• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
SMI Logo

SupportMeIndia

इंटरनेट की जानकारी हिन्दी में!

  • ब्लॉग
    • ब्लॉगिंग
    • एसईओ
    • ब्लॉगस्पॉट
    • वर्डप्रेस
    • वेब होस्टिंग
    • डोमेन रेजिस्ट्रैशन
    • ईमेल मार्केटिंग
  • पैसा कमाए
    • अड़सेंस
    • अफिलीएट मार्केटिंग
    • मोबाईल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • सिक्युरिटी टिप्स
  • और अधिक
    • यूट्यूब
    • बिजनस स्टार्टअप
    • हेल्थ
    • सोशल मीडिया
    • रिश्ते-नाते
    • स्पोर्ट्स
    • फेस्टिवल
    • दिलचस्प तथ्य
    • इंटरनेट
Home » Blog » Internet » Computer कितने प्रकार के होते हैं? कंप्यूटर के प्रकार इन हिंदी

Computer कितने प्रकार के होते हैं? कंप्यूटर के प्रकार इन हिंदी

March 12, 2022by: Jumedeen Khan

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi): आज के समय में कंप्यूटर हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा भाग बन चुका है और कंप्यूटर हमारे जीवन के हर काम में प्रयोग किया जा रहा है जिससे लोगो के जीवन को काफी आसान बनाया जा रहा है। आज के समय में कंप्यूटर हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में प्रयोग किया जाता है जिससे हमारे दैनिक जीवन में प्रयोग की जाने वाली चीज़ो को और भी आसान बनाया जा सके।

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? Types of Computer in Hindi

कंप्यूटर पर आज लगभग सभी लोग अपना कुछ ना कुछ काम ज़रूर करते हैं। आपके पास भी ऐसे काम होंगे जिन्हे करने के लिए आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे।

लेकिन क्या आपने सोचा है की आप जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है वह किस प्रकार का कंप्यूटर है या फिर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है, कंप्यूटर के प्रकार कौन कौनसे है।

अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer) के बारे में बताते है। Types of Computer की हिंदी जानकारी,

Table of Contents

  • 1 Computer क्या है - What Is Computer in Hindi?
  • 2 कंप्यूटर के प्रकार - Types of Computer in Hindi
    • 2.1 कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Mechanism)
      • 2.1.1 1. Analog computer
      • 2.1.2 2. Digital computer
      • 2.1.3 3. Hybrid computer
    • 2.2 उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Purpose)
      • 2.2.1 1. General purpose computer
      • 2.2.2 2. Special-purpose Computer
    • 2.3 आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Size)
      • 2.3.1 1. Super Computer
      • 2.3.2 2. Mainframe Computer
      • 2.3.3 3. Mini Computer
      • 2.3.4 4. Micro Computer
      • 2.3.5 5. Laptop Computer
      • 2.3.6 6. Palmtop Computer
    • 2.4 निष्कर्ष,

Computer क्या है - What Is Computer in Hindi?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रोनिक Device है जो किसी User द्वारा दिये गये इनपुट को किसी विशेष instruction की सहायता से process करता है और उसका output देता है।

कंप्यूटर ये काम तीन स्टेप में करता है।

  • सबसे पहले कंप्यूटर किसी यूजर से input लेता है जो किसी input device (Keyboard, mouse) से दिया जा सकता है।
  • फिर इसके बाद कंप्यूटर का दिमाग जिसे CPU (control processing unit) कहते है जो किसी भी इनपुट को किसी निर्देश पर process करता है।
  • फिर इसके बाद उस का आउटपुट किसी भी आउटपुट डिवाइस पर दे देता है।

Computer शब्द Compute शब्द से मिलकर बना है जिस शब्द का मतलब गणना करना होता है। शुरुआत में कंप्यूटर का आविष्कार सिर्फ गणना करने लिए ही किया गया था।

फिर बाद में कंप्यूटर का और विकास हुआ और इसका प्रयोग हर क्षेत्र में बढ़ता गया और फिर कम्प्यूटर भी develop होता गया इसके बाद कंप्यूटर का प्रयोग हर जगह होने लगा।

आज कल कंप्यूटर का इस्तेमाल हर क्षेत्र में हो रहा है चाहे वो Science हो या medical या बैंकिंग या फिर डिफेन्स या फिर किसी कंपनी में काफी बड़े कामों को करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर किसी भी कठिन काम को बहुत आसानी से कर देता है।

आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नही है जहां पर कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता हो। कंप्यूटर क्या है कि अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ें,

  • Computer क्या है - कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में

कंप्यूटर के प्रकार - Types of Computer in Hindi

यह तो आप सभी जानते हैं कि कंप्यूटर एक multi-purpose machine है जिसका प्रयोग अलग-अलग तरह के और कई अलग अलग तरह के कामो में किया जाता है।

इसी लिए अलग अलग कामों को देखते हुए computer को भी कई तरह से classify किया गया है। मुख्य रूप से कंप्यूटर को 3 अलग-अलग आधार पर बांटा गया है।

  • कार्यप्रणाली के आधार पर (Based on Mechanism)
  • उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)
  • और आकार के आधार पर (Based on Size)

