा होती थी लेकिन समय के साथ-साथ हम सभी के जीवन में Technology के चलते अनेक नये नये साधन आने लगे है जिससे हमारा जीवन और भी आसान हो गया है।

अब पढाई के लिए Technology का सहारा लिया जाने लगा है। Smartphone जैसे डिवाइस के आ जाने से अब सारे काम उंगलियों के इशारे पर होने लगे है।

ऐसे में अगर आपको पढाई करते समय किसी प्रश्न का उत्तर न मिले तो आप अपने मोबाइल के जरिये गूगल सर्च करके कुछ ही सेकंड में उसका उत्तर जान सकते है और इतना ही नही अब तो आप ऑनलाइन विडियो के जरिये भी अपने प्राब्लम को हल सकते है।

5. पढाई को लेकर घबराये नहीं

मैंने बहुत से बच्चों को देखा है कि अक्सर वो अपनी पढ़ाई या किसी विषय को लेकर बहुत घबराते है। जैसे गणित और अंग्रेजी के विषय को लेकर बच्चो के मन मे बहुत ज्यादा डर होता है।

उनका ये डर ही उनकी पढ़ाई में कमजोर होने का कारण बनता है। सबसे पहले आपको अपने मन से ये डर निकालना होगा और दूसरे विषय की तरह सभी विषयों को एक समान समझना होगा।

इसके लिए आपको चाहिए कि वो सबसे पहले अपने मन को शांत करे और अपने अंदर के आत्मविश्वास को बढ़ाये। जब भी आप अपने डर के विषय को पढ़ने बैठे तो आप अपनी आँखें बंद करके अपने मन मे बोले कि हां, मैं ये कर सकता हूँ। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वाश बढेगा।

6. पढाई के लिए शांत माहौल बनाये

पढ़ाई हमेशा शांत माहौल में करनी चाहिए। पढ़ाई करने के लिए आपका कमरा अलग होना चाहिए। अगर आप किसी शोर वाली जगह में या फिर अपने परिवार के पास बैठकर जो इस समय बातचीत कर रहे है उनके पास बैठकर पढ़ाई कर रहे हो तो आप सही तरीके से पढ़ाई नही कर पाओगे।

ऐसा करने से आपका दिमाग पूरी तरह से पढाई पर focus नहीं कर पता है, इसलिए आपको अकेले कमरे में या फिर शांत जगह पर बैठकर ही पढ़ाई करनी चाहिए।

आप अपने मन और दिमाग को शांत करने के लिए अपने कमरे में एक Soft Music का (जो बिल्कुल कम आवाज में हो) का इस्तेमाल कर सकते हो। ऐसा करने से पढ़ने का मन ज्यादा हो जाता है।

7. अध्ययन के लिए ग्रुप स्टडी करें

Group में पढ़ाई करने का मजा ही अलग है। वो कहते है ना कि खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है। ये कहावत Group Study पर पूरे तरीके से फिट होती है।

जब आपके साथ आपके दोस्त या आपके परिवार वाले बैठकर पढ़ाई करते है तो पढ़ाई में मन लगने के साथ साथ मजा भी आता है। इसलिए जितना हो सके ग्रुप में बैठकर ही पढ़ाई करनी चाहिए।

हमे अपने क्लास और दोस्तों के साथ भी ग्रुप में अध्धयन करना चाहिए ताकि जो चीजे हमे मालूम हो वो दुसरो को पता चल सके और जो सब्जेक्ट के बारे में हमे न हो, उनके बारे में हमे दोस्तों से पता चल सके।

8. पढने के बाद Revision जरुर करें

आप जब भी कुछ पढ़ते हो, जो कुछ भी याद करते हो वो आपको कुछ समय के लिए याद हो जाता है। लेकिन आपका वो याद किया हुआ पूरे साल याद नही रहता जब तक आप उसकी Revision नही कर लेते हो।

वैसे तो आप ये Revision किसी भी समय कर सकते हो लेकिन अगर आप पेपर के समय मे Revision कर रहे हो तो सुबह 4 से 6 बजे का समय बहुत अच्छा माना गया है।

