Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / लाइफ सक्सेस / खुद को बेहतर कैसे बनाये - खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके

खुद को बेहतर कैसे बनाये - खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके

By: जुमेदीन खानLast Updated: 27 Mar, 2019

हर इंसान खुद को बेहतर बनाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि मैं दुनिया का सबसे बेहतर इंसान बने। आप भी अपने आप को बेहतर बना सकते हो। जीवन के उतार-चढ़ाव की वजह से ये थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। यहां पर हम आपको अपने आपको बेहतर कैसे बनाएं, खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके बता रहे हैं। जो आपकी बेहतर बनने में मदद करेंगे। चलिए जानते हैं, How to Make Yourself Better - 10 Easy Ways to Improve Yourself in Hindi.

Improve Yourself

अपने आपको और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाना होगा। आप खुद को ही नहीं बल्कि अपनी जिंदगी को भी बदल सकते हो।

अगर आप चाहो तो सब कुछ संभव है। एक गरीब आदमी अमीर बन सकता है, एक बुरा आदमी अच्छा और बेहतर बन सकता है। अपने आपको बेहतर बनाने के लिए बस आपको खुद को समझना होगा।

  • लाइफ में खुद को कामयाब बनाने के 10 आसान तरीके (Successful Tips)

यहां पर हम आपको "Khud ko behtar kaise banaye - Khud ko behtar banane ke 10 tarike" बता रहे हैं जो आपको एक बेहतर इंसान बना देंगे।

विषय-सूची

  • खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके
      • 1. स्वयं से प्यार करें
      • 2. अपने आपको पहचाने
      • 3. खुद पर भरोसा करें
      • 4. नकारात्मक चीजों से बचें
      • 5. अपनी गलतियों को स्वीकारें
      • 6. हमेशा सीखते रहे
      • 7. आत्मनिर्भर बने
      • 8. अपने लक्ष्य को पहचाने
      • 9. समय बर्बाद ना करें
      • 10. दूसरों का सम्मान करें

खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके

आप अपने आप को बेहतर बनाने के लिए यहां बताए गए तरीके अपना सकते हैं।

1. स्वयं से प्यार करें

खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपका स्वस्थ रहना। अपने शरीर के अच्छे से देखभाल करे और स्वस्थ रहें। खुद को बेहतर बनाने और सिर्फ पर पहुंचाने में स्वस्थ शरीर हमेशा मदद करेगा।

अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए अच्छा भोजन करें और हर रोज योगा और व्यायाम करें। शराब सिगरेट का नशा करने से बचें।

2. अपने आपको पहचाने

खुद को समझे और पहचाने। जब आप एक बार यह पता लगा लोगे कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हो तो आपका खुद को बेहतर बनाना बहुत आसान हो जाएगा।

अगर आप अपने असली रूप को पहचान लोगे तो आपकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी और आप एक बेहतर जिंदगी जी सकोगे।

3. खुद पर भरोसा करें

आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। आपको विश्वास होना चाहिए कि आपका कल आज से बेहतर होगा। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप कुछ भी कर सकते हो।

ऐसा कोई काम नहीं जिसे आप नहीं कर सकते हैं, ऐसी कोई पुस्तक नहीं है जिसे आप नहीं पढ़ सकते। आपका आत्मविश्वास आप को बेहतर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण है।

4. नकारात्मक चीजों से बचें

खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप नकारात्मक चीजों से बचें और ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक रहने की कोशिश करें।

बुरी संगति से बचें, बुरे लोगों से बचें, बुरी आदतों से बचें, बुरा व्यवहार करने से बचें, बुराइयों से बचें। ऐसी सभी चीजों से बचें जो आपको सही नहीं लगती और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

5. अपनी गलतियों को स्वीकारें

अपनी गलती मानने वाला इंसान महान होता है। दूसरों के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करें और जिद बहस करने से बचें। सरल व्यवहार करें और सब के साथ मिलजुल कर रहे हैं।

अंग्रेजी का एक बहुत ही आसान शब्द है, "I'm Sorry" यानी "मुझे क्षमा करें" इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ बैठने में तकलीफ नहीं होगी।

6. हमेशा सीखते रहे

हमेशा सीखते है रहे, बड़ा हो या छोटा हर किसी से सीखे। ज्ञान मांगने में कोई बुराई नहीं है। सीखना कभी बुरा नहीं होता, आप जितना ज्यादा सीखोगे उतने ही बेहतर बनते जाओगे।

आपको जिसके बारे में नहीं पता, उसके बारे में अपने सीनियर से पूछे। अगर आप स्टूडेंट है तो अपने टीचर से पूछे, आप अपने मां-बाप या फिर किसी भी बड़े आदमी से अपने सवाल पूछ सकते हैं।

7. आत्मनिर्भर बने

जो लोग अपने जीवन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं वो ये समझते हैं कि उन्हें अपना लक्ष्य पाने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है। आत्मनिर्भर होना, एक बहुत बड़ा गुण है।