हम यहां पर इन तीनों आधार पर बांटे गए कंप्यूटर के प्रकार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कार्यप्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Mechanism)

कार्यप्रणाली के आधार पर भी इन्हें (Analog, Digital और Hybird) इन तीन भागों में बांटा गया है, जो कि निम्न प्रकार है।

1. Analog computer

यह computer एक ऐसा कंप्यूटर होता है जो analog डाटा को प्रोसेस करता है। ये कंप्यूटर सिर्फ analog डाटा को digital फॉर्म में प्रोसेस करता है।

इस computer को फिजिक्स में प्रयोग किया जाता है और साथ ही इस कंप्यूटर को voltage, pressure, या फिर Temperature को measure करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह कंप्यूटर physics की कैलकुलेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

2. Digital computer

जैसा की इस कंप्यूटर के नाम से ही पता चल रहा है की ये computer digital डाटा को प्रोसेस करता है।

यह डिजिटल कंप्यूटर किसी भी डाटा को 1 और 0 के फॉर्म में डाटा को रिसीव करता है और प्रोसेस भी करता है। हमारा कंप्यूटर भी इस तरह का कंप्यूटर हैं।

3. Hybrid computer

ऐसा कंप्यूटर जो analog और digital दोनों तरह की गणनाएं कर सकता है और साथ ही दोनों तरह के कंप्यूटर की feature रखता है उसे hybrid Computer कहते है।

इस Computer का प्रयोग अस्पतालों में किया जाता है जोकि मरीज़ो के धड़कन और रक्तचाप आदि तरह के कामों के लिए प्रयोग किया जाता है।

उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Purpose)

उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर को दो भागों (Special purpose and general purpose) में बांटा गया है।

1. General purpose computer

इस तरह के कंप्यूटर को General purpose computer इसलिए कहते है क्योंकि ये कंप्यूटर नार्मल काम करने के लिए प्रयोग किये जाते है। इन General purpose computer पर आप अपना ऑफिस का काम कर सकते है या फिर मूवी देख सकते है या फिर गेम भी खेल सकते है।

इसके अलावा आप इन General purpose computer पर multi-tasking भी कर सकते है। ऐसे कंप्यूटर में नार्मल CPU प्रयोग किये जाते है। इसलिए ये कंप्यूटर ज्यादा महगे नही होते हैं और घरों और ऑफिस में यही कंप्यूटर प्रयोग किये जाते है।

2. Special-purpose Computer

जैसा की आप जानते है कि, कभी-कभी हमें अपने कंप्यूटर से काफी काम करने होते है इसलिए इन multi-purpose computer को प्रयोग किया जाता है। ये कंप्यूटर किसी ज्यादा कठिन काम या फिर कैलकुलेशन के लिए प्रयोग किये जाते है।

यह Computer General purpose computer से ज्यादा महगे होते हैं। क्योंकि इन Computer का CPU ज्यादा बेहतर होता है और प्रोसेसर भी General purpose computer के प्रोसेसर से अच्छा होता है।

इन कंप्यूटर को किसी विशेष काम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। ये Computer General purpose computer ये ज्यादा फ़ास्ट और अधिक फ़ायदेमंद होते है।

आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार (Based on Size)

Computer को आकार के आधार पर निम्न श्रेणियों में बांटा गया है जो कि नीचे दी गई है।

1. Super Computer

सुपर कंप्यूटर बाकी सभी तरह के कंप्यूटर से बहुत fast होते है। ये बहुत से कामों को एक साथ करने की क्षमता रखते है। ये Computer किसी specific काम के लिए डिजाईन किये जाते है।

इन कंप्यूटर का इस्तेमाल स्पेस में किया जाता है, साथ ही किसी भी साइंटिफिक डाटा को analysis करने के लिए किया जाता है। इन कंप्यूटर का इस्तेमाल weather Forecasting के लिए भी किया जाता है।

इन super Computer को बनाने के लिए बहुत से CPU को parallel रूप से जोड़ा जाता है जिससे सभी CPU एक साथ काम कर सके। ये Computer साइज़ में काफी बड़े होते है और काफी heat produce करते है इसलिए इनको ठंडा रखने के लिए AC युक्त कमरे में install किया जाता है।

2. Mainframe Computer

Mainframe Computer का इस्तेमाल बड़ी बड़ी कंपनी करती है, ये काफी fast Computer होते है लेकिन super Computer के जितने fast नही होते है।

इन mainframe Computer में स्टोरेज कैपेसिटी भी काफी ज्यादा होती है। यह किसी भी डाटा को काफी जल्दी प्रोसेस करते हैं।

3. Mini Computer

Mini Computer mainframe Computer से छोटे होते है और सस्ते भी होते है ये नार्मल Computer से fast होते है। यह Computer multi वर्क के लिए प्रयोग किये जाते है।

मिनी कंप्यूटर किसी भी काम के लिए प्रयोग किये जा सकते है, चाहे वो पर्सनल काम हो या फिर ऑफिस का काम हो। ये Computer सभी जगह प्रयोग किया जा सकता है।

