Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / लाइफ सक्सेस / रिश्तों से संबंधित कोट्स - Relationship Quotes in Hindi

रिश्तों से संबंधित कोट्स - Relationship Quotes in Hindi

By: जमशेद खानLast Updated: 15 Apr, 2020

Relationship Quotes in Hindi: हर रिश्ता अनोखा होता है। एक सच्चा और मजबूत रिश्ता आपको लंबी, स्वस्थ और सुखी जिंदगी जीने में मदद करता हैं। वहीं एक झूठा और मतलबी रिश्ता आपको हमेशा दर्द देगा। सबसे अच्छा रिश्ता वो होता है जिसमें दो लोग सबसे अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। इस आर्टिकल में हम रिश्तों से संबंधित सुविचार लिख रहे हैं जिन्हें पढ़कर आपको रिश्तों की अहमियत पता चलेगी और आप हर रिश्ते की कदर करना सिख जाओगे और निभाना भी।

हर रिश्ता अनोखा होता है। एक सच्चा और मजबूत रिश्ता आपको लंबी, स्वस्थ और सुखी जिंदगी जीने में मदद करता हैं। वहीं एक झूठा और मतलबी रिश्ता आपको हमेशा दर्द देगा।

अगर कोई आपके साथ रिश्ता नहीं रहना चाहता तो खुद को उसकी जिंदगी से दूर कर लो, क्योंकि वक़्त खुद ही सिखा देगा उसे कदर करना और आपको सब्र करना।

इस पोस्ट में हम ऐसे कोट्स लेकर आए हैं (रिश्तों पर सुविचार, best rishte quotes hindi) जिन्हें पढ़ने के बाद किसी को भी रिश्तों की कदर हो जाएगी।

Rishte quotes in Hindi, quotes on rishtey nibhana in hindi, jhoote rishte quotes, sache rishte quotes, relationship Quotes in Hindi, rishton ki ahmiyat quotes in hindi, Sad relationship quotes in hindi, quotes on relationship in hindi.

विषय-सूची

  • रिश्तों पर अनमोल विचार -  Relationship Quotes in Hindi, Rishte Quotes in Hindi
    • अंतिम शब्द,

रिश्तों पर अनमोल विचार -  Relationship Quotes in Hindi, Rishte Quotes in Hindi

रिश्तों पर सुविचार, रिश्तों पर अनमोल वचन, विचार, सच्चे रिश्ते कोट्स हिंदी, रिश्तों से संबंधित कोट्स, Rishte hindi quotes, anmol vachan, suvichar, Relationship quotes thoughts in hindi.