अपना काम खुद करें और दूसरों पर निर्भर ना रहे। अपने माता पिता, भाई बहन और दोस्तों को परेशान ना करते हुए खुद पर निर्भर रहना आपको एक बेहतर इंसान बनाता है।

8. अपने लक्ष्य को पहचाने

एक बेहतर इंसान बनने के लिए आपको बाकी लोगों की तरह इधर उधर ना भटक कर अपने लक्ष्य को पहचान कर उसे पूरा करने में लग जाना चाहिए।

उतना ही बोले जितनी जरूरत हो। जरूरत से ज्यादा बोलना आदमी की वैल्यू कम कर देता है। जैसे-जैसे आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ोगे, दुनिया आपको अच्छा बताना शुरू कर देगी।

9. समय बर्बाद ना करें

जो वक्त गुजर चुका है वह दोबारा नहीं आएगा। आपको समय की कीमत मालूम नहीं है तो आप कभी भी बेहतर इंसान नहीं बन सकते या खुद को बेहतर नहीं कह सकते हैं।

समय की कद्र करें और अपना हर काम समय पर करें। आलसी ना बने और कल के भरोसे ना रहे जो कुछ करना है आज करें। समय की कदर आपको एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करेगी।

10. दूसरों का सम्मान करें

एक अच्छे आदमी की पहचान होती है कि वो सबकी इज्जत करता है। किसी के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता और छोटा हो या बड़ा सभी के साथ इज्जत से पेश आता है।

अगर आपको भी बेहतर इंसान बनना है तो आप भी सब का सम्मान करना सीखें। किसी को गाली ना दें, किसी को बुरा ना बोले, किसी का बुरा ना करें और हर किसी का सम्मान करें।

ये 10 तरीके आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगे। इन तरीकों को फॉलो करके आप आसानी से अपने आप को बेहतर इंसान बना सकते हो।

खुद को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने अंदर की बुराइयों को निकाल फेंके और एक अच्छा इंसान बन कर ईमानदारी से जीवन जियें।

इस पोस्ट में हमने खुद को बेहतर कैसे बनाएं - खुद को बेहतर बनाने के 10 आसान तरीके के बारे में जाना। उम्मीद है आपको ए आर्टिकल पसंद आया होगा।

यह भी पढ़ें,

  • दिल को छू लेने वाली 100 बातें - Life Changing Quotes in Hindi
  • 10 तरह की सोच जो आपको किसी भी काम में सफल बना सकती है

अगर हां तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: जुमेदीन खान

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Inspirational story of magician

    एक निडर जादूगर की प्रेरणादायक कहानी

  • Top 12 Useful Websites make easy your work

    12 Useful Websites Jo Aapke Har Kaam Ko Aasan Bana Sakti Hai

  • lakho-chinkaro-ki-hui-mout

    दुनिया के 5 अनसुलझे रहस्य जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा सका

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 3 )

एक टिप्पणी जोड़ें
  1. manish bhardwaj

    13 Jan, 2021 at 9:27 am

    bhut accha artikal likhte hai aap sir

    जवाब दें
  2. chirag chauhan

    28 Mar, 2019 at 5:20 pm

    koi aesa post to bana do gussa rokane ke nuksan keliye aur gussa rokne par badhata kyu hai ek post milegi ager milegi to zara comment kardo bhai

    जवाब दें
    • Amit Mathur

      26 Mar, 2020 at 1:34 pm

      Shandaar.. Kya mai ye post apne sessions mai use kar sakta hu

      जवाब दें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • बैंक मैनेजर कैसे बने? इसकी योग्यता, सैलरी कितनी होती है?
  • एलडीसी क्या है और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) कैसे बने?
  • जेल वार्डर या जेल प्रहरी (Jail Warder) कैसे बने?
  • दोस्तों के साथ खेलने के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन गेम्स 2021
  • संघर्ष से संबंधित कोट्स - Sangharsh Quotes in Hindi

अपडेटेड पोस्ट

  • बैंक मैनेजर कैसे बने? इसकी योग्यता, सैलरी कितनी होती है?
  • एलडीसी क्या है और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) कैसे बने?
  • जेल वार्डर या जेल प्रहरी (Jail Warder) कैसे बने?
  • Free Software Download Karne Ke Liye Top 10 Websites 2021
  • Sarkari Result 2020 - सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड और ऑनलाइन फॉर्म की जानकारी

पोपुलर पोस्ट

  • सपने सच कैसे करें, सपनों को सच करने के उपाय
  • कंप्यूटर का उपयोग करने के फायदे और नुकसान
  • Facebook Profile Ko Facebook Page Me Kaise Badle
  • Google Adsense Ad Units Ko Fast Loading Kaise Banaye
  • Top 10 Simple Tips Google AdSense Earning Increase Karne ke Liye

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।