Giveaway क्या है और Giveaway कैसे करें?

Giveaway के बारे में तो आपने सुना ही होगा। चलिए आज मैं आपको इसके बारे में डिटेल से बता देता हूं। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Giveaway क्या है और यह कैसे काम करता है, Giveaway कैसे दें और कैसे जीते और इसके क्या क्या फायदे हैं? इस पोस्ट में आपको Giveaway से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं, Giveaway क्या है? What is Giveaway in Hindi.

Giveaway

यह कोई पहली बार Giveaway के बारे में सुनता है तो उसे समझ नहीं आता है कि यह क्या चीज है। लेकिन वास्तव में यह बहुत ही सिंपल चीज है। आप आसानी से इसे समझ सकते हैं।

चलो जानते हैं, Giveaway क्या है? Giveaway कैसे किया जाता है? Giveaway करने से क्या फायदा होता है? Giveaway प्राइस कैसे जीत सकते हैं?

Giveaway क्या होता है? What is Giveaway in Hindi?

Giveaway अपने ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ाने, बिक्री बढ़ाने या अधिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने ग्राहकों को मुफ्त सामान देने की एक प्रक्रिया है।

Giveaway का मतलब होता है दे देना। यानी अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट को प्रमोट करने लिए कहना और फिर प्रमोट करने वाले सभी लोगों में से 1,2,3 या 5 विजेता चुनना।

इसका उपयोग मार्केटिंग के लिए होता है। अधिकतर बिजनेस ओनर अपने उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए Giveaway Run करते हैं।

यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिनके पास एक ज्ञापन देने के लिए बजट की कमी हो। क्योंकि इसमें सिर्फ एक या कुछ लोगों को Winner घोषित कर Prize दिया जाता है।

Giveaway अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाने, Readership build करने, सोशल प्रोफाइल पर अलवर बढ़ाने और Email list boost करने का सस्ता और आसान तरीका है।

आप हमने यह तो जान लिया कि Giveaway क्या होता है? चलिए अब मैं आपको बताता हूं कि Giveaway कैसे करते हैं।

Giveaway कैसे करते हैं?

मैं एक मोबाइल गिवअवे करता हूं और मोबाइल को मुफ्त में पाने के लिए आपको अपने फेसबुक पर क्या यूट्यूब चैनल को लाइक सब्सक्राइब करने के लिए कहता हूं।

इसके लिए मुझे एक निश्चित समय देना होगा। उस समय के बीच जितने लोग giveaway में हिस्सा लेते हैं, समय समाप्त होने पर उन सभी में से किसी एक को विनर चुना जाएगा।

जैसे कि मैंने 5,000 रुपये के मोबाइल का Giveaway रखा और 10 दिन का समय दिया। अब इसमें 10 दिन के अंदर 5,000 लोग (मेरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके) शामिल हो जाते हैं।

अब मैं इन 5,000 सदस्यों में से किसी एक को Winner चुन सकता हूं। इससे मुझे 5,000 लोगों से फायदा होगा लेकिन प्राइज सिर्फ एक को देना होगा।

बहुत से YouTuber, Blogger, Website Owner अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामान का गिवअवे करते हैं।

Giveaway Winner कैसे चुना जाता है?

Giveaway पूरा होने के बाद, उस में भाग लेने वाले सभी लोगों में से कोई या कुछ लोगों को विजेता चुना जाता है। इसके लिए Random method इस्तेमाल की जाती है।

Giveaway करने वाला विनर घोषित होने वाले दिन सभी सदस्यों में से किसी एक को Randomly चुनता है। इसके लिए Random.org जैसे Tools का उपयोग होता है।

उदाहरण के लिए,

मान लीजिए, आपने एक गिवअवे किया और उसमें Total 100 Members ने भाग लिया। अब आप Random.org साइट पर जाकर Min 1 से लेकर Max 100 तक Number Add करके Generate बटन पर क्लिक करोगे।

तो 1 से 100 तक में से कोई एक नंबर जनरेट होकर सामने आएगा। देखिए, जब मैंने ये करके देखा तो ये 46 Result आया।

Random Result

अब जितनी बार Generate button पर क्लिक करोगे उतनी बार ही अलग रिजल्ट आएगा। लेकिन एक समस्या है, आप इससे Multiple time number generate कर सकते हो।

इसलिए Giveaway owner भले ही इतनी भी ईमानदारी से विनर चुने, लोग उस पर शक करते हैं कि कहीं उसने Manually अपने किसी जानकार को तो Winner नहीं चुन लिया है।

इसीलिए अधिकांश Giveaway Owner Winner चुनने के लिए Gleam.io जैसी tools का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये टूल खुद से winner choose करके देती है।

Giveaway Winner कैसे बने?