ऐसा माना गया है कि सुबह सुबह हमारा मन और दिमाग बिल्कुल शांत होता है। ऐसे समय मे हमारे दिमाग मे किसी भी प्रकार की कोई सोच नही होती है इसलिए इस समय हम जो पढ़ते है वो हमारे दिमाग मे अच्छे से बैठ जाता है और ताउम्र वो हमें याद रहता है।

9. शरीर के साथ दिमाग को भी आराम दें

घर पर बैठे-बैठे पूरा दिन अगर आप पढ़ते रहते हो तो ये भी एक गलत तरीका है क्योंकि सारा दिन पढ़ते रहने से भी हमारा मन पढ़ाई से बोर हो जाता है और हमारा दिमाग भी वजन मान जाता है।

ऐसे में हमे हमारे दिमाग को Fresh करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे पढ़ने के बाद 1 घंटा बाहर जाकर खेलना चाहिए जिससे हमारा दिमाग Fresh हो जाये।

अगर आप खेल नही सकते हो थोड़ी देर घर से बाहर निकल जाए तो बाहर की हवा ले। अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर। हंसी मजाक करे। ऐसा करने से हमारे दिमाग से वजन कम हो जाता है और उसके बाद जब हम दुबारा पढ़ाई करने बैठेंगे तो पढ़ाई को अच्छे तरीके से कर पाएंगे।

10. पढाई के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें

मैंने अक्सर देखा है कि बच्चे देर रात तक पढ़ते रहते है। माना कि उस समय शांति का माहौल होता हूं लेकिन देर रात तक पढ़ना बिल्कुल भी सही नही है। देर रात तक पढ़ने से आपकी आंखें कमजोर होने के साथ साथ आपके दिमाग और हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

आपकी की हुई पढ़ाई आपको तभी याद रहेगी जब आप एक अच्छी नींद लोगे और आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। इसके लिए आपको अच्छी नींद के साथ अपने खान-पान का भी ख्याल रखना है।

एक अच्छी नीँद 8 से 10 घंटो की होती है इसलिए आपको रात के समय मे ही ये नींद पूरी करनी होती है। नींद पूरी ना होने पर आपके सिर दर्द के साथ आपका याद किया हुआ तक याद नही रहता।

इसके अलावा आपका खान-पान भी बढ़िया होना चाहिए। बढ़िया से मतलब ये नही है कि आप सारा दिन खाते रहो। आपके खाने में प्रोटीन वाली चीज होनी चाहिए जिससे आपकी यादाश्त बड़े और आप अच्छे से पढ़ाई कर पाओ।

अंतिम शब्द,

ये कुछ तरीके थे जिन्हें आप अपने जीवन मे अपनाकर पढ़ाई को सही ढंग से कर सकते है और होशियार बच्चो में शामिल हो सकते है। उम्मीद करता हूँ कि आपको मेरी ये पोस्ट पसंद आई होगी।

अगर आपको पढाई को लेकर कोई भी परेशानी है तो आप मुझे कमेंट कर सकते है। मैं जल्दी से जल्दी आपकी परेशानी दूर करने की कोशिश करूंगा।

  • परीक्षा का तनाव दूर कैसे करें? Exam की टेंशन कम कैसे करें?

आखिर में यही कहूँगा की हमेशा सकरात्मक सोचे और अपने आपको intelligent student समझ कर study करे, अपने आप पर पूरा भरोशा रखे।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और दुसरे स्टूडेंट के साथ शेयर जरुर करें।

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

आपको ये भी पढना चाहिए

  • become professional photographer

    प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने? फोटोग्राफी में करियर कैसे बनाये?

  • शिक्षा का महत्व - Education Importance in Hindi

    हमारे जीवन में शिक्षा का महत्व - Education Importance in Hindi

  • RTO Officer kaise bane

    RTO Officer कैसे बने? इसकी योग्यता, सैलरी क्या होती है?

Reader Interactions

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

अपडेटेड पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

पोपुलर पोस्ट

  • Social Media Sites पर अकाउंट बनाने के बाद क्या करें
  • All Social Media Icon and Background CSS Hex Color Code List
  • 10 सच्ची और अच्छी बातें जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं
  • जिंदगी बदल देने वाली हिंदी कहानियों का संग्रह
  • जिंदगी के 10 कड़वे सच - Truth of Life In Hindi

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।