खुश कैसे रहें और अपने गुस्से पर काबू रखने की 20 टिप्स

जो इंसान अपने आप से खुश नहीं है वह किसी और को खुश कैसे रख सकता है। जो खुद पर कंट्रोल नहीं कर सकता वह किसी और को भी कैसे हैंडल कर कर सकता है। खुद पर भरोसा नहीं करना और हर समय दोस्तों और सभी से गुस्सा रहना, बात बात पर झगड़ा इंसान को इतना बुरा बना देता है कि सभी लोग उसे बुरी नजरों से देखना शुरू कर देते हैं।

Be happy and do control his anger

अगर आप खुश रहना चाहते हो तो अपने आप पर काबू करो और गुस्सा करना छोड़ दो फिर देखना आपकी जिंदगी बदल जाती है। जो लोग सिंपल, सीधे-साधे होते हैं उन्हें सारी दुनिया पसंद करती है।

ऐसे लोगों को कोई पसंद नहीं करता जो हर टाइम दुखी ही रहते हैं। जो खुशी के पलों में भी खुश रहना नहीं जानते हो। आज लोग उसको पसंद करते हैं तो दूसरों को हंसाना जानता हो।

अपने आप को खुश कैसे रखें? अपने गुस्से को काबू में कैसे करें?

अगर आप यहां बताई गई बातों को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो आप अपने आप को खुश रख सकते हैं और अपने गुस्से पर काबू करना सीख सकते हैं।

  1. सभी समस्याओं को एक साथ सुलझाने के चक्कर में उलझिए मत एक समय में एक समस्या का समाधान करें।
  2. जितना हो सके दूसरों के सहयोगी बने, ऐसा करने से आप अपनी चिंताओं को अवश्य ही भूल जाओगे।
  3. आने वाली समस्याओं को देखने का नजरिया बदलें, अगर नजरिया बदल जाएगा तो आप अपने दुखों को सुखों में बदल सकते हैं।
  4. जिन हालातों को आप बदल नहीं सकते उनके बारे में सोच कर आप दुखी ना हो क्योंकि याद रखिए समय बहुत जरूरी है तो एक ही बात को सोच कर समय बर्बाद ना करें।
  5. यह समाज एक विशाल नाटक की तरह है जिसमें हम सभी अभिनेता अपना अपना अभिनय अदा कर रहे हैं किसी के अभिनय को देखकर दुखी ना हो क्योंकि हर इंसान एक जैसा नहीं हो सकता।
  6. थोड़ा समय निकालकर योगा करें क्योंकि योगा करने से मानसिक और शारीरिक बदलाव आता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
  7. किस से बदला ना ले लेकिन पहले खुद को बदलने की कोशिश करें। बदला लेने की इच्छा से तो मानसिक तनाव बढ़ता है और खुद को बदलने के लक्ष्य से जीवन में बदलाव आता है।
  8. किसी को देखकर जले नहीं, चिड़ाहट से मन जलता है, सभी को खुशी देने की कोशिश करें, किसी को दुख ना दें। ऐसा करने से मन को एक अलग खुशी मिलती है।
  9. जब आप समस्याओं का सामना करते हैं तब आप यह सोचे कि आपके भूतकाल में की गई गलतियों का हिसाब चुकता हो रहा है।
  10. आपका अहंकार आपके मन में नकारात्मकता को बढ़ावा देता है इसलिए आप अपने घमंड को खत्म करें। याद रखें कि आप खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जाएंगे।
  11. पुरानी बातों को याद करके या भविष्य के बारे में सोच कर परेशान ना हो। वर्तमान को सफल बनाने की कोशिश करें क्योंकि अतीत कभी वापस नहीं आएगा। भविष्य का कोई भरोसा नहीं है सिर्फ वर्तमान समय ही आपके हाथ में है।
  12. आज आप क्रिएटिव वर्क करेंगे तो आपकी अतीत में की हुई गलतियों खुद ही मिट जाएंगी और भविष्य में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा।
  13. आप अपने जीवन की तुलना और उसे करके परेशान ना हो क्योंकि आप इस दुनिया में अनोखे और विशिष्ट शख्स हैं। आप खुद को सबसे अलग मान कर चलिए।
  14. अगर कोई आपको दुख पहुंचाता है तो उसे माफ़ करके भूल जाएं और उसकी बातों पर ध्यान देना छोड़ दे। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करके आगे बढ़े।
  15. हम किसी को सम्मान देंगे तो सामने वाला भी हमें सम्मान देगा। अगर हम किसी को बेवकूफ या पागल समझते हैं तो याद रखें कि कोई दूसरा भी आपको पागल समझता होगा।
  16. अपने मुंह से कोई बाहर निकालने से पहले सोच समझ ले और दूसरों की बात को मानने से पहले भी उसकी बात को अच्छी तरह समझ ले।
  17. हमें अपने विचारों को लेकर किसी से भी बहस नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह दुनिया बहुत बड़ी है यहां अलग-अलग विचारों के लोग रहते हैं जरूरी तो नहीं सामने वाले की सोच हमारे जैसी हो।।
  18. दुनिया क्या कहती है उस पर ध्यान मत दीजिए दुनिया का तो काम है कहना अच्छा करोगे तो “अरे यह कैसे कर लिया” बुरा करोगे तो “ऐसा क्यों कर लिया” इसलिए जो आपको अच्छा लगता है वही कीजिए।
  19. जिन लोगों का व्यवहार अच्छा होता है वह हर जगह अपनी पहचान छोड़ जाते हैं। आप अपने व्यवहार को ही अपनी पहचान बनाए क्योंकि आपके व्यवहार से ही आपकी पहचान बनती है।
  20. आप उन लोगों से भी मिले जिनकी सोच आप से अलग है ऐसा करने से आपका ज्ञान और पड़ेगा। आपको नई-नई बातें सीखने को मिलेगी।

हमेशा अपने आप को दूसरों से छोटा समझे और दिल में यह ख्याल रखें कि आप से होशियार और ज्यादा जानने वाले इस दुनिया में बहुत है। अगर आप खुद को बड़ा साबित करने के लिए खुद ही दूसरों से कहते फिरोगे तो आपको बेकार सभी समझने लग जाएंगे।

याद रखें जो लोग अच्छा काम करते हैं दुनिया उनके बारे में कुछ बता देती है अगर आप अच्छा करोगे तो लोग अपने आप आपकी प्रशंसा करेंगे। इसलिए अपने आप पर काबू रख कर जीना सीखें। वैसे भी गुस्सा करने वाले और अपने आप पर काबू ना करने वालों को लोग जानवर कहते हैं।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Avatar for Jamshed Khan

About Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

I need help with ...