Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / लाइफ सक्सेस / विश्वास पर अनमोल विचार - 50 Trust Quotes in Hindi

विश्वास पर अनमोल विचार - 50 Trust Quotes in Hindi

By: जमशेद खानLast Updated: 15 Apr, 2020

हमारे जीवन में विश्वास का बहुत महत्व होता है। विश्वास किसी भी रिश्ते का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। सफलता के किसी भी स्तर को प्राप्त करने के लिए, यह एक अहम हथियार है। अपने जीवन में किसी विशेष व्यक्ति में विश्वास रखना ही विश्वास है। ट्रस्ट किसी भी रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। जिसके बिना कोई भी रिश्ता अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकता है। आईये पढ़ते है, विश्वास पर अनमोल विचार जो आपको विश्वास का महत्व समझाएंगे। Trust Quotes Messages in Hindi.

Trust Quotes Messages in Hindi

विश्वास ही एक ऐसी चीज है जिसके चारों और सभी मानव रिश्ते घूमते हैं। दुनिया की सबसे नाजुक चीज़ है भरोसा, जो एक बार टूट जाए तो इंसान की ज़िन्दगी पलट सकती है। अपनी मंजिल को पाने के लिए मन में अटूट विश्वास होना बहुत जरूरी है।

अटूट विश्वास हमें आपदाओं के बीच भी मुस्कराने की शक्ति देता है। विश्वास और ईमानदारी हमें बुरे कर्मों से बचाती है और पापों से दूर रखती है, इसके जरिए हम मोक्षमार्ग प्राप्त कर सकते हैं।

  • माँ-बाप पर अनमोल विचार – Maa Baap Quotes in Hindi

यहाँ हम आपके साथ भरोसे पर अनमोल वचन साझा कर रहे है जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपने जीवन में भरोसे की अहमियत समझ जाओगे। Importance of Trust in Hindi.

विषय-सूची

  • भरोसे पर अनमोल विचार - Trust Quotes, Shayari, Messages in Hindi
      • 50+ Trust Quotes, Messages in Hindi:

भरोसे पर अनमोल विचार - Trust Quotes, Shayari, Messages in Hindi

विश्वास पर अनमोल वचन, विश्वास पर अनमोल विचार, भरोसे पर अनमोल वचन, भरोसे पर अनमोल विचार, विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ कथन, यकीन पर अनमोल वचन, विश्वास पर सुविचार, भरोसा शायरी, कोट्स, मैसेज हिंदी में, जीवन में विश्वास का महत्व, भरोसे का महत्व।

50+ Trust Quotes in Hindi, Trust Messages in Hind, Trust Shayari in Hindi, Bharosa Quotes in Hindi, Vishwas Quotes and Messages in Hindi, Vishwas par anmol vachan, Bharosha shayari, Yakeen shayari, Yakeen quotes hindi me, Bharose par anmol vichar, Vishwas shayari, Vishwas suvichar, Best Quotes on Trust in Hindi.

50+ Trust Quotes, Messages in Hindi:

