कंप्यूटर में कीबोर्ड के बिना टाइपिंग कैसे करें?

अगर आपके पास कंप्यूटर कीबोर्ड नहीं है या फिर आपके लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो गया है और आप कीबोर्ड के बिना कंप्यूटर पर टाइपिंग करना चाहते हो तो आप माउस के इस्तेमाल से टाइपिंग कर सकते हो, जी हां दोस्तों आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर माउस से टाइपिंग कर सकते हो, इस पोस्ट में मैं आपको यही बताने वाला हूं की अपने computer पर  कीबोर्ड के बिना टाइपिंग कैसे करें, तो चलिए जानते हैं कि कंप्यूटर को बिना कीबोर्ड के कैसे चलाएं?

Computer Me Keyboard Ke Bina Typing Kaise Kare

कई बार ऐसा होता है की आप कंप्यूटर पर कोई जरुरी काम कर रहे है और अचानक से आपका कीबोर्ड काम करना बंद कर देता है या खराब हो जाता है ऐसे में आपका ज़रूरी काम अधुरा रह जाता है लेकिन ऐसे समय में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कीबोर्ड के बिना भी कंप्यूटर पर टाइपिंग कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, कंप्यूटर के कीबोर्ड के बिना ही नहीं माउस के बिना भी चला सकते है लेकिन इन दोनों में से आपके पास एक चीज का होना बहुत जरूरी है मतलब अगर आपके पास कीबोर्ड नहीं है तो आप माउस से कंप्यूटर चला सकते है और अगर आपके पास माउस नहीं है तो आप कीबोर्ड से कंप्यूटर चला सकते हैं।

मैं जल्द ही अगली पोस्ट में कंप्यूटर को बिना माउस के चलाने का तरीका बताऊंगा। इस पोस्ट में हम जानेंगे की कंप्यूटर में कीबोर्ड के बिना टाइपिंग कैसे करें।

कंप्यूटर में बिना कीबोर्ड टाइपिंग कैसे करें

दरअसल, विंडोज कंप्यूटरों में पहले से ही ऑनस्क्रीन कीबोर्ड इनस्टॉल होता है जिसे वर्चुअल कीबोर्ड भी कहते है। इसकी मदद से आप कीबोर्ड के बिना टाइप कर सकते है। ऑनस्क्रीन कीबोर्ड से टाइपिंग करने के लिए आपको सिर्फ माउस की जरूरत होगी।

इसके अलावा आप कुछ एक्सटेंशन की मदद ले सकते है जो आपकी वौइस् को टेक्स्ट में बदल सकते है तो आईये अब मैं आपको ज्यादा समय खराब किए बिना बता देता हूं की कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल कैसे करें।

कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल कैसे करें

आप ऑनस्क्रीन कीबोर्ड (OSK) से आसानी से कंप्यूटर में कीबोर्ड के बिना टाइपिंग कर सकते है। ऑनस्क्रीन कीबोर्ड को आप कई तरीकों से ओपन कर सकते है।

1. सर्च करके ओपन करें

आप सर्च करके ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन कर सकते है। कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड को ओपन करने का ये सबसे आसान तरीका हैं।

  1. सबसे पहले विंडोज बटन पर क्लिक करें या सर्च बॉक्स ओपन करें।
  2. अब OSK टाइप करके एंटर बटन दबाएं बस ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन हो जाएगा।

Search On Screen Keyboard

बस इस तरह आप सर्च करके अपने विंडोज 10 कंप्यूटर, लैपटॉप में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन कर सकते हैं।

2. विंडोज+R बटन का इस्तेमाल करें

आप विंडोज+R बटन की मदद से भी कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन कर सकते हैं।

  1. विंडोज+R बटन दबाएं।
  2. विंडोज+R दबाने पर रन बॉक्स खुलेगा उसमें OSK टाइप करें और ओके बटन दबाएं।

Run On Screen Keyboard

इस तरह आप आसानी से विंडोज+R बटन की मदद से कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन कर सकते हैं। अगर आप इन 2 तरीकों से भी ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन नहीं कर पा रहे हो तो तीसरा तरीका फॉलो करें।

3. विंडोज स्टार्ट बटन

सबसे पहले अपने कंप्यूटर में windows start button पर क्लिक करें। अब Settings >> Ease of Access >> Keyboard आप्शन पर जाएं और On-Screen Keyboard वाले स्लाइडर को ऑन करें।

On Screen Keyboard

बस अब कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनस्क्रीन कीबोर्ड ओपन हो जाएगा जिसका लुक कुछ इस तरह का होगा जैसा मैंने नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया हैं।

आप इस On-screen keyboard का साइज माउस से कम ज्यादा भी कर सकते है और माउस के क्लिक से टाइपिंग कर सकते हैं।

OnScreen Keyboard

इस तरह आप 3 अलग – अलग तरह से अपने कंप्यूटर में On-screen keyboard को ओपन कर सकते हैं। आपको इन 3 तरीकों में से जो सबसे आसान और अच्छा लगे उस तरीके का इस्तेमाल करके कंप्यूटर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड को ओपन कर सकते है। उसके बाद आप ऑनस्क्रीन कीबोर्ड से कंप्यूटर में टाइपिंग कर सकते हैं।

Windows 7, 8 और विंडोज 10 में इन स्टेप्स में फर्क होगा लेकिन आप सभी विंडोज में इनसे मिलते-जुलते स्टेप्स से आसानी से On-screen keyboard ओपन कर सकते हैं।

Mouse Ka Click Kharab Hone Par Typing Kaise Kare

Agar keyboard ke sath aapke mouse ka click button bhi kharab ho jaye to bhi aap typing kar sakte ho. Iske liye aap mouse cursor ko us button par le jaye jisko type karna. Button par click karne ke liye aapko kuch settings karni hongi.

  1. Sabse pahle aap on screen keyboard ke right side me Option button par click kare.
  2. Ab aapke samne ek new windows open hoga isme Hover over keys option select kare.
  3. Hover duration time select kare or OK par click kar setting save kare.

Hover over keys

Ab aapko jo word type karna hai apa use word par mouse cursor ko set kiye gaye time tak roke us par apne aap click ho jayega. Is tarah se aap computer me bina keyboard ke typing kar sakte ho.

Note: Sign-in screen se OSK open karne ke liye sign in screen ke lower right corner me Ease of Access button par click kare or fir On-screen Keyboard select kar open kare.

Emergency ke liye ye jankari hona har computer user ke liye jaruri hai. Aap, main or kisi ke bhi sath kabhi bhi aesa time aa sakta hai. So is jankari ko social media par dusre logo ke sath share jarur kare taki unhe bhi iske bare me pata chal sake.

निष्कर्ष

इस तरह आप कंप्यूटर में कीबोर्ड के बिना on-screen keyboard की मदद से टाइपिंग कर सकते है। अब आपको पता चल गया होगा की कंप्यूटर में बिना कीबोर्ड के टाइपिंग कैसे करते हैं।

अगर आपको इस पोस्ट में कंप्यूटर में बिना कीबोर्ड के टाइपिंग करने का तरीका अच्छा लगे या आप कोई और तरीका जानते है जिससे कंप्यूटर, लैपटॉप में कीबोर्ड के बिना लिख सकते है तो उसके बारे में कमेंट में बता सकते हैं।

यदि आपको इस पोस्ट की जानकारी उपयोगी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Avatar for Jumedeen Khan

About Jumedeen Khan

I'm the founder of this site and we regularly share useful and helpful information here for beginners. ❤️

Comments ( 4 )

  1. DHARM RAJ PARIHAR

    sir bina keybord apna computer open kaise hoga

  2. Monu khan

    Sir aapne bohot acchi information share ki he thank you sir

  3. SALMAN IDRISI

    BAHUT BAHUT SUKRIYA SIR MERA KEYBOARD KHARAB HO GAYA HAI AUR AAPKI INFO NE MERI HELP KARI KEEP DOING THIS WORFK

  4. patel sanjay

    nice info sir

Comments are closed.

Ad

I need help with ...