10 बुरी आदतें जो आपको सफलता पाने से रोकती हैं

हम जिंदगी में कितना सक्सेज होने वाले हैं यह हमारी आदतों पर निर्भर करता है। अगर हमें अच्छी आदतें होंगी तो हम सफल होंगे, बुरी यादें होंगी तो हम सफलता से और भी दूर चले जाएंगे। यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है आपको सफलता नहीं मिल पा रही हो तो ये पोस्ट आपके लिए ही है। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको वो 10 बुरी आदतें बता रहे हैं जिनकी वजह से सफलता नहीं मिल पाती है। 10 बुरी आदतें जो आपको सफल होने से रोकती है – 10 Bad Habits that Stop You Get Success.

 

10 बुरी आदतें जो आपको सफलता से पीछे खींचती हैं

सिर्फ कड़ी मेहनत करके सफलता नहीं पाई जा सकती है। सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ साथ उन बुरी आदतों से भी बचना होगा जो आपको सफल होने से रोकती हैं।

सफल लोग सिर्फ लंबे समय तक काम नहीं करते हैं, बल्कि वो उन बुरी आदतों से भी बचते हैं जो पीछे की ओर खींचती हैं। क्या आपके पास एक सफल व्यक्ति की आदतें हैं?

या फिर आप इसके बारे में जानते ही नहीं हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि वह कौन कौन सी बुरी आदतें है जो हमें सफल होने से रोकती है।

10 बुरी आदतें जो आपको सफलता से पीछे खींचती हैं

सफल व्यक्ति कभी किसी बात की जिद नहीं करते, वह अपने वचन पर आड़े नहीं देते, वह हमेशा अपनी रास्ते पर चलते रहते हैं, रास्तों की रुकावट की वजह से रास्ता नहीं बदलते हैं।

अगर आप भी सक्सेज लोगों की तरह सफलता पाना चाहते हैं तो,

सफल होने के लिए, आपको इन 10 आदतों को छोड़ना होगा।

1. दूसरों को दोष देना

कुछ लोग अपने द्वारा की गई गलती की वजह सहकर्मी, मित्र या परिवार के सदस्यों को बताते हैं, जबकि वास्तव में गलती उसी की होती है।

इस आदत की वजह से जब भी हमसे कोई गलती होती है हम अपने आप की बजाय किसी और को दोष देते हैं और सोचते हैं कि “इस व्यक्ति ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

हम चाहे तो इस सवाल को बदल सकते हैं और अपनी गलती मान सकते हैं। इससे हम सोचेंगे कि “मैंने ऐसा क्यों किया?” इससे हमें गलती सुधारने का मौका मिलता है।

2. झूठे वादे करना

अगर आप झूठे/खाली वादे करते है तो कोई भी आप पर भरोसा नहीं करेगा। भले ही आप किसी साय कंपनी के प्रतिनिधियों हो। इससे आपकी छवि पर बुरा असर पड़ेगा।

जब कोई आपसे कहे कि वह ऐसा करेगा और वह नहीं करता है तो शायद फिर आप उसे वैसा करने के लिए नहीं कहेंगे। यही बात आप पर भी लागू होती हैं।

अपनी जिंदगी को गंभीरता से लेते हुए खाली वादे करने से बचें। अब जो कुछ के हैं यह किसी से वादा करें तो उसे पूरा जरूर करें। सभी आप पर विश्वास करेंगे।

3. सही समय का इंतजार करना

सही समय का इंतजार करना अच्छी बात है लेकिन यह बात हर काम और हर जगह पर लागू नहीं होती है। अक्सर आलसी लोग ऐसा करते हैं जो हर काम में परफेक्ट टाइम का इंतजार करते हैं।

उदाहरण के लिए, हम सोचते हैं कि “जब मैं तैयार हो जाऊंगा”, “हम एक दिन तैयार होंगे”, ” अभी मेरे पास इस काम के लिए समय नहीं है” इत्यादि।

कुछ ना कुछ बहाना बनाकर सही समय आने पर काम करने की इच्छा रखते हुए हम कुछ भी नहीं कर पाते हैं। इस वजह से हम वह सभी मौके को देते हैं जिनमें हमारा काम हो सकता था।

यह बहुत बुरी आदत है, हमें हमेशा अपना काम समय पर करना चाहिए। आज का काम आज करो और अभी का काम अभी करो। हर दिन को अपना आखिरी दिन समझ कर जिंदगी जियो।

4. सिर्फ बातें करना, अमल नहीं करना

कई बार हमारे पास कुछ योजनाएं होती हैं और हम सोचते हैं कि मैं जल्दी ही ऐसा करूंगा। लेकिन हम कर नहीं पाते हैं। हम उस काम को करने की तारीख हमेशा आगे बढ़ा देते हैं।

लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं लेकिन उसके रास्ते पर चलने के लिए खुद को स्थापित नहीं कर पाते हैं। ऐसा सिर्फ हम आलस्य की वजह से करते हैं।