  1. उम्मीदें तैरती रहती है, कश्तियाँ डूब जाती है, कुछ घर सलामत रहते है, आँधियाँ तब भी आती है, बचा ले जो हर तूफान से उसे आस कहते है, बड़ा मजबूत है ये धागा जिसे विश्वास कहते है।
  2. हर चीज वहीं मिल जाती हैं जहां वो खोयी हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता जहां एक बार खो जाता है।
  3. प्यार और विश्वास कभी भी मत खोना, क्योंकि प्यार हर किसी से नहीं होता और विश्वास हर किसी पर नहीं होता।
  4. जो आप पर आंखें बंद करके विश्वास करता हो, उसको कभी भी धोखे में मत रखो।
  5. विश्वास एक छोटा शब्द है, उसको पढ़ने को तो एक सेकंड लगता है, सोचो तो मिनट लगता है, समझो तो दिन लगता है पर साबित करने में तो जिंदगी लगती है।
  6. भरोसा उस पर करो जो आपके अंदर तीन बातें जान सके। मुस्कुराहट के पीछे दुःख, गुस्से के पीछे प्यार और चुप रहने के पीछे वजह।
  7. किसी पर भरोसा करो तो आखरी साँस तक करो, या तो एक सच्चा दोस्त पाओगे या एक अच्छी शिक्षा।
  8. दुनिया में सबसे आसान काम है "विश्वास खोना", कठिन काम है "विश्वास पाना", और उससे भी कठिन है "विश्वास को बनाये रखना।
  9. रिश्ता और भरोसा दोनों ही दोस्त है, रिश्ता रखो या ना रखो लेकिन भरोसा जरूर रखना क्योंकि जहां भरोसा होता है वहां रिश्ते अपने आप बन जाते हैं।
  10. उस आदमी से कभी झूठ ना बोले जिसे आप के झूठ पर भी भरोसा हो।
  11. अगर आप किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो यह मत सोचिए कि वह कितना बेवकूफ है बल्कि यह सोचिए कि उसे आप पर कितना विश्वास है।
  12. यकीन करना सीखो, शक तो सारी दुनिया करती है, जिंदगी जब देती है तो एहसान नहीं करती और जब लेती है तो लिहाज नहीं करती।
  13. दुनिया में दो पौधे ऐसे हैं जो कभी मुरझाते नहीं और अगर जो मुरझा गए तो उसका कोई इलाज नहीं, पहला निस्वार्थ प्रेम और दूसरा अटूट विश्वास।
  14. बेशक लड़ाई किया करो, नाराज रहा करो, जिंदगी है इसका भरोसा नहीं, साथ रहा करो।
  15. विश्वास में विष भी है और आस भी है, ये स्वयं पर निर्भर करता है की क्या ग्रहण करना हैं।
  16. रिश्ते खून के नहीं होते, विश्वास के होते है। अगर विश्वास हो तो पराये भी अपने हो जाते है और अगर विश्वास न हो तो अपने भी पराये हो जाते है।
  17. जब विश्वास टूट जाता है तो हर रिश्ता पीछे छूट जाता है।
  18. तोड़ कर जोड़ लो चाहे हर चीज दुनिया की, ऐतबार के सिवा सब कुछ काबिल-ए-मरम्मत है।
  19. खुद पर हो विश्वास और मन में आस्था हो तो फिर कितनी भी आ जाए बाधाएं, रास्ता मिल ही जाता है।
  20. मनुष्य में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है।
  21. जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते है वो ही अक्सर मंजिल पर पहुँचते हैं।
  22. विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है।
  23. विश्वास पत्थर को ईश्वर बना सकता है और अविश्वास ईश्वर के बनाए इंसान को पत्थरदिल बना सकता है।
  24. जिन रिश्तों में विश्वास नहीं बचता है वे रिश्ते बोझ बन जाते है।
  25. आनंद एक "आभास" है जिसे हर कोई ढूँढ रहा है, दुःख एक "अनुभव" है जो आज हर एक के पास है, फिर भी जिंदगी में वही कामयाब है जिसे खुद पर विश्वास हैं।
  26. मैं परेशान नहीं हूं कि आपने मुझसे झूठ बोला, मैं इस बात से परेशान हूं कि अब से मैं आप पर विश्वास नहीं कर पाऊंगा।
  27. मैं उन लोगों पर विश्वास नहीं करता जो खुद से प्यार नहीं करते और कहते हैं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
  28. लोग कहते हैं की पैसा रखो बुरे वक्त में काम आएगा, मैं कहता हूं ईश्वर पर विश्वास रखो बुरा वक्त ही नहीं आएगा।
  29. झूठा वादा करना धोखा देने के समान है क्योंकि वादा टूटने से विश्वास टूटता है।
  30. डर विश्वास के विपरीत है, जब हम डरते है तो हम ईश्वर को यह संदेश देते है की हम उस पर विश्वास नहीं करते हैं।
  31. कौन कहता है की पैसा सबकुछ खरीद सकता है दम है तो टूटे हुए विश्वास को खरीद कर बताओ।
  32. उनकी परवाह मत करो जिनका विश्वास वक्त के साथ बदल जाए, परवाह सदा उनकी करो जिनका विश्वास आप पर तब भी रहे जब आपका वक्त बदल जाए।
  33. विश्वास, वादा, संबंध और दिल इन चारों में से कभी किसी को न तोड़ें, टूटने पर ये आवाज पैदा नहीं करते सिर्फ अत्यधिक दर्द पैदा करते हैं।
  34. ईश्वर कहते है आदान ना हो "मैं तेरे साथ हूँ" सामने नहीं आस पास हूँ, पलकों को बंद कर और दिल से याद कर मैं कोई और नहीं तेरा "विश्वास" हूँ।
  35. विश्वास करने वाले से ज्यादा बेवकूफ विश्वास तोड़ने वाला होता है क्योंकि वह अपने छोटे से स्वार्थ के लिए एक प्यारे इंसान को खो देता है।
  36. खुद से ज्यादा अपनी किस्मत पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
  37. किसी पर इतना भी विश्वास मत कीजिए कि आपको उसकी गलतियां दिखाई देना बंद हो जाए।
  38. भरोसा बहुत बड़ी पूंजी है, यूंही नहीं बांटी जाती है, यह खुद पर रखो तो ताकत और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाता है।
  39. भरोसा एक कागज की तरह है, एक बार उखड़ जाने के बाद वह फिर कभी सही नहीं हो सकता।
  40. हर किसी पर भरोसा मत करो, क्योंकि चीनी और नमक दोनों का रंग समान है।
  41. मैं शब्दों पर भरोसा नहीं करता, मैं कारवाई पर भरोसा करता हूँ।
  42. उस व्यक्ति पर भरोसा न करें जिसने एक बार विश्वास तोड़ा हो।
  43. विश्वास सत्य से शुरू होता है और सत्य से समाप्त होता है।
  44. कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास न करें जो आपसे झूठ बोलता है। कभी भी उस व्यक्ति से झूठ मत बोलो जो आप पर भरोसा करता है।
  45. विश्वास एक Eraser की तरह होता है, यह हर गलती के बाद छोटा और कम होता जाता है।
  46. बेशक सच बोलकर किसी का दिल तोड़ दो लेकिन झूठ बोलकर कभी किसी का भरोसा मत तोड़ो।
  47. वक्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं, आज जी लो की कल का भरोसा नहीं, दे रहे है वो अगले जन्म की खबर, जिनको अगले ही पल का भरोसा नहीं है।
  48. विश्वास और प्रेम में एक समानता है, दोनों में से कोई भी जबरदस्ती पैदा नहीं किया जा सकता।
  49. हर इंसान दिल का बुरा नहीं होता, हर कोई इंसान बेवफा नहीं होता, बूझ जाता है दीपक आकर तेल की कमी से, हर बार कूसूर हवा का नहीं होता।
  50. Write a Quote on Trust?

