कोरोना से बचाव: फेस मास्क कब और क्यों पहनें?

हम सभी जानते है कि कोरोना या किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाव के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल होता है। लेकिन फेस मास्क का उपयोग कब, कहाँ और कैसे किया जाता है? ये बात बहुत से लोगो को पता नहीं होती है। इसीलिए आज हम आपको बतायेंगे कि फेस मास्क कब और क्यों पहने, ताकि आप भी उसके उपयोग के बारे में जान सके। साथ ही हम यहाँ Face mask से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बतायेंगे।

फेस मास्क कब और क्यों पहनें?

आपने बहुत से लोगो को फेस मास्क पहने हुए देखा होगा लेकिन उनमे से अधिकतर लोगो को पता नहीं होता है कि आखिर उन्हें इसका इस्तेमाल कब, कहाँ और क्यों करना चाहिए।

मुख्यता: हम सोचते है की वायरस या बीमारी के कीटाणु से बचने के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। इसके कई और उपयोग भी है।

तो आईये जानते है कि, face mask ab aur kyu pahne, face mask ka use kyu kare, face mask kab istemal karna chahiye

फेस मास्क कब, कहाँ और क्यों पहनना चाहिए?

आपने हॉस्पिटल, अस्पतालों में देखा होगा की अक्सर डॉक्टर और नर्स फेस मास्क का उपयोग करते है। उन्हें देख कर लोग सोचते है की इसका इस्तेमाल बचाव के लिए होता है।

लेकिन हमे फेस मास्क पहनने की जरुरत तब होती है जब हमे किसी प्रकार की बीमारी हो, ताकि हमारे मुंह से निकले जीवाणु से कोई और संक्रमित न हो।

फेस मास्क कब और क्यूँ पहने?

  • जब आप में संक्रमण के लक्षण दिखे। जैसे:- खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ।
  • जब आप कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हो।
  • अगर आप एक स्वास्थ्यकर्मी है और मरीजो की देखभाल का रहे है।
  • या फिर आप डॉक्टर, नर्स है या हॉस्पिटल में काम करते है और मरीजों के बीच रहते है।

फेस मास्क पहनते समय ध्यान रखे ये बातें?

Face mask का इस्तेमाल करते वक्त हमे कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना होता है। जैसे कि,

  • मास्क को बार-बार छुए नहीं।
  • मास्क को हमेशा नीचे की और खोलें।
  • मास्क को हर 6 घंटे में बदलें।
  • मास्क गिला हो जाये तो उसे तुरन्त बदल दें।
  • गंदे फेस मास्क का प्रयोग न करे।
  • मास्क को अपनी नाक, मुंह और ठोड़ी के ऊपर लगायें।
  • डिस्पोजल मास्क का दुबारा उपयोग न करे।
  • उपयोग हो चुके मास्क को कीटाणुरहित करके कूड़ेदान में डालें।
  • मास्क का उपयोग करते समय या उतारने के बाद बिना हाथ धोये चीजों को न छुए।
  • मास्क को गर्दन पर लटकता हुआ कभी न छोड़ें।
  • मास्क हटाने के बाद अपने हाथों को साबुन या अल्कोहल आधारित हैण्ड रब से धोएं।

जब भी आप फेस मास्क पहने तो लापरवाही न करके इन सभी बातो का अच्छे से ध्यान रखे। इससे आप ही नहीं बल्कि आपके आसपास के लोगो को भी फायदा होगा।

और अगर आप इसके विपरीत काम करते हो तो ऐसा करके आप न केवल अपने आपको बल्कि दुसरे लोगो के लिए भी समस्या पैदा करते हो। इससे अच्छा आप मास्क न ही पहने।

ये भी पढ़ें,

इस जानकारी को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे ताकि वो भी इसका लाभ उठा सके।

Avatar for Jumedeen Khan

About Jumedeen Khan

I am a professional blogger, SEO strategist, and the founder of this website. With over 10 years of experience, I help bloggers and creators grow online and build successful, profitable online businesses.

I need help with ...