ये कोट्स आपके दिल पर असर करेंगे।

  1. रिश्तों की पहली शर्त इज्जत होती है, जो इज्जत नहीं दे सकते वो रिश्ते नहीं निभा सकते।
  2. रिश्तों की फिक्र करना छोड़ दे, क्योंकि जिसे जितना साथ निभाना है वो सिर्फ उतना ही साथ निभाएगा।
  3. दोस्ती और मोहब्बत उनसे करो जो उन्हें बहाना जानते हो, और नफरत उनसे करो जो भुलाना जानते हो। और गुस्सा उनसे करो जो मनाना जानते हो।
  4. मोहब्बत ढूंढने वालों को नहीं मिलती, बाँटने वालों को मिलती है।
  5. इंसान कभी किसी के लिए इतना जरूरी नहीं होता, जितना वो गुमान कर लेता है।
  6. खुद पर यकीन होना चाहिए, सहारे ही बेसहारा करते हैं।
  7. जो लोग झुक जाते है वो कमजोर नहीं होते, बस उनमें रिश्ते निभाने की चाहत दूसरों से ज्यादा होती है।
  8. रिश्तों को सँभालते-सँभालते थकावट सी होने लगी है, रोज कोई ना कोई नाराज हो जाता है।
  9. रिश्ता हमेशा वहीँ कामयाब होता है, जो दिल से जोड़ा जाए, फुर्सत या जरूरत से नहीं।
  10. जब हम किसी रिश्ते से थकने लग जाते है, तब हमें उसमें सिर्फ खामी ही नजर आने लगती है।
  11. रिश्तों को याद रखना जरूरी है, क्योंकि भूल जाने से तो हाथों से लगाए गए वृक्ष भी सुख जाते हैं।
  12. जब तुम्हारे रिश्तेदार तुम्हारे खिलाफ बोलने लग जाए, तो समझ जाना तुम सही जा रहे हो।
  13. अक्सर लोग रिश्तों की गीली जमीन पर फिसल जाते हैं, ये वो लोग होते है जो रिश्ते निभाने के लिए नहीं, रिश्ते वक्त गुजारने के लिए बनाते हैं।
  14. जब ताल्लुक जरूरत के हो तो उनकी याद भी जरूरत के वक्त ही आती है।
  15. जिंदगी में बेहतरीन रिश्ता वह होता है जहा नाराजगी के बाद मामूली सी मुस्कुराहट और माफ़ी से जिंदगी पहले जैसी हो जाए।
  16. जिंदगी में सब लोग रिश्तेदार या दोस्त बनकर नहीं आते, कुछ लोग सबक बनकर भी आते हैं।
  17. उन लोगों को खोने से डरो जिनके लिए दोस्ती के रिश्ते खून के रिश्ते से ज्यादा महत्व रखते हैं।
  18. जब इंसान को किसी से रिश्ता तोड़ना होता है, तो सबसे पहले अपनी जुबान से अपनी मिठास को खत्म करता हैं।
  19. वक्त के साथ-साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लोग भीम, रिश्ते भी और एहसास और कभी-कभी हम खुद भी।
  20. जरूरत से बना रिश्ता कभी ख़ुशी नहीं देता, और जज्बात से बने रिश्ते कभी साथ नहीं छोड़ते।
  21. रिश्ते बनाना बड़ी बात नहीं है, रिश्ते निभाना बहुत बड़ी बात है।
  22. सच्चे रिश्ते को मज़बूरी में भी नहीं तोड़े, क्योंकि मज़बूरी तो खत्म हो जाएगी लेकिन रिश्ते दोबारा नहीं जुड़ेंगे।
  23. अच्छे रिश्तों को वादों और शर्तों की जरूरत नहीं होती, इसलिए सिर्फ दो लोग चाहिए, एक भरोसा करने वाला, और दूसरा समझने वाला।
  24. रिश्ते तोड़ने का मशोहरा तो सब दे सकते हैं लेकिन रिश्ता जोड़ने और निभाने की तरकीब कोई सच्चा और महान इंसान ही दे सकता हैं।
  25. छोटे-छोटे शिकवों से बड़े-बड़े रिश्ते कमजोर हो जाते है।
  26. उस शख्स को कोई नहीं बदल सकता, जिस शख्स को अपने अंदर गलती नजर नहीं आती हो।
  27. रिश्ते धीरे-धीरे ही खत्म होते है, बस पता अचानक से चलता है।
  28. सबूतों की जरूरत पड़ रही है, यानी रिश्तों में दुरी बढ़ रही है।
  29. रिश्ते कभी भी कुदरती मौत नहीं मरते, उनको हमेशा इंसान ही कत्ल करता है, नफरत से, नजरअंदाजी से तो कभी गलतफहमियों से।
  30. एक सच्चे रिश्ते का न होना इतनी तकलीफ नहीं देता है, जितना रिश्तों के होते हुए एहसास का मर जाना तकलीफ देता है।
  31. अगर किसी रिश्ते में कभी लड़ाई न हो तो समझ लेना रिश्ता मन से नहीं दिमाग से निभाया जा रहा है।
