मिया बीवी का रिश्ता – Miya Biwi ka Rishta

Husband Wife Relationship: मिया बीवी के रिश्ते की खूबसूरती इससे बढ़कर क्या होगी कि, अल्लाह ने दुनिया में पहला रिश्ता मिया बीवी का बनाया। किसी भी मर्द की जिंदगी में उसकी नेक बीवी से ही बहार होती है। एक बीवी के लिए उसका शोहर ही पूरी कायनात होता है। शोहर का प्यार, वक्त, तवज्जो ही बीवी के लिए बेहतरीन तोहफा है। मिया बीवी को एक- दुसरे पर इतना भरोसा होना चाहिए कि, बात-बात पर सफाई नहीं देनी पड़े।

Husband wife relationship in hindi

शोहर का थोड़ा एहसास करना बीवी के सारे गम हल्के कर देता है। एक मर्द के पास सबसे कीमती चीज उसकी बीवी है। अपने साथी के तमाम ऐब मालूम होने के बावजूद उसके साथ बेहतरीन जिंदगी गुजारना ही असल मोहब्बत है।

अपनी बीवी का तह दिल से शुक्रिया अदा करें क्योंकि वो मौत की वादियों से गुजर कर आपको बाप बनाती है। मिया बीवी का रिश्ता दुनिया का सबसे विशेष रिश्ता है जिसमें एक इंसान से कई बार नफरत और बार- बार मोहब्बत हो सकती है।

बाप के बाद अच्छा शोहर बीवी के सर की छत होता है। किसी भी बीवी का अपने शोहर से ही मान होता है। शोहर अगर घर से दूर हो तो लोगों से भरा हुआ घर भी औरत को वीरान और खाली लगता है।

मिया बीवी का रिश्ता – Husband Wife Relationship in Hindi

शोहर के मोहब्बत भरे अल्फाज थकी हुई बीवी में भी जान डाल देते हैं। बीवी की खुशियों और ख्वाहिशों का ख्याल रखना शोहर की जिम्मेदारी है क्योंकि वो आपके अलावा किसी से नहीं कह सकती।

बीवी को प्यार की मार मारो फिर ये बीवी तुम्हारी जिंदगी को जन्नत बना देगी। शोहर और बीवी एक- दुसरे का साया होते हैं। साये के बिना इंसान तनहा रह जाता है।

जब शोहर अपनी बीवी को हकीकत में प्यार करता है तो बीवी अपने माँ-बाप से भी बड़ा दर्जा अपने शोहर को दे देती है। शोहर और बीवी एक दुसरे का लिबास है।

मिया बीवी जब एक-दुसरे को मोहब्बत की निगाह से देखते हैं तो ईश्वर खुश होते हैं क्योंकि निकाह एक पाक रिश्ता है। बीवी के लिए शोहर से और शोहर के लिए बीवी से अच्छा कोई दोस्त नहीं होता।

सबसे बेहतरीन बीवी वही है जो अपने पति की हैसियत के मुताबिक खर्च करे। शोहर को अपनी बीवी के लिए इतना अच्छा होना चाहिए कि, बीवी दुआ करे की मेरी बेटी को भी आप जैसा हमसफर मिले।

शोहर वही अच्छा होता है जो बीवी की मुस्कुराहट की वजह बने क्योंकि औरत के चेहरे के सारे रंग शोहर की वजह से होते हैं। मर्द अपनी बीवी और खानदान के दरमियान पुल का काम करते हैं और पुल कमजोर रहे तो सारे रिश्ते कमजोर हो जाते हैं।

शोहर को अपनी बीवी की तारीफ से ज्यादा उसका एहसास करना चाहिए क्योंकि यही एहसास बीवी के लिए जायदाद से कम नहीं होता। मिया बीवी आपसे में लड़ तो लेते है मगर एक दुसरे को दुखी नहीं देख सकते। जब तक हालात मीठे नहीं हो जाते तब तक दिल मुरझाया रहता है।

बाप के बाद शोहर ही होता है जो औरत का ख्याल रखता है। मान लिया कि, बीवी तंग करती है लेकिन जब शोहर मुश्किल में हो तो साथ भी बीवी ही देती है।

बीवी के बैगेर एक झलक ही सबक है उन लोगों के लिए जो बीवी से कहते हैं तु करती ही क्या है। शादी के बाद एक बीवी के लिए उसका शोहर ही होता है जिस पर उसे सबसे ज्यादा मान होता है।

जिससे वो अपनी हर बात मनवा लेती है, कभी लड़-झगड़ कर तो कभी लाड़ प्यार से। एक बीवी की शोहर ही ढाल होता है। मर्द अगर प्यार करने वाला हो तो औरत कच्चे घर में भी उसके साथ गुजारा कर सकती है।

क्या हुआ अगर अपनी बीवी को महलों की रानी नहीं बना सकते, अपनी बीवी को दिल की रानी बना के देखें वो आपके छोटे से घर को भी महल समझने लगेगी।

बीवी से अपने माँ-बाप की इज्जत करवाने से पहले बीवी के माँ-बाप की इज्जत करें ताकि बीवी भी ख़ुशी से आपके माँ-बाप की इज्जत और खिदमत करे।

अकलमंद बीवी कभी भी अपने शोहर की आवाज से अपनी आवाज तेज नहीं करती। मिया बीवी का रिश्ता मुकाबले का नहीं मोहब्बत का रिश्ता है। अगर ये दोनों आपस में मुकाबला करने लगे तो दुनिया का मुकाबला क्या ख़ाक करेंगे।

अच्छे मिया बीवी एक दुसरे के जज्बात के साथ नहीं खेलते। खुशनसीब है वे बीवी जिसकी गैरमौजूदगी में उसका शौहर बैचेन रहे।

at last,

ईश्वर हर मिया बीवी को खुश, आबाद और सलामत रखे और हर मिया बीवी को एक दुसरे को समझने की समझ दे।

यह भी पढ़ें:

अगर आप अपनी बीवी को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो उसे इज्जत दें, क्योंकि इज्जत औरत के लिए सबसे कीमती और नायाब तोहफा होता है।

यदि आपको Husband wife relationship पर या आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Avatar for Jamshed Khan

by: Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment