सच्चा प्यार क्या होता है? सच्चे प्यार की 50 निशानी

प्यार एक खूबसूरत एहसास है जो आपकी जिंदगी को संवार सकता है। आपकी हर कमी, हर दुःख को दूर कर देता है। आपके अंदर की हर बुराई को धीरे-धीरे खत्म करके एक बेहतर इंसान बनाता है। आईये जानते हैं सच्चे प्यार की 50 निशानियां, आपको सच्चा प्यार हुआ है या सिर्फ आकर्षण है? आपका साथी सच्चा प्यार करता है या नहीं? अगर आपके प्यार में ये निशानियां है तो उसका साथ कभी न छोड़ें क्योंकि आजकल के जमाने में Sacha pyar मिलना बहुत मुश्किल है। 50 Points of True Love in Hindi.

Points of true love in hindi

सच्चे प्यार को परिभाषित करना कठिन है लेकिन कुछ संकेत हैं जो बताते हैं की जिस इंसान के साथ आप रिश्ते में है वो आपसे सच्चा प्यार करता है या धोखा दे रहा है। आपको सच्चा प्यार हुआ है या सिर्फ आकर्षण है। सच्चे प्यार को कैसे पहचाने? Sacha pyar kya hota hai, सच्चे प्यार की निशानियां क्या है?

ऐसे सवालों के जवाब वे लोग खोजते है जो किसी के साथ रिश्ते में है और जानना चाहते है कि उनका साथी सच्चा प्यार करता है या झूठा। उन्हीं के लिए हम सच्चे प्यार की 50 निशानियां बता रहे हैं।

जिनसे आपको पता चल जाएगा कि, क्या सच में आपका साथी आपसे सच्चा प्यार करता है या आप सच्चा प्यार करते हैं। यह भी जाने की आपको सच्चा प्यार हुआ है या नहीं।

सच्चे प्यार की क्या निशानियां होती है? True Love की 50 निशानियां – 50 Points of True Love in Hindi

सच्चे प्यार की निशानियां, संकेत, What is true love in hindi, Sache pyar ko kaise pehchane, True love ki nishaniyan, Sache pyar ki 50 nishaniyan, Jothe pyar ki nishani, True love ko kaise jane? 10, 15, 20, 30, 40, 50 Signs of true love in hindi, Clear points of true love in hindi.

1. सच्चा प्यार आपकी खुद से भी ज्यादा परवाह करता है और आपको अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा इज्जत देता है।

2. सच्चे प्यार करने वाले गलती होने पर एक-दुसरे को इल्जाम नहीं देते है।

3. अकेले चलते हुए भी (आपके इर्द-गिर्द बहुत सारे लोग और तमाम चीजें होने के बावजूद) आपके ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है।

4. सच्चा प्यार आपके साथ जीने और रहने के लिए दुनिया की कोई भी चीज छोड़ सकता है।

5. जब आप अपना पसंदीदा love song सुनते है तो आपको उसकी याद आती है। ऐसा लगता है कि वो गाना आपके लिए बनाया गया है।

6. जो आपसे सच्चा प्यार करेगा उसके दिल की तार सिर्फ आप से जुड़ी होगी। उसका हर वादा सिर्फ आपके लिए होगा।

7. आपको उस शख्स की हर बुराई और हरकतें बचपना जैसी लगती है। आपको उसकी गलतियों पर भी प्यार आता है। उसकी बुराई में भी अच्छाई नजर आती है।

8. उसे आपका पैसा नहीं चाहिए, आपका शरीर भी नहीं चाहिए बस आपका साथ चाहिए।

9. वो आपको अपनी जिंदगी की हर चीज से, हर इंसान से ज्यादा प्यार करेगा। आप उनकी जिंदगी में सबसे ज्यादा खास इंसान होंगे।

10. ट्रू लव आपसे कभी धोखा नहीं करता। आपसे कभी झूठ नहीं बोलता। वह हमेशा आपसे सच बोलता है।

