Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / एजुकेशन / विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्या है और क्या काम करता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्या है और क्या काम करता है?

By: इक़बाल खानLast Updated: 26 Aug, 2020

अच्छा स्वास्थ्य सभी पाना चाहते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती हैं जिसकी वजह से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वहीँ, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच नहीं होती हैं। ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएँ पहुंचाने के लिए ही एक संगठन बनाया गया, जिसका नाम है WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डब्ल्यूएचओ (World Health Organization) के बारे में ही बताएँगे। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको WHO क्या है? इसका काम क्या है, कब और क्यों बनाया गया, इतिहास, उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी।

Who World Health Organization kya hai

यह एक ऐसा संगठन है जो दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित सहायता उपलब्ध कराता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होता है जिन्हें समय पर जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएँ नहीं मिल पाती है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं, जिनकी हॉस्पिटल, डॉक्टर तक आसानी से पहुँच नहीं होती है। इसके अलावा, यह लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करता है।

आप में से बहुत से लोगों ने 'Dashrath manjhi movie' देखी होगी जिसमें समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने पर मांझी की बीवी की मौत हो जाती है। अगर उसे जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। ऐसे ही रोजाना ना जाने कितने लोगों की जान चली जाती है। ऐसे ही हालातों को, और लोगों को ध्यान में रखते हुए, वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन बनाया गया। अगर आप WHO के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो यह पोस्ट आप ही के लिए हैं।

इस आर्टिकल में आप WHO क्या है, इसकी स्थापना कब की गई, शुरूआत कब हुई? WHO का काम क्या है, क्या करता है, इसका इतिहास और उद्देश्य क्या है? आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विषय-सूची

  • WHO क्या है और क्या काम करता है? (What is WHO and What does it Work do in Hindi?) What is World Health Organization in Hindi
    • WHO की स्थापना कब और कहाँ हुई?
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन के उद्देश्य (Objectives of the World Health Organization in Hindi)
    • WHO का इतिहास (History of WHO in Hindi)
    • निष्कर्ष,

WHO क्या है और क्या काम करता है? (What is WHO and What does it Work do in Hindi?) What is World Health Organization in Hindi

WHO एक विश्व स्तर की स्वास्थ्य एजेंसी है जिसका काम दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर नजर रखना और समस्याओं को हल करके खत्म करना है। साथ ही, स्वास्थ्य से संबंधित मामलों का पता लगाने और जांचने की जिम्मेदारी का बोझ भी इसी पर है। यह विश्व भर में स्वास्थ्य से संबंधित सहायता प्रदान करता है। इसका काम दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर नजर रखना और उन पहलुओं पर काम करके स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस स्वास्थ्य संगठन की सेवा दुनिया भर में फैली हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास दुनिया का सबसे बड़ा ब्लड बैंक है। यह संगठन कई सारी जानलेवा बीमारी जैसे हैजा, चेचक, मलेरिया, टीबी, एड्स आदि को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। डब्ल्यूएचओ संगठन को अपने काम की वजह से दुनिया में हर जगह सम्मान दिया जाता है।

हमारा देश भारत भी इस संगठन का सदस्य है, भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस स्वास्थ्य एजेंसी ने चेचक (Smallpox) रोग को खत्म करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज यह संगठन इबोला, एड्स और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है।

WHO का पूरा नाम, या डब्ल्यूएचओ की फुल फॉर्म क्या है?

  • Full form of WHO - World Health Organisation
  • WHO ki full form - विश्व स्वास्थ्य संगठन

WHO की स्थापना कब और कहाँ हुई?

WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में हुई थी हालांकि, इस संगठन को 22 जुलाई 1947 को ही स्वीकार कर लिया गया था। आपको बता दें, विश्व स्वास्थ्य सभा की पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। इसके संविधान पर 61 देशों ने दस्तख़त किए थे। विश्व स्वास्थ्य एजेंसी का मुख्य मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। इस संगठन के मौजूदा प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम है जो इथोपिया के है। टेड्रोस एडहानॉम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मलेरिया रिसर्चर है और एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट भी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के उद्देश्य (Objectives of the World Health Organization in Hindi)

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है।
  2. Health services को मजबूत बनाने में सरकार की मदद करना है।
  3. लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजेत करना।
  4. स्वास्थ्य कार्यक्रमों को विकसित करना।
  5. जहां आवश्यक हो, पोषण, आवास, स्वच्छता, मनोरंजन, आर्थिक या कामकाजी परिस्थितियों और पर्यावरणीय स्वच्छता के अन्य पहलुओं के सुधार के लिए काम करना।
  6. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्य पर निर्देशन और समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना
  7. सरकारों के अनुरोध या स्वीकृति पर, उपयुक्त तकनीकी सहायता और आपात स्थितियों में आवश्यक सहायता प्रदान करना।
  8. महामारी और अन्य बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  9. जैव चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसंधान को बढ़ावा देना।
  10. स्वास्थ्य, चिकित्सा और संबंधित व्यवसायों में शिक्षण और प्रशिक्षण के बेहतर मानकों को बढ़ावा देना।
  11. मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ावा देना आदि।

WHO का इतिहास (History of WHO in Hindi)

दरअसल, डब्ल्यूएचओ का अस्तित्व कई लोगों के विचारों से आया। चीन के dr szeming sze, Norway के Karl Evang और ब्राजील के geraldo de paula souza ने एक ऐसा संगठन बनाने का प्रस्ताव, सुझाव दिया जो दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें। Dr. sze को विश्व स्वास्थ्य संगठन का founding fathers कहा जाता है।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बारे में बताया। जैसे, डब्ल्यूएचओ क्या है, कौन है, क्या काम करता है, इसका इतिहास और उद्देश्य क्या है आदि। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपको World health organization के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी।

इसके अलावा, अगर अभी भी आपको WHO बारे में कोई जानकारी चाहिए या आपका इससे संबंधित कोई सवाल है तो हमसे कमेंट के जरिए पुछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है?

अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Tags: full form of who what is world health organization in hindi who ka kaam kya hai who ka pura naam who ki full form who kya hai who kya karta hai world health organization kya hai

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: इक़बाल खान

मैं इक़बाल खान इस ब्लॉग पर एजुकेशन से सम्बंधित आर्टिकल लिखता हु, आपको मेरे द्वारा शेयर की गयी जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे!

आपको ये भी पढना चाहिए

  • BBA Course kaise kare

    बीबीए कोर्स क्या है और BBA Course कैसे करे?

  • 20 Good Habits for Students in Hindi

    छात्रों के लिए 20 अच्छी आदतें - Good Habits For Students

  • Google Me Job Search Kaise Kare

    Google Ki Help Se Apne Liye Job Search Kaise Kare [Hindi Jankari]

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 1 )

एक टिप्पणी जोड़ें
  1. Dharmendra korachi

    26 Aug, 2020 at 8:10 pm

    Aese hi achchi achchi jankari dete rhe

    जवाब दें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

अपडेटेड पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

पोपुलर पोस्ट

  • Blog Ke Liye Professional Custom Email Address Kaise Banaye
  • Ubuntu 16.04 Server Par Nginx, MySQL, PHP (LEMP) Install Kaise Kare
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रहस्य जिन्हें आज तक कोई सुलझा न सका
  • WordPress Post Preview Page Se AdSense Ads Hide Kaise Kare
  • Kisi Site Me Aapke Adsense Ad Code Use Hone Par Kya Kare

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।