  32. रिश्ते तोड़ने तो नहीं चाहिए लेकिन जहां कदर न हो वहां निभाने भी नहीं चाहिए।
  33. रिश्ते को दौलत की निगाहों से मत देखो, क्योंकि अक्सर साथ निभाने वाला इंसान गरीब ही होता है।
  34. इंसान आजकल इसलिए भी परेशान है क्योंकि जो गर्मी रिश्तों में होनी चाहिए वो हमारे दिमाग में हैं।
  35. स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करो, रिश्ते बनेंगे ही नहीं और प्यार से बने रिश्ते तोड़ने की कितनी भी कोशिश करो, रिश्ते टूटेंगे ही नहीं।
  36. कुछ रिश्ते छोड़े भी नहीं जाते और निभाए भी नहीं जाते।
  37. जीवन में जख्म बड़े नहीं होते है, भरने वाले बड़े होते हैं। रिश्ते बड़े नहीं होते है लेकिन रिश्तों को निभाने वाले बड़े होते हैं।
  38. धनवान वो नहीं है जिसकी तिजोरी नोटों से भरी हो, धनवान वो है जिसकी तिजोरी रिश्तों से भरी हो।
  39. रिश्ते इलेक्ट्रिक करंट की तरह होते है, गलत जुड़ जाए तो जिंदगी भर झटके, और अगर सही जुड़ जाए तो आपका पूर्ण जीवन प्रकाशमान।
  40. अच्छे और सच्चे रिश्ते न तो खरीदें जा सकते हैं और न ही उधार लिए जा सकते हैं इसलिए उन लोगों को जरूर महत्व दे जो आपको महत्व देते हैं।
  41. रिश्तों के बाजार में व्यक्ति हमेशा अकेला रह जाता है उसकी जुबान और दिल साफ़ होता है।
  42. रिश्ते कितने सच्चे है ये सिर्फ वक्त ही बता सकता है।
  43. जहां हर बार सफाई देनी पड़ जाए, वो रिश्ते कभी गहरे नहीं होते।
  44. बहस करने से रिश्ते कमजोर होते है, इसलिए जब भी कोई बात हो सीधे थप्पड़ मारो।
  45. रिश्ते और विश्वास दोनों दोस्त है, रिश्ते रखो या ना रखो पर विश्वास जरूर बनाए रखना, क्योंकि जहा विश्वास होता है वहां रिश्ते अपने आप बन जाते हैं।
  46. दिल के रिश्ते कभी नहीं टूटते, बस खामोश हो जाते हैं।
  47. अकेलेपन और इच्छाओं की बुनियाद पर शुरू होने वाले रिश्ते बुरा वक्त आने से पहले ही खत्म हो जाते हैं।
  48. नाराजगी को कुछ देर चुप रहकर मिटा लिया करो, गलती पर बात करने से रिश्ते उलझ जाते हैं।
  49. मैं सही हूँ और सिर्फ मैं सही हूँ, इस भ्रम ने भी ना जाने कितने रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
  50. कीमती है सिक्के ईमान सस्ता है, यहाँ रिश्तों का मतलब ही मतलब का रिश्ता है।
  51. रिश्ते पैसों के मोहताज नहीं होते क्योंकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर जीवन अमीर बना देते हैं।
  52. जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है पर जो रिश्ते है उनमें जीवन होना जरूरी हैं।
  53. रिश्ते बनते रहे इतना ही बहुत है, और सब हंसते रहे इतना ही बहुत है।
  54. कुछ रिश्ते अजीब होते है, जोड़े भी नहीं जाते और तोड़े भी नहीं जाते।
  55. रिश्ते टूटने के बहुत कारण होते हैं, उनमें से एक कारण यह भी है कि, लोग टूटना पसंद करते है लेकिन झुकना नहीं।
  56. वक्त, दोस्त और रिश्ते, ये वो चीजें है जो हमें मुफ्त में मिलती है पर इनकी किमत का पता हमें तब चलता है जब ये कहीं खो जाते हैं।
  57. रिश्ते कभी अपने आप नहीं टूटते, अहंकार, अज्ञान और रवैये उन्हें तोड़ देते हैं।
  58. अकड़ तो सब में होती है पर झुकता वहीं है जिसको रिश्ते की फिक्र होती हैं।
  59. अक्सर हम जिंदगी में अपने बहुमूल्य रिश्तों को अपने झूठे अभिमान की आग में जला कर नष्ट कर देते हैं।
  60. सबसे ज्यादा दर्द तब होता है जब बिना किसी गलती के लोग हमें गलत समझ लेते है और साथ छोड़ देते हैं।
  61. रिश्ते ख़राब होने की एक वजह यह भी है कि लोग झुकना पसंद नहीं करते।
  62. असल में रिश्ते एक-दुसरे का ख्याल रखने के लिए बनाए जाते है, एक दुसरे का इस्तेमाल करने के लिए।