Giveaway winner mostly 2 तरीके से चुने जाते हैं।

  • Randomly
  • या Top Entries

अधिकतर पहला तरीका ही इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें सब को मौका मिलता है। दूसरे तरीके से जो सबसे ज्यादा मेहनत करता है उसे Prize मिलता है।

पहले वाला तरीका इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें मेहनत नहीं किस्मत का खेल होता है। उदाहरण के लिए, एक Giveaway में 5 Entries का ऑप्शन है।

अब तो व्यक्ति उस Giveaway को Join करते हैं, जिनमें से एक सिर्फ 1 Entry करता है और दूसरा व्यक्ति पूरे 5 Entries को Complete करता है।

लेकिन 5 Entry वाला Winner बनेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है, 1 Entry वाला भी विनर बन सकता है। हां, ज्यादा एंट्री करने वाले के जीतने के चांस ज्यादा होते हैं।

यानी कि यह सिर्फ किस्मत का खेल है। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आप Winner बन सकते हैं। बाकी कोई और Giveaway winner बनने का शॉर्टकट नहीं है।

हां, कुछ लोग इसमें भी चीटिंग करते हैं और अपने किसी करीबी या पसंद के व्यक्ति को विनर बना देते हैं। लेकिन ईमानदारी भी कोई चीज होती है।

Giveaway करने के फायदे - Giveaway Benefits in Hindi

अब तक ऊपर दी गई जानकारी से आपको पता चल गया होगा कि गिवअवे करने से क्या-क्या फायदे हैं। चलिए फिर भी मैं आपको giveaway करने का फायदा बता देता हूं।

1. विज्ञापन की तुलना में सस्ता है

जी हां, Giveaway विज्ञापन की तुलना में काफी ज्यादा सस्ता होता है। विज्ञापन में आपको Per Click या Per Sell सबको Pay करना होता है।

लेकिन गिवअवे में आपको सिर्फ किसी एक या कुछ लोगों को ही Reward देने की जरूरत होती है।

2. समय और सिरदर्द से बच सकते हैं

अगर आपके पास बजट है तो आप Giveaway करके अपने ब्लॉक का ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं, सोशल प्रोफाइल पर फ्लावर बढ़ा सकते हैं, फेसबुक पेज पर लाइक बड़ा सकते हैं, यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब बढ़ा सकते हैं।

वरना आपको सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से अपने बिजनेस का प्रमोशन करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। इससे ना सिर्फ आपका समय बर्बाद होगा बल्कि सर दर्द भी होगा।

3. अधिक लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं

Giveaway करके आप अनुमान से कहीं ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं। अगर आप ईमानदारी के साथ गिवअवे करते हैं, तो आने वाले समय में आपके साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ते जाएंगे।

इससे आप सिर्फ गिवअवे रन करने की जरूरत होगी, बाकी का काम आपके प्रशंसक कर देंगे। आपके नए गिवअवे का लोग बेसब्री से इंतजार करेंगे।

4. ग्राहक को भी फायदा होता है

भले ही Giveaway से सिर्फ एक या कुछ लोगों को फायदा होता है। लेकिन इससे उसकी मदद होती है, जबकि विज्ञापन से किसी को भी फायदा नहीं पहुंचता है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप किसी मोबाइल फोन का गिवअवे करते हैं तो वह सब को ना सही किसी एक को जरूर मिलेगा। अगर वह व्यक्ति उस फोन को खरीदने की क्षमता नहीं रखता है तो बाकी उसके लिए यह बहुमूल्य उपहार होगा।

निष्कर्ष,

इस पोस्ट में हमने Giveaway क्या होता है, Giveaway कैसे किया जाता है, Giveaway के फायदे और Giveaway Winner कैसे चुना जाता है? के बारे में सीखा।

मुझे उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Giveaway के बारे में सब कुछ सही से समझ आ गया होगा। अगर आपको कहीं पर Giveaway मिले तो उसमें भाग जरूर ले।

क्योंकि क्या पता कब आपकी किस्मत खुल जाए और आप Winner चुन लिए जाएं।

ये भी पढ़ें,

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Continue Reading
Avatar for Jumedeen Khan

by: Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

3 Comments

Comments ( 3 )

  1. S SAH

    धन्यवाद! मैं इसके बारें में जानने के लिए काफी प्रयास कर रहा था|

    क्या इसके लिए कोई फ्री प्लगिन या अन्य विकल्प है?
    मुझे इसके लिए राफेलप्रेस बेस्ट लगा लेकिन वो बहुत अधिक महंगा है

    Reply
  2. Sangit Kumar

    BEST and Useful Information

    Reply
    • MOTI LAL

      Muje aapki ye post bahut badiya lgi
      Muje aapke har nyi post me kuch nyi Jankari sikhne Ko milti hai aapka likhne Ka tarika badiya hai aap Puri details me post bnate ho jiske Karan Pasand aati hai.

      Reply

Leave a Comment

Internet

Chrome Browser Me Grammarly Extension Kaise Install Kare

Install Grammarly Chrome Extension
Grammarly ek spell checker tools hai jo aapki english writing ko behtar banane me help karta hai. Iski help se aap apni post me spelling mistake, commas mistake and verb mistakes ko check or solve kar sakte ho. Agar aapki english loose hai to grammarly chrome extension aapki help kar…
Continue Reading
Internet

Google Account Me Recovery Phone Number Add Kaise Kare

Setup Recovery Phone Number in Google Account
Agar aap apne google account ke password, email address bhool jate hai to aap recovery phone number or email address se apne account ke password reset kar account recover kar sakte ho. So apne online documents, photos, personal details ki security ke liye google gmail account me mobile phone number…
Continue Reading
Internet

Apne Computer ya Laptop Ka IP Address Kaise Pata Kare

How to check computer ip address
Kya aap apne computer, laptop ka ip address pata karna chahate hai? kya aap jante hai ki aapke pc ka ip address kya hai? I post me aaj mai aapko batauga ki Apne Computer ya Laptop ka IP Address kaise pata kare? How to check computer IP address via cmnd…
Continue Reading
x