Digital Arrest क्या है और इससे कैसे बचें?

आज के डिजिटल युग में online fraud और cyber crime के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Scammers नए-नए तरीके use करके लोगों को डरा कर पैसे लूट रहे हैं। इन्हीं नए तरीकों में से एक है Digital Arrest scam. जो पिछले कुछ समय में India में काफी viral हुआ है। बहुत से लोग इस शब्द को न्यूज और सोशल मीडिया पर देखकर कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि आखिर डिजिटल अरेस्ट होता क्या है।

Digital Arrest scam

डिजिटल अरेस्ट नाम सुनते ही लगता है जैसे किसी को ऑनलाइन या इंटरनेट के जरिए अरेस्ट किया जा रहा हो, लेकिन असल में ये एक cyber fraud technique है जिसमे criminals खुद को police, CBI या किसी गवर्नमेंट एजेंसी का officer बताकर लोगों को video call पर धमकाते हैं। डर और दबाव बनाकर उनसे पैसे transfer करवा लिए जाते हैं।

इस स्कैम का सबसे dangerous पार्ट ये है कि scammers psychological pressure create करते हैं। Victim को कहा जाता है कि उनका आधार कार्ड, बैंक अकाउंट या mobile number illegal activities में इस्तेमाल हुआ है और अगर तुरंत क्वॉपरैशन नहीं दिया तो उन्हें jail हो सकती है। ये सब सिर्फ उन्हे डरा कर कंट्रोल में रखने के लिए होता है।

अगर आप भी Digital Atrrest के बारे में ही सर्च कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में आपको इस scam की पूरी जानकारी मिलेगी। यहाँ हम जानेंगे कि डिजिटल अरेस्ट scam कैसे काम करता है, कौन-कौन लोग इसके टारगेट बनते हैं और इस fraud से कैसे बचा जा सकता है।

Digital Arrest क्या है ?

डिजिटल अरेस्ट एक cyber fraud technique है जिसमें scammers victim को fake police officer बन कर video call करते हैं और उन्हें धमकाते हैं कि उनका aadhaar card, bank account या mobile number illegal activites में इस्तेमाल हुआ है।

उसके बाद victim को बोला जाता है कि उन्हे digital arrest किया गया है और investigation के लिए उन्हे cooperate करना होगा लेकिन असल में ये सिर्फ एक फ्रॉड होता है।

Digital Arrest Scam काम कैसे करता है?

ये स्कैम आम तौर पर 4 स्टेप्स में होता है जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं:

1: Fake Call या video call

सबसे पहले scammer आपको कॉल करता है और बोलता है कि वो पुलिस या साइबर क्राइम department से बोल रहा है।

2: Fear Create करना

उसके बाद विक्टिम को बोला जाता है कि उनका नाम illegal case में आया है और उन्हे arrest किया जा सकता है।

3. Digital Custody का ड्रामा

    scammer विक्टिम को video call पर रहने को बोलते हैं और फोन cut करने से मना किया जाता है।

    4. पैसे transfer करवाना

      उसके बाद scammer victim को verification या investigation के नाम पर पैसे transfer करने को बोलता है।

      इस तरह डिजिटल अरेस्ट स्कैम के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड किया जाता है।

      Digital Arrest Scam से कैसे बचें?

      डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचने के लिए सबसे पहले घबराना नहीं चाहिए। स्कैमर जान-बूझकर डर का माहौल बनाते हैं ताकि आप बिना सोचे समझे उनकी बात मान लें।

      अगर कोई खुद को पुलिस, सीबीआई या साइबर क्राइम ऑफिसर बताकर video call पर अरेस्ट की धमकी दे तो तुरंत कॉल काट दें। याद रखें इंडिया में कोई भी एजेंसी video call पर arrest नहीं करती और ना ही पैसे transfer करने को बोलती है।

      कभी भी अपना otp, bank details या screen share किसी अनजान व्यक्ति को ना दें। अगर situation doubtful लगे तो तुरंत family member को बताएं और official cyber crime portal या helpline 1930 पर complaint करें क्योंकि Aeareness ही सबसे बड़ी safety है।

      अगर Scam का शिकार हो जाए तो क्या करें?