  63. अक्सर वही रिश्ते टूट जाते है जिन्हें संभालने की कोशिश कोई एक करता है।
  64. अगर कोई आपको याद नहीं करता तो आप कर लीजिये क्योंकि रिश्ते निभाते वक्त मुकाबला नहीं किया जाता।
  65. जब नाख़ून ज्यादा बढ़ जाते है तो नाखून ही काटे जाते है उँगलियाँ नहीं, इसलिए अगर रिश्ते में दरार आ जाए, तो दरार को मिटाइये रिश्ते को नहीं।
  66. अक्सर रिश्तों की कदर टूट जाने के बाद ही होती है।
  67. जो दोनों तरफ से निभाया जाए वही रिश्ता कामयाब है, एक तरफ से सेंक कर तो रोटी भी नहीं बनाई जाती।
  68. बेशक, मैं रिश्ते तोड़ता नहीं मगर बेशर्म होकर निभाना पड़े, तो निभाता भी नहीं।
  69. रिश्तों को निभाने के लिए भावनाएं होनी चाहिए विवशता नहीं।
  70. कुछ ऐसे है इस दौर के रिश्ते, आवाज तुम न दो तो बोलते वो भी नहीं।
  71. हम झुकते है क्योंकि हमें रिश्ते निभाने का शौक है, वरना गलत तो हम कल भी नहीं थे और आज भी नहीं।
  72. जो जैसा है उसे वैसा ही अपना लो, रिश्ते निभाने आसान हो जाएंगे।
  73. इज्जत के रिश्ते मोहब्बत के रिश्तो से बढ़कर होते हैं।
  74. रिश्तो को कभी धोखा मत दीजिए, पसंद नहीं आए तो उसे पूर्ण विराम दे दीजिए।
  75. रिश्ते भी व्यापार की तरह हो गए हैं प्यार कम मतलब ज्यादा।
  76. रिश्ते यदि थोड़ा झुक कर भी समझते हो तो कोई अजीब बात नहीं, सूरज भी तो ढल जाता है चांद के लिए।
  77. अपने रिश्तो और पैसों की कदर एक समान करें, क्योंकि दोनों कमाने मुश्किल है और गंवाने आसान।
  78. जरूरत पढ़ने पर टूटे रिश्ते भी जुड़ जाते है।
  79. तन चाहने वालों को मन के रिश्ते कभी समझ नहीं आएंगे।
  80. रिश्ते मन से बनते हैं बातों से नहीं।
  81. रिश्ता वही कायम रहता है जहां दोनों एक-दुसरे को खोने से डरते हैं।
  82. रिश्ते मौके के नहीं भरोसे के मोहताज होते हैं।
  83. सफल रिश्तों के यही उसूल है, उन बातों को भूल जाए जो फिजूल हैं।
  84. जो रिश्ता दिल से निभाया ही ना जाये, बेहतर है वो रिश्ता बनाया ही न जाये।
  85. दो लोगों में रिश्ता किसी तीसरे की वजह से नहीं बल्कि आपसी विश्वास और प्यार की कमी से टूटता है।
  86. रिश्ते जब मजबूत होते हैं, बिना कहे महसूस होते हैं।
  87. चाहे कुसूर किसी का भी हो, लेकिन रिश्ते में आंसू हमेशा बेकसूर के ही बहते हैं।
  88. हर रिश्ते की एक हद होती है पर यह भी सच है कि, जिसमें हद हो वो रिश्ता कैसा।
  89. उस रिश्ते का कोई वजूद नहीं होता जो एकतरफा निभाया जाता हो।
  90. आज कल के रिश्तेदार आशीर्वाद से ज्यादा ज्ञान देके जाते हैं।
  91. रिश्ता वो नहीं होता जो दुनिया को दिखाया जाता है, रिश्ता वह होता है जिसे दिल से निभाया जाता है।
  92. किसी को अपना बनाना, हुनर ही सही लेकिन किसी का बन के रहना कमाल होता है।
  93. रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं, अपना दिल भी दुखाना पड़ता है किसी और की ख़ुशी के लिए।
  94. रिश्ता वो नहीं जिसमें ऐटिटूड और ईगो हो, रिश्ता वो है जिसमें एक रूठने में एक्सपर्ट हो तो दूसरा मनाने में परफेक्ट हो।
  95. रिश्ते निभा कर ये जान लिया हमने माँ-बाप के सिवा कोई अपना नहीं होता।
  96. कुछ लोग जाहिर नहीं करते लेकिन परवाह बहुत करते हैं।
  97. ये रिश्ते भी वेल्डिंग की तरह होते है, खूब जलना पड़ता है जुड़े रहने के लिए फिर भी यही डर रहता है कि, कहीं टूट ना जाए।
  98. सच्चे रिश्ते वादों से नहीं परवाह से बनते हैं।
  99. रिश्ता जो भी हों, मजबूत होना चाहिए मजबूर नहीं।
  100. जब मतलब न हो तो बोलना तो दूर लोग देखना तक छोड़ देते हैं।