ये थे विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन, आशा करता हूँ आपको ट्रस्ट पर अनमोल विचार प्रेरणादायक लगेंगे। मुझे उम्मीद है की इन विश्वास कोट्स इन हिंदी को पढ़ने के बाद कोई भी अपने जीवन में किसी का भरोसा तोड़ना नहीं चाहेगा क्योंकि वो जान जायेगा की हमारे जीवन में विश्वास का क्या महत्व होता हैं।

यदि आपके पास ऐसे ही कुछ Trust Quotes, Messages, Shayari हिंदी में है तो आप उन्हें हम तक कमेंट के माध्यम से पहुंचा सकते है, हम उन्हें इस पोस्ट में शामिल कर लेंगे।

ये भी पढ़ें:-

  • सब्र से सम्बंधित कोट्स – Sabra Quote in Hindi

अगर आपको विश्वास पर अनमोल कथन पसंद आये तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद.

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: जमशेद खान

मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं लाइफ सक्सेस और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

आपको ये भी पढना चाहिए

  • प्रेरणादायक कहानियां जो आपकी जिंदगी बदल दें

    3 प्रेरणादायक हिंदी कहानियां जो जिंदगी बदल दे

  • Right and wrong use of time

    समय का सही उपयोग कैसे करें

  • Zindagi Badal Dene Wali Hindi Kahani

    जिंदगी बदल देने वाली हिंदी कहानी

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 3 )

एक टिप्पणी जोड़ें
  1. भुवनेश्वर चौहान

    11 Jul, 2020 at 8:46 pm

    विश्वास तोड़ने की एक उम्र होती है। बच्चे विश्वास नहीं तोड़ते।

    जवाब दें
  2. ajay pandey

    15 May, 2020 at 1:23 pm

    bahut shandar lekh bhai

    जवाब दें
  3. Pawan Singh

    27 May, 2019 at 6:34 pm

    jamshed bhai, bahut hi acchi aur shandar quotes di hain aapne vishwas par. stephen covey ne sach hi kaha hai trust is the most important glue of our life.

    जवाब दें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

अपडेटेड पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

पोपुलर पोस्ट

  • Main Blogging Kyu Karta Hu Paise Ke Liye Ya... (Chalo Jante Hai)
  • Hotstar VIP Plan क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?
  • खुश कैसे रहें? खुशहाल जीवन जीने के 20 तरीके
  • On-Page SEO Kya Hai Content Ko Perfectly Optimize Karne Ki 10 Tips
  • दिल को छू लेने वाली सच्ची और अच्छी बातें

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।