लक्ष्य पाने के लिए आपको क्या करना है, कितने व्यक्ति चाहिए, कितना पैसा चाहिए। यह सब सोचिए और खत्म करिए और अगले दिन से उस पर काम करना शुरू कर दें।

5. काम में विलंब करना

क्या आपने कभी अपने घर साया जुनून के लिए सारा दिन काम किया हो। लेकिन शाम को आपके दिमाग में आया हो कि ” आज मैंने अपना दिन बर्बाद कर दिया”

ऐसा तब होता है जब हम काम तो करते हैं लेकिन काम करने में बहुत समय लगा देते हैं। हम काम में विलंब करते हैं लेकिन बाद में पछताते हैं।

ऐसा अक्सर हम जानबूझकर करते हैं। यह बहुत गंदी आदत है। जिससे हमें बचना चाहिए। इससे बचने के लिए, आप अपने काम के लिए अपने हिसाब से टाइम टेबल बना सकते हैं।

6. दूसरों से खुद की तुलना करना

कुछ लोग हमेशा दूसरे लोगों से अपने आप की तुलना करते रहते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही जैसे अध्याय 1 की तुलना अध्याय 20 से करना, जो कभी समान नहीं हो सकते।

उदाहरण के लिए, टाइगर श्रॉफ का खुद की तुलना सलमान खान से करना गलत होगा। क्योंकि वह अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आया है जबकि सलमान काफी समय से यहां है।

कहते हैं कि तुलना खुशी का चोर है। यह बात सच भी है, खुद को दूसरों से कम पार करके आप कभी खुश नहीं रह पाओगे और ना ही अपने काम पर ध्यान दे पाओगे।

7. खुद पर संदेह करना

खुद पर शक करना केवल बुरी आदत नहीं बल्कि बहुत बुरी बीमारी है। अक्सर ऐसा करने वाले लोग सफलता के करीब होने के बावजूद सफलता से दूर चले जाते हैं।

अगर आप अब तक सफल नहीं है तो अब खुद पर यकीन नहीं करते होंगे। संदेश से डर पैदा होता है और डर हमें स्थिर रखता है, हम चाह कर भी कुछ भी नहीं कर पाते हैं।

इस बुरी आदत से बचने के लिए आपको अपना सबसे बड़ा प्रशंसक बनना होगा। आपको वही व्यक्ति बनना है जो आप पर सबसे ज्यादा भरोसा करता हो।

खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा भले ही आपसे कितनी भी गलतियां क्यों ना हो, आप फिर से कोशिश करोगे और 1 दिन सफल बनोगे।

8. अपने स्वास्थ्य की देखभाल नहीं करना

चतुर लोग जानते हैं कि उनकी सफलता के लिए उनके स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसीलिए वह एक निश्चित समय के अनुसार काम करते हैं और अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते हैं।

आप भी अपने काम के लिए एक निश्चित समय निकाल कर सकते हैं और सुबह या शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं, जिम जा सकते हैं।

आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस अपनी दैनिक दिनचर्या में से बेकार में बर्बाद होने वाले 1-2 घंटों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने और आराम देने के लिए इस्तेमाल करना है।

9. रातों-रात सफल होना चाहना

रातो रात सफलता पाना एक मिथक मात्र है। यदि आप सच में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको कठिन मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।

आपको दृष्ट निश्चय करना होगा कि भले ही मुझे महीने या साल क्यों ना लग जाए मैं हर हाल में सफल होकर दिखाऊंगा, निश्चित रहे, आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

10. सीखना बंद कर देना

कोई भी व्यक्ति एक बार में दुनिया के बारे में सब कुछ नहीं जान सकता है। बुद्धिमान और सफल व्यक्ति बनने के लिए उसे हमेशा सीखते रहना पड़ता है।

यहां तक कि 99 साल की उम्र में भी आप सब कुछ नहीं जान पाएंगे। तब भी आपके पास सीखने के लिए बहुत कुछ बाकी रहेगा। लेकिन 20 वर्ष के व्यक्ति की तुलना में काफी अधिक समझ होगी।

आपको हमेशा किताबें,अखबार पढ़ते रहना चाहिए। आप हर रोज कुछ नया सीखेंगे और आपके दिमाग में नए-नए आईडिया आएंगे जो आपको काम में और अधिक सफलता दिलाएंगे।

याद रखिए,

सफलता बुरी आदतों के दूसरी तरफ है।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने उन 10 बुरी आदतों के बारे में जाना जो हमें सफलता पाने से रोकती है। मुझे यकीन है अगर आप आज ही इन बुरी आदतों को बदल दोगे तो आपका कल भी बदल जाएगा।

अगर आप अपनी बस अभी इन 10 बुरी आदतें बदल दोगे तो आप को ना सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि आप इंसान बन जाओगे और सारी दुनिया आप का गुणगान करेंगी।

यह भी पढ़ें,

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Avatar for Jumedeen Khan

by: Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

Comments ( 2 )

  1. Bhai mujhe aapka Share button plugin chahiye Mozedia wala. Jo aapne fb share kiya tha.

    Reply

Leave a Comment