रिश्तों को बचाइए, क्योंकि आज इंसान इतना अकेला हो गया है कि, कोई फोटो लेने वाला भी नहीं, लेकिन सेल्फी लेने पड़ती है जिसे लोग फैशन कहते हैं।

अंतिम शब्द,

हम आशा करते हैं कि, रिश्तों से संबंधित कोट्स, रिश्तों पर अनमोल वचन पढ़कर आपको जिंदगी में रिश्तों का महत्व पता चलेगा, आप हर रिश्ते की कदर करना सिख जाओगे और निभाना भी।

साथ ही, इन्हें पढ़ने के बाद आपको यह भी पता चलेगा कि, रिश्ते क्यों टूटते है, रिश्तों के टूटने की वजह क्या हैं।

रिश्तों पर लिखे गए थॉट्स उन लोगों के लिए बहुत सहायक हैं जिनके रिश्ते में अक्सर लढाई झगड़े होते हैं या उनका रिश्ता टूटने की कगार पर हैं। इन relationship quotes को पढ़ने के बाद किसी का भी दिल बदल सकता हैं।

आजकल कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज है लेकिन टूटते हुए रिश्तों का कोई इलाज नहीं है। अगर कोई आपके साथ रिश्ते में खुश नहीं तो उसे अलविदा कहे दें क्योंकि आधे अधूरे रिश्ते न जीने देते हैं न मरने देते हैं।

यह भी पढ़ें:

  • जिंदगी पर अनमोल वचन – 100+ Life Quotes in Hindi

यदि आपको रिश्तों पर अनमोल वचन (Rishte quotes) पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: जमशेद खान

मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं लाइफ सक्सेस और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

आपको ये भी पढना चाहिए

  • 10 Life Changing Lines In Hindi

    जिंदगी बदल देने वाली बातें - 10 Life Changing Lines In Hindi

  • दिल Jitne Wali 100 Bate - Logo Ka Dil Kaise Jeete

    लोगों का दिल कैसे जीते - दिल जीतने वाली 100 बातें

  • Jivan Me Safal Hone Ke Liye 8 Tips

    अपने जीवन में जल्दी सफलता प्राप्त करने के 8 तरीके

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 2 )

एक टिप्पणी जोड़ें
  1. shyam kumar

    10 Apr, 2020 at 11:06 am

    kya baat hai, bahut badiya

    जवाब दें
  2. Neha Singh

    05 Apr, 2020 at 3:52 pm

    Bahut Uttam Post hain Dil ko chu liya hain

    जवाब दें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

अपडेटेड पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

पोपुलर पोस्ट

  • Mobile Phone Me Google Shortcuts Se Searching Kaise Kare
  • Google द्वारा शेयर किये गए 3 Official SEO Factors
  • Google Adsense Ad Units Ko Fast Loading Kaise Banaye
  • Youtube Ke Top 5 Important Features Jo Har User Ke Liye Useful Hai
  • Affiliate Cloaking Kya Hai Aur Links Cloak Karna Kyu Jaruri Hai

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।