YouTube Video के लिए Clickable Thumbnail कैसे बनाए?

मैंने ऐसे कई video creators देखे हैं जिनका कंटेंट बहुत अच्छा होता है लेकिन फिर भी उन्हें अच्छे व्यूज नहीं मिल पाते क्योंकि उनके थंबनेल अच्छे नहीं होते। अगर आप एक youtuber है तो आप थंबनेल के बारे में जरूर जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब वीडियो के लिए clickable thumbnail कैसे बनाते हैं? यदि नहीं, तो इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि Clickable Thumbnail कैसे बनाए?

Clickable Thumbnail kaise banaye

क्या आप जानते हैं, MR Beast जैसे बड़े YouTubers सिर्फ एक थंबनेल के लिए $5k से $10k खर्च करते हैं। वे सिर्फ एक थंबनेल के लिए लाखों रुपये क्यों निवेश करते हैं, क्योंकि भले ही आप यूट्यूब पर सबसे अच्छा वीडियो बनाते हों, लेकिन अगर आपके वीडियो का थंबनेल खराब है तो कोई भी उस पर क्लिक नहीं करेगा।

आजकल हर कोई एक सफल यूट्यूबर बनना चाहता है लेकिन इसके लिए आपके वीडियो पर व्यूज आना चाहिए, क्योंकि जब तक आपके वीडियो पर व्यूज नहीं आएंगे तब तक आपका चैनल ग्रो नहीं होगा। किसी भी वीडियो पर व्यूज बढ़ाने के लिए दो चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं और वो है टाइटल और थंबनेल।

अगर आपके वीडियो पर भी व्यूज नहीं आ रहे हैं, या थंबनेल पर अच्छा सीटीआर नहीं मिल रहा है, तो आप सही लेख पढ़ रहे हैं। इस पोस्ट में आपको एक अच्छा थंबनेल कैसे बनाएं जिस पर अधिक क्लिक हों, इसके बारे में जानकारी मिलेगी।

Thumbnail क्या होता है?

थंबनेल एक इमेज होती है जिसका उपयोग किसी वीडियो के पोस्टर के रूप में किया जाता है। थंबनेल के जरिए यह समझना आसान हो जाता है कि आपके वीडियो में क्या जानकारी है। मेरा मतलब है, थंबनेल आपको बताता है कि आपके वीडियो के अंदर क्या है।

इससे आपके दर्शकों को वीडियो का quick overview करने में सहायता मिलती है। उदाहरण के तौर पर आप जो आर्टिकल पढ़ रहे हैं उसकी इमेज देखकर आप समझ सकते हैं कि इस आर्टिकल में क्या जानकारी दी गई है।

किसी भी वायरल वीडियो में थंबनेल बहुत खास भूमिका निभाता है क्योंकि थंबनेल वीडियो का वह हिस्सा होता है जिस पर दर्शकों की नजर सबसे पहले पड़ती है। ऐसे में अगर आपका थंबनेल अच्छा है तो दर्शक उस पर जरूर क्लिक करेगा।

Clickable Thumbnail कैसे बनाए?

एक clickable और आकर्षक थंबनेल बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी audience की पसंद को समझना होगा। अगर अभी आपके पास उतनी ऑडियंस नहीं है तो अपनी कैटेगरी से संबंधित वीडियो बनाने वाले बड़े क्रिएटर्स के थंबनेल देखें और जानें कि उनके थंबनेल में ऐसा क्या है जिससे उन्हें ज्यादा रिस्पॉन्स मिलता है।

आप अपने YouTube वीडियो के लिए एक आकर्षक थंबनेल तभी बना सकते हैं जब आपको पता हो कि एक अच्छा थंबनेल कैसा दिखता है और लोगों को किस प्रकार के थंबनेल पसंद आते हैं। यदि आप अपने दर्शकों की पसंद को समझ लेते हैं तो आपके लिए clickable thumbnail बनाना बहुत आसान हो जाएगा।

इसके अलावा आपको थंबनेल एडिट करना भी आना चाहिए। यूट्यूबर पर ही आपको कई ऐसे एडिटर मिल जाएंगे जो प्रैक्टिकल तरीके से थंबनेल बनाना सिखाते हैं। साथ ही आपके पास एक अच्छा टूल होना भी जरूरी है जिसकी मदद से आप आसानी से थंबनेल बना सकें।