11. जब वो कुछ हासिल करते हैं तो आप गर्व महसूस करते हैं।

12. सच्चा प्यार आपके लिए अपनी जिंदगी में सब कुछ बदल सकता है पर अपनी जिंदगी से आपको कभी नहीं बदल सकता।

13. आपके दोनों के बीच खूब बहस होती है लेकिन थोड़ी देर बाद सब भूल जाते है।

14. उसकी गैर-मौजदूगी में आप खुद को अकेला महसूस करते है। (जबकि आप हजारों लोगों की भीड़ में है) आपकी नजरें सिर्फ उसे ही ढूंढती है।

15. उसे दुखी देखकर आपको भी दुःख होता है। आप उसका दुःख दूर करने की सोचते ही नहीं बल्कि कोशिश करते है।

16. आपको अपने प्यार पर पूरा भरोसा है। आपको उसे खोने का बिलकुल डर नहीं है क्योंकि आप ये मानते है कि वो हमेशा आपके साथ रहेगा।

17. उसकी ख़ुशी के लिए आप किसी भी चीज की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते है।

18. आप उससे लड़ाई करके मन ही मन दुखी होते है। जब कोई और उसके खिलाफ बोलता है तो आपको बिलकुल अच्छा नहीं लगता, आप उसके खिलाफ बोलने वाले से मारपीट करने तक नहीं हिचकिचाते है।

19. आप लोगों की भीड़ (public places) में भी अपने प्यार के साथ मजाक, मस्ती, छेड़छाड़ करने से नहीं शर्माते है।

20. आपको उसके बिना कही जाना अच्छा नहीं लगता है। आप कही जाते है तो सोचते है कि काश वो भी आपके साथ होते।

21. उसके मिलने के बाद आप हर काम “हम” की भावना से करते है क्योंकि आप खुद को अकेला नहीं समझते है।

22. वो आप को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकता है। आपकी खुशी उसके लिए उनकी खुशी से भी बढ़कर होती है।

23. आप अपने मन की सभी भावनाओं के उसके साथ साझा करते है। वो आपको भविष्य की प्लानिंग में शामिल करता है।

24. आप छोटे, बड़े सभी मामलों में उसकी सलाह, राय माँगते है।

25. आप उसके मनोभाओं को समझते है, आप पहले ही जान जाते है कि उसे क्या चाहिए। आप यह भी जानते है कि आपके प्यार को किस चीज से ख़ुशी मिलती है।

26. आप अपने प्यार की सबसे ज्यादा परवाह करते है। (जो इंसान सच्चा प्यार करता है उसे सबसे ज्यादा आपकी परवाह रहती है) आपके लिए दुनिया में उस से बढ़कर कुछ नहीं है।

27. आप उसके साथ निश्चिंत और सुखी है। आपको उसके साथ सब कुछ मधुर लगता है।

28. आप अपने प्यार से हर छोटी या चाहे जितनी बड़ी सभी बातें शेयर करते है। आप उससे सब कुछ शेयर करते है। आप उससे हमेशा सच बोलते हैं।

29. आप अपने साथी से कुछ वापस पाने की उम्मीद किए बिना, बिना शर्त मदद करते है।

30. सच्चे प्यार में सम्मान, प्रशंसा, देखभाल होती है और कभी भी अपने साथी को चोट, अपमान या किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होता।

31. वह आपको उन चीजों को करने के लिए मजबूर नहीं करता जो आपकी इच्छाओं के खिलाफ होते हैं।

32. आप उसको मुस्कुराते वह या जोर से हंसते हुए देखकर खुशी से मर जाते हैं चाहे आपका दिन खराब हो।

33. सच्चा प्यार करने वाले एक दूसरे के लिए सब कुछ निस्वार्थ करते हैं।

34. आपको उनकी वजह से चोट लगने के बावजूद, उसकी हरकतों पर गुस्सा नहीं आता। आप उनके साथ लंबे समय तक नाराज नहीं रह सकते।