4. Micro Computer

ये कंप्यूटर नार्मल वर्क के लिए प्रयोग किया जाता है। इस computer में सिर्फ एक ही CPU लगा होता है और ये Computer साइज़ में काफी छोटा होता है साथ ही ये Computer कास्ट में भी ज्यादा महँगा नही होता है।

ये Computer general purpose कंप्यूटर होता है। इस Computer पर आप अपना सभी पर्सनल काम कर सकते है।

5. Laptop Computer

Laptop कंप्यूटर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह लैपटॉप कंप्यूटर बहुत ही छोटे, portable और कम power consuming होते हैं। इन हम कहीं भी साथ ले जा सकते हैं।

इन्हें उन सभी modern facilities के साथ equip किया जाता है, जो कि एक modern PC में होते हैं। यानी इन लैपटॉप कंप्यूटर में भी डेस्कटॉप कंप्यूटर के जीतने फीचर उपलब्ध होते हैं।

6. Palmtop Computer

Palmtop computer को remote area में इस्तेमाल किया जाता है। जहां कोई भी electronic facilities available ना हो वहां पर भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका इस्तेमाल ज्यादातर higher authorities, social workers और researchers जो remote rural area में काम करते हैं, वहां इसका ज्यादा उपयोग करते हैं।

निष्कर्ष,

आज दुनिया को कंप्यूटर का युग कहाँ जाने लगा है। इसलिए आपको कंप्यूटर के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि अब इंसान के अधिकतर काम कंप्यूटर के द्वारा ही होने लगे हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुये आज हमने अपने इस लेख के माध्यम से Types of Computer के बारे में विस्तार से बताया है, जिससे कि सभी लोग कंप्यूटर के प्रकार के बारे में जान सकें।

मुझे उम्मीद है कि यहां दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और अब आपको समझ आ गया होगा कि कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं। पोस्ट आपको कैसी लगी आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें,

  • कंप्यूटर को बिना माउस के कैसे चलाए?
  • सुपर कंप्यूटर क्या है और ये काम कैसे करता है?

साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वो भी Types of Computer के प्रकार के बारे में जान सकें।

Share:
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn
  • More

You might also enjoy...

  • Internet Se Paise Kaise Kamaye - Puri Jankari
  • Bina Internet Ke Gmail Use Kaise Kare - Gmail Offline Tips
  • बॉलीवुड की वो 15 फ़िल्में जो सेंसर बोर्ड के द्वारा Ban कर दी गयी, जानिये क्यों?
  • GBWhatsapp क्या है इसे कैसे डाउनलोड करें
  • Windows 10 में Control Panel को Open करने के 7 तरीके
  • आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं, कैसे पता करे?
Avatar for Jumedeen Khan

About Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

Related Posts for You

  • what is internet bankingNet Banking Kya Hai, Internet Banking Use Karne Ke Fayde or Nuksan
  • Best Free PDF Editor SoftwarePDF File को Edit करने के लिए 10 Best Free Software 2022
  • Income tax returnआयकर रिटर्न (ITR) क्या है? कैसे भरते है? पूरी जानकारी

Primary Sidebar

Latest Posts

  • Mega Giveaway: ये फोन और बाइक आपको फ्री मिलेंगे | जानिए कैसे?
  • Father Day पर अपने पिता को क्या गिफ्ट दें, कैसे खुश करें?
  • एक महीने में वजन कम कैसे करे - Weight Loss Tips
  • 10 Lines on Milk in English (10 Lines Essay on Milk Day 2022)
  • PM Kisan: किसानों को 6,000 के साथ अब हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये, जानिए कैसे?

Last Update

हमारे जीवन में डॉक्टर का महत्व - Doctor Importance in Hindi

ईद मुबारक शायरी - Eid Mubarak Shayari 2022

बकरीद शायरी - Eid Mubarak Shayari in Hindi

YouTube से पैसे कैसे कमाए? पूरी जानकारी हिंदी में

Internet Se Paise Kaise Kamaye - Puri Jankari

Categories

  • AdSense
  • Affiliate Marketing
  • Biography
  • Blogging
  • BlogSpot
  • Business Startup
  • Domain Registration
  • Education
  • Email Marketing
  • Entertainment
  • Festival
  • Health
  • Interesting Facts
  • Internet
  • Life Success
  • Make Money
  • Mobile Marketing
  • News
  • Relationship
  • Security Tips
  • SEO
  • Shayari
  • Social Media
  • Sports
  • Technology
  • Web Hosting
  • WordPress
  • YouTube

Footer

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेबसाइट है, जहां हम बिगिनर लोगों के लिए उपयोगी जानकारी साझा करते हैं, आपको यहां "कैसे क्या है… in Hindi? " लेख पढ़ने को मिलेंगे, जिनसे आप कुछ नया सीख सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग सेटअप
  • विज्ञापन
  • लेखक बनें
  • विकी
  • अस्वीकरण

हमारे साथ जुड़ें

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2022 - सर्वाधिकार सुरक्षित।

  • हमारे बारें में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता
  • शर्तें
  • साइटमैप
  • वापिस जाए ↑