कोरोना वायरस के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाला कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे दुनिया भर में फ़ैल रहा हैं। एक ऐसा वायरस जो अब विश्व भर के लिए चिंता का विषय बन चूका हैं। ये कोरोनावायरस इतना ज्यादा खतरनाक है कि 2-3 महीने में ही 1 लाख से ज्यादा लोग इससे ग्रसित हो चुके है। यहाँ हम आपको कोरोना वायरस से जुडी 10 महत्वपूर्ण बातें बता रहे है। 10 Important things about Corona Virus in Hindi.

कोरोना वायरस के बारे में 10 जरूरी बातें

भारत में अभी तक इसके 30+ मामले सामने आए है वहीं विश्व में ये आंकड़ा एक लाख को भी पार कर गया है। ये वायरस दिसम्बर 2023 में आया था और अब तक इसका कोई इलाज संभव नहीं हो सका है।

साथ ही साथ इसको और इसके इलाज को ले कर तरह-तरह की अफवाह भी उड़ रही है। ऐसे में आपको इसकी थोड़ी बहुत जानकारी तो होनी ही चाहिए ताकि आप इस कोरोना वायरस को अच्छे से समझ सकों।

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ीं 10 महत्वपूर्ण बातें

कोरोना वायरस से सम्बंधित 10 जरुरी बातें निम्न प्रकार है।

1. कोरोना वायरस की शुरुआत

कोरोना वायरस के कहर की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। एक ऐसा वायरस जिसने विज्ञान को भी हैरान कर दिया। जो चीन में तो कहर ढा ही रहा हैं लेकिन अब इस भयंकर वायरस ने कई और देशों में भी अपना प्रकोप शुरू कर दिया हैं। भारत में भी कोरोना को लेकर सावधानी बरती जाने लगी हैं।

2. कितना तेजी से फैल रहा है

कोरोना वायरस अब तक 80 से अधिक देशों में फ़ैल चूका हैं। भारत में भी इस वायरस के लगभग 30 मामले सामने आ चुके हैं और अब यह वायरस धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा हैं। साथ ही, अब इंसानों से जानवरों में इस वायरस के फैलने का मामला भी सामने आया हैं। धीरे-धीरे विश्व को बंधक बना रहा हैं कोरोनो वायरस।

3. दुनिया भर में है दहशत

दुनिया भर में इस वायरस को लेकर दहशत फैली हुई हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्यां 94,000 के ऊपर पहुँच चुकी हैं। अभी भी यह संख्यां बढ़ती ही जा रही हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू होने वाला यह खतरनाक वायरस अब अक दुनिया भर में 3200 से अधिक लोगों की जान ले चूका हैं।

4. कैसा होता है कोरोना वायरस

आपको बता दें कि, इस वायरस का आकार काँटों के जैसा दिखाई देता हैं। इसलिए इसे कोरोना वायरस के नाम से जाना जाने लगा।

इसके संक्रमण से सिरदर्द, जुकाम, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, बुखार व् थकान आदि की समस्या होती हैं। इस वायरस की रोकथाम के लिए अब तक कोई टिका नहीं बन पाया हैं।

5. कहां से आया था कोरोना वायरस

कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में आया था और अब ये बड़ी आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे में फ़ैल रहा हैं। इसके संक्रमण से नॉर्मल इंसान को कण्ट्रोल किया जा सकता हैं लेकिन जिनकी इम्युनिटी कम होती है उनको यह वायरस बहुत ज्यादा प्रभावित करता हैं। गर्भवती महिलाओं को यह गंभीर रूप से संक्रिमत करता हैं।

6. कोरोना वायरस के लक्षण

कोरोना वायरस के सबसे आम लक्षण बुखार और सुखी खांसी हैं। यह दो लक्षण सबसे ज्यादा मरीजों में पाए गए थे। सीटी स्कैन में सभी मरीजों के दाहिने निचले लोब में संक्रमण पाया गया हैं।

7. कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको आपके आस-पास किसी व्यक्ति में बुखार, खासी व् जुकाम के लक्षण दिखाई दे तो उसे अपनी जाँच करने के लिए कहें। अगर वो अपनी जाँच नहीं करवाएं तो कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर सूचित करें। यदि आपको जरा भी शक हैं कि किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो उससे दूर रहें।

8. Corona virus से बचने का तरीका

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए लगातार अपने हाथों को धोते रहें, लोगों के संपर्क में ज्यादा नहीं आएं, अपने आस-पास साफ़-सफाई का ख्याल रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क पहनें। छींकते या खांसते समय रूमाल या अपनी बाजू का इस्तेमाल करें।

9. खुद इलाज ना करें, डॉक्टर को दिखाएं

अगर आपमें सिरदर्द, जुकाम, खांसी, हल्का बुखार जैसे संकेत हैं तो लापरवाही नहीं करें, अपने नजदीकी किसी अस्पताल में अपनी जाँच करवाएं। साथ ही, ऐसे लक्षणों से झुझ रहे लोगों से दूरी बनाएं रखें। अगर आपको साँस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

10. वर्तमान में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई टिका नहीं बन पाया लेकिन इस पर काम किया जा रहा हैं और कहा जा रहा हैं कि अगले साल तक कोरोना वायरस का टिका तैयार हो सकता हैं।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने आपको कोरोना वायरस के बारे में 10 जरूरी बातें के माध्यम से इस वायरस के बारे में जागरूक करने की कोशिश की। हमें उम्मीद हैं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको कोरोना वायरस क्या हैं? और इससे लक्षण, कारण, बचाव पता चलें होंगे।

अगर आपको corona virus के बारे में डिटेल्स में जानकारी चाहिए तो आप हमारे निचे वाले आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको इस आर्टिकल की जानकारी उपयोगी लगे तो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Continue Reading
Avatar for Jumedeen Khan

by: Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

Leave a Comment

Leave a Comment

Health

सकारात्मक स्वास्थ्य क्या है? - Positive Health

Positive Health
स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की सकारात्मक स्थिति है। जब हम खुद को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य, बीमारी से मुक्त, संतुष्ट और सुरक्षित महसूस करते हैं तब हम सकारात्मक स्वास्थ्य (Positive health) की स्थिति में होते हैं। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ हमारी घनिष्ठ और सामंजस्यपूर्ण बातचीत…
Continue Reading
Health

कोरोना वायरस से बचने के लिए 10 टिप्स

कोरोना वायरस से बचने के लिए 10 टिप्स
दुनियाभर के देश कोरोनोवायरस रोग 2023 (COVID-19) के प्रकोप पर नजर रख रहे है और इससे बचने के उपाय बता रहे है। कोरोना से बहने के लिए कई चीज़े बताई जा रही है, जिनसे इसे फैलने से रोका जा सकता है। आज हम आपको उन्ही coronavirus tips के बारे में…
Continue Reading
Health

योग क्या है और इसके क्या-क्या फायदे है? What is Yoga in Hindi

What is Yoga in Hindi
What is Yoga in Hindi: योग, सिर्फ आसन नहीं बल्कि एक ऐसी भारतीय संस्कृति है जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। ये भारतीय ज्ञान की पांच हजार साल पुरानी शैली है। इससे हमें कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। अक्सर ज़िदंगी की रेस में…
Continue Reading
t20 win
x