35. सच्चा प्यार ईर्ष्या नहीं करता।

36. वह आपको बिना एहसास दिलाए आपकी भलाई और खुशी के लिए काम करता है।

37. वह आपके साथ हर पल समय बिताना चाहता है।

38. जिस रिश्ते में झूठ और लुकाछिपी है उसमें सच्चा प्यार नहीं हैं।

39. वो आपको अपना प्यार दिखाने के लिए वो सब कुछ करेंगे जो उन्होंने कभी अपने लिए नहीं किया। जो वो खुद के लिए भी नहीं करते, आपके लिए कर जाते है।

40. चाहे वो कितना भी busy क्यों ना हो, चाहे सारा दिन व्यस्तता से भरे हो, चाहे चोरी से ही सही पर आपके लिए समय निकालते है। आपको याद किए बिना, आपसे बात किए बिना उनका दिन नहीं गुजरता।

41. सच्चा प्यार आपके लिए हमेशा त्याग करते है। वो आपके लिए कुछ भी छोड़ने के लिए तैयार हो जाता है।

42. True Love अपने भविष्य का हर सपना आपके साथ देखता है। सच्चा प्यार अपने भविष्य की हर खुशी आपके साथ जीना चाहता हैं।

43. आप उनकी जिंदगी में सबसे पहले आते हैं। वह आपके लिए हर काम छोड़ देगा। सच्चे प्यार की सुबह की शुरुआत आपको याद करने से होता है और आपको याद करते हुए ही उनका दिन गुजरता है।

44. वह आपको आपकी हर गलती के लिए माफ कर देते हैं क्योंकि वह आपसे इतना प्यार करते हैं, आपकी कोई भी गलती उनके लिए मायने नहीं रखती।

45. सच्चा प्यार आपकी हमेशा तारीफ करता है और अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा आपको वैल्यू देते हैं।

46. वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि वह हमेशा आपके साथ रहे, उनकी जिंदगी आपके साथ गुजरे। बस वो आपके साथ रहना चाहते हैं।

47. सच्चा प्यार आपको हमेशा एक अच्छा और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते रहते हैं। उनका साथ पाकर आप हर दिन और अच्छा इंसान बनते जाते हैं।

48. वह आपका हर सपना सच करने में आपका साथ देते हैं। आप जो सपने देखते हैं उन्हें सच आपके लिए वो करते हैं।

49. सच्चा प्यार आपको हमेशा स्पेशल महसूस कराता है और यह महसूस कराता है कि उनके लिए आप से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

50. सच्चा प्यार आपको उदास और रोते हुए कभी नहीं देख सकता। वह आपको खुश करने के लिए आपके दुख को दूर करने के लिए कुछ भी कर सकता है।

इन सच्चे प्यार के संकेतों (sache pyar ki nishaniyan) से आप जान जाएंगे कि आपको सच्चा प्यार हुआ है या सिर्फ आकर्षण है, आपका साथी आपसे सच्चा प्यार करता है या धोखा दे रहा है।

अगर आपके प्यार में ये सच्चे प्यार की निशानियां है तो उसे अपनी जिंदगी से कभी मत जाने देना क्योंकि आज के समय में ऐसा जीवनसाथी मिलना बहुत ही मुश्किल हैं। अगर आपके जीवन में ऐसा इंसान आए जिसमें ये सारी बातें (निशानी) हो, चाहे जो हो जाए उसे खुद से कभी दूर मत जाने देना।

यदि आप True love ki nishaniyan याद रखेंगे तो आपको कोई धोखा नहीं दे सकता, कोई आपका दिल नहीं तोड़ पाएगा क्योंकि आप पहले से जानते है कि sache pyar ko kaise pehchane?

अगर आपको true love ki 50 nishaniyan अच्छे लगे तो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Avatar for Jamshed Khan

by: Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Comments ( 6 )

  1. Ek larki sacha pyar karti h to uske pas kya nishni hoti h

    Reply
  2. Sache pyar ki kha nishaniya

    Reply
  3. Sache pyar ki sabhi nishaniya batao

    Reply
  4. बहुत ही सुंदर बातें लिखने के लिए आपका फिर से दिल से शुक्रिया.

    Reply
  5. बहुत ही बेहतरीन बातें लिखी है आपने.

    Reply

Leave a Comment