      अगर आप Digital Arrest scam का शिकार हो गए हैं, तो सबसे पहले अपने बैंक को call करके transaction की जानकारी दें और account block या hold करने के लिए कहें, ताकि आगे कोई नुकसान न हो।

      इसके बाद India के official cyber crime portal पर complaint register करें या cyber crime helpline number 1930 पर call करें। जितनी जल्दी complaint करेंगे, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होती है।

      साथ ही, अपने पास मौजूद सभी proof जैसे call number, screenshots aur transaction details safe रखें, क्योंकि ये investigation में काम आते हैं।

      Key FAQs about Digital Arrest Scam

      Q1. Digital Arrest क्या होता है?

      डिजिटल arrest एक cyber fraud technique है जिसमें scammers खुद को police, CBI या साइबर क्राइम officer बताकर victim को video call पर धमकाते हैं।

      वो बोलते हैं कि आप illegal case में involved हैं और investigation की नाम पर पैसे transfer करने को मजबूर करते हैं। असल में ये सिर्फ एक स्कैम होता है।

      Q2. क्या Police Digital arrest करती है?

      नहीं, India में पुलिस कभी भी online या व्हाट्सप्प या video कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती ये लीगल नहीं है। गिरफ्तार हमेशा लीगल और फिज़िकल प्रोसेस के जरिए होता है।

      अगर कोई whatsapp पर अरेस्ट की धमकी दे रहा है तो वो scammer हो सकता है।

      Q3. अगर पैसे चले गए तो क्या करें?

      अगर आपने पैसे transfer कर दिए हैं तो तुरंत अपने बैंक को inform करे और transaction block करने को कहे। साथ ही national cyber crime helpline 1930 पर कॉल करें या official cyber crime portal पर कम्प्लैन्ट रजिस्टर करे।

      जल्दी एक्शन लेने से पैसे रिकवर होने के चांस बढ़ जाते हैं।

      Q4. क्या Digital Arrest legal है?

      नहीं डिजिटल अरेस्ट लीगल प्रोसेस नहीं है। ये सिर्फ scammers द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक fraud technique है जिसका मकसद लोगों को डरा कर पैसे लूटना होता है।

      Q5. इस स्कैम का target कौन होता है?

      इस स्कैम का टारगेट कोई भी हो सकता है जैसे, students, working professionals, housewives और senior citizens आदि। Scammers आम तौर पर उन लोगों को टारगेट करते हैं जो लीगल प्रोसेस से ज्यादा परिचित नहीं होते और जल्दी डर जाते हैं।

      Important Note: सच तो ये है कि India में कोई भी police या government agency video call पर arrest नहीं करती क्योंकि ऐसा करना भारत में इलीगल है। अगर कोई ऐसा करने के लिए बोलता है तो वो scammer है।

      Conclusion,

      डिजिटल अरेस्ट एक खतरनाक cyber scam है जिससे बचने के लिए awareness और alert रहना बहुत जरूरी है। Scammers डर और दबाव का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे लूटते हैं इसलिए कभी भी अनजान कॉल या video call पर trust नहीं करना चाहिए।

      हमेशा याद रखें कि पुलिस या कोई भी गवर्नमेंट एजेंसी विडिओ कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती और ना ही पैसे transfer करने को बोलती है।

      अगर आप सतर्क रहेंगे और सही जानकारी रखेंगे तो ऐसे scams से आसानी से बच सकते हैं। अपनी सैफ्टी के साथ-साथ दूसरों को भी इस स्कैम के बारे में जागरूक करें ताकि कोई भी इसका शिकार ना बनें।

      Avatar for Jamshed Khan

      About Jamshed Khan

      मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

      I need help with ...