Best Photo Editor का उपयोग करें

एक अच्छा थंबनेल बनाने के लिए आपको एक अच्छे photo editor tool की जरूरत होगी जिसमें आपको वो सभी फीचर्स मिल सकें जिनकी आपको जरूरत है। ऑनलाइन ऐसे कई टूल उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप अपनी photo and image को edit कर सकते हैं। जैसे Canva, Picsart, Pixellab आदि।

1. Canva

Canva एक ऐसा टूल है जिसका उपयोग बड़े-बड़े क्रिएटर्स करते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग छोटे क्रिएटर्स भी कर सकते हैं जिनके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं क्योंकि Canva के फ्री प्लान में भी उन्हें बहुत सारे फीचर्स मिल जाते हैं जिनकी मदद से आप एक अच्छा थंबनेल बना सकते हैं।

यहां आपको background music और images, फोटो स्टॉक, stylish fonts, elements और videos मिलते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप short video, video intro, पोस्टर आदि और भी बहुत कुछ बना सकते हैं।

अगर आप अपने थंबनेल पर अधिक क्लिक पाना चाहते हैं तो Canva का उपयोग करें।

2. Picsart

Picsart भी एक पेशेवर टूल है जिसका उपयोग ज्यादातर video creator करते हैं। इसकी मदद से आप अपने मोबाइल में ही एक अच्छा थंबनेल बना सकते हैं।

यह टूल क्रिएटर्स के लिए ही बनाया गया है। यहां आप सिर्फ फोटो ही नहीं बल्कि वीडियो भी एडिट कर सकते हैं।

3. Pixellab

पिक्सेललैब कैनवा के बाद सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले टूल में से एक है। इसकी मदद से आप प्रोफेशनल थंबनेल, लोगो और चैनल आर्ट भी बना सकते हैं।

यहाँ आपको बैकग्राउंड पिक्चर, एलिमेंट्स, टेक्स्ट फॉन्ट, कलर और कई अन्य चीजें भी मिलती हैं जो आपको आकर्षक थंबनेल बनाने में मदद करती हैं।

ये 3 ऐसे tools है जिन्हें अभी के टाइम में सबसे ज्यादा और ज्यादातर YouTube Creators के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इनके अलावा, आप offline photo editor जैसे कि, photoshop आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Thumbnail का साइज कितना होना चाहिए

कई नए क्रिएटर्स को यह नहीं पता होता है कि यूट्यूब थंबनेल का size क्या रखे, किस ratio में होना चाहिए और किस फॉर्मेट में बनाना चाहिए।

अगर आप भी नए हैं तो आपको YouTube थंबनेल बनाते समय कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपका थंबनेल यूट्यूब पर ठीक से show नहीं होगा।

जैसे कि, आपकी thumbnail का size 1280×720 से होना चाहिए। आपको अपने thumbnail को jpg या png में save करना है। साथ ही, आपकी थम्नैल का ratio 16:9 होना चाहिए और आपकी thumbnail का size 2 Mb से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Clickable Thumbnail के फायदे

  • आपके वीडियो का CTR बेहतर हो जाएगा, जिससे YouTube आपके वीडियो के अधिक इंप्रेशन भेजेगा।
  • एक अच्छा थंबनेल आपके वीडियो पर व्यूज़ बढ़ाएगा।
  • अगर आपका थंबनेल अच्छा है और आपका कंटेंट भी अच्छा है तो दर्शकों का भरोसा भी बढ़ता है जिससे ज्यादा लोग आपके चैनल को सब्सक्राइब करेंगे।

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने आपको YouTube video के Clickable Thumbnail कैसे बनाए? के बारे में बताया। मुझे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल की मदद से एक attractive thumbnail बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, अगर आप कुछ पैसे invest कर सकते हैं तो आप किसी अच्छे editor से भी thumbnail बनवा सकते हैं। ऐसे कई सारे editors है जो 1000 से 500 Rs में एक अच्छा थम्नैल बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे और इससे थोड़ी भी जानकारी मिले तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Avatar for Editorial Staff

About Editorial Staff

We share article with new information related to technology and internet on this site. You can follow us on Facebook, Twitter and Instagram.

Leave a Comment

I need help with ...