खुद को Attractive कैसे बनाये?

हर कोई स्मार्ट बनना चाहता है। सभी खुद को attractive बनाना चाहते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उसे सभी पसंद करें, उसकी तरफ आकर्षित हों। क्या आप भी खुद को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं। क्या आप भी चाहते हैं कि, लोग आपकी तारीफ करें, आपको पसंद करें। अगर हाँ तो, इस आर्टिकल में हम यही बताने वाले हैं कि, खुद को अट्रैक्टिव कैसे बनाये?

Khud ko Attractive kaise banaye

आजकल के modern जमाने में सक्सेस पाने के लिए स्मार्ट बनना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि शारीरिक रूप से आकर्षक लोग ही स्मार्ट होते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। व्यक्ति व्यावहारिक रूप से भी खुद को स्मार्ट और अट्रैक्टिव बना सकता है।

अच्छी personality बनाने और खुद को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हमारे अंदर शारीरिक स्किल्स के अलावा और भी बहुत सी qualities का होना बहुत जरूरी है।

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो आपको आकर्षक बना सकती हैं। जिन्हें अगर आप अपनायेंगे तो आप अपनी पर्सनैलिटी से किसी को भी impress कर सकते हैं।

खुद को Attractive कैसे बनाये?

अगर आपको कोई पसंद नहीं करता, आप भी खुद को आकर्षक बनाना चाहते हैं तो इन बातों को ध्यान में रख कर आप एक Attractive Personality बना सकते हैं।

1. खुद को पसंद करो

अगर आप खुद को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को पसंद करो। क्योंकि एक अच्छी पर्सनैलिटी बनाने के लिए खुद की देखभाल करना और खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है।

इसलिए सबसे पहले, आपको अपनी पर्सनैलिटी को मजबूत और बेहतर बनाना होगा। जब तक आप खुद को पसंद नहीं करते तब तक कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा। खुद की नजर में अच्छे बनो।

जब आप अपने आप से प्यार करेंगे, खुद का ख्याल रखेंगे तभी आपको पता चलेगा कि आप कौन हैं और अपने जीवन में क्या चाहते हैं। तभी आप अपने आप में सुधार करने लगेंगे।

अपनी कमियों को स्वीकार करने के बाद ही आप उन्हें बदलने के लिए कुछ कर सकते हैं। एक अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी बनाने के लिए आपको अपने शरीर पर ध्यान देना होगा।

2. सामाजिक कौशल सीखें

Good Personality वाले लोग मिलनसार होते हैं। यदि आप किसी से बातचीत नहीं कर सकते तो किसी को आपके बारे में जानने का मौका नहीं मिलेगा।

कहा जाता है कि, हमारी जीभ के पीछे हमारा असली रूप छिपा होता है। लोग आपके संवाद करने के तरीके को देखकर जज करते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपको आपके आस-पास के लोग पसंद करें तो आपको अपने सामाजिक कौशल को बढ़ाने की जरूरत है।

लोगों के साथ संवाद करते समय उन्हें नकारात्मक भाव न दें। ऐसा कुछ न कहें जो उन्हें अच्छा न लगे। वे क्या सुनना चाहते हैं उसके अनुसार ही बोलें।

3. आत्मविश्वासी बनें

अगर आप खुद को पसंद करते हैं और आपके पास अच्छे सामाजिक कौशल हैं तो आप आत्मविश्वासी है। आत्मविश्वासी व्यक्ति ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

जिन लोगों का खुद पर विश्वास होता है, वे किसी से बात करते समय भ्रमित होते। कॉन्फिडेंट लोग खुद को स्मार्ट और आकर्षक मानते हैं।

Confident man अपनी ताकत और कमजोरियों को समझते हैं। वे अपने फायदे के लिए अपनी ताकत का लाभ उठाना भी जानते हैं।

ऐसे लोग, जरूरत पढ़ने पर मदद या सहायता लेने से डरते नहीं हैं। आत्म-जागरूकता आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति को दूसरों के साथ मजबूत संबंध बनाने में भी मदद करती है।

4. अहंकार को छोड़ दें

खुद को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आत्मविश्वास जरूरी होता है लेकिन इंसान को इतना आत्मविश्वासी भी नहीं होना चाहिए कि वो घमंड करने लगे।

कुछ लोग over confident हो जाते हैं। अहंकार में आकर वे समझते हैं कि वे सब कुछ जानते हैं। कम अनुभव वाले लोगों से उनका रवैया बिगड़ जाता है।

इससे उनके आस-पास के लोग उनका सम्मान करना छोड़ देते हैं। यदि आप चाहते हैं कि, लोग आपको पसंद करें तो लोगों के प्रति हमेशा कूल और विनम्र रहो।

आज आपके पास क्या है इस बात पर कभी भी गर्व नहीं करना चाहिए। क्योंकि कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं रहती।

5. हमेशा खुश रहें

Attractive Personality बनाने के लिए अलावा खुद को स्वस्थ रखने के लिए खुशी बहुत जरूरी है। ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जिसके जीवन में दुख नहीं है।

हर किसी को कठिन समय का सामना करना पड़ता है। यही बात ध्यान में रख कर अपने जीवन से सारी नकारात्मकता को बाहर फेंक दो।

जो लोग हमेशा उदास और दुखी रहते हैं उन्हें कोई भी पसंद नहीं करता। क्योंकि हर कोई अपनी जिंदगी में कुछ चीजों को लेकर दुखी है।

लोगों को ऐसे लोग पसंद आते हैं जो हर situation में खुश रहना जानते हैं। ऐसे लोग किसी को पसंद नहीं आते जो हर किसी के सामने अपना दुखड़ा सुनाते हों।

6. हमेशा कुछ नया सीखते रहो

जिन लोगों को अच्छी knowledge होती है और जो लोग हमेशा कुछ नया सीखते रहते हैं वे हर किसी को अच्छे लगते हैं।

क्योंकि ऐसे लोगों के पास बैठने से लोगों को कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए हमेशा कुछ नया सीखते रहने वाले लोगों के प्रति लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं।

आज के जमाने में लोग उन्हीं के साथ कनेक्ट रहना चाहते हैं जिनके पास बैठने से उनका फायदा होता है। इसे लालच कहो या उम्मीद।

हमेशा कुछ नया सीखते रहने से आप खुद का ज्ञान भी बढ़ाते हैं और लोगों के दिलों में अपने लिए वैल्यू भी create करते हैं।

7. स्टाइलिश बनें

खुद को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आपको स्टाइलिश बनना होगा। अपनी dressing को इम्प्रूव करें। स्मार्ट दिखने के लिए ये सबसे बाद पॉइंट है।

सादा रहन-सहन सबको पसंद आता है। Stylish बनने के चक्कर में ज्यादा दिखावा नहीं करना चाहिए। आपकी body language से लोगों यह लगना चाहिए कि आप अभिमानी है।

सिर्फ अच्छे कपड़ों से आप स्टाइलिश नहीं बन सकते। अपने शरीर को फिट रखने के लिए डेली व्यायाम करें, अच्छे भोजन का सेवन करें।

स्टाइलिश बनने का मतलब हमेशा well dressed रहें, डेली सुबह स्नान करें, खुद को साफ-सुथरा रखें।

8. मदद के लिए तैयार रहें

लोग आपकी personality को देखकर आकर्षित होते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वे आपको पसंद करते हैं।

आप एक अच्छे इंसान तभी बन सकते हैं जब आपका लोगों के प्रति व्यवहार अच्छा होगा। इंसान उसी को कहते हैं जिसके अंदर इंसानियत होती है।

लोगों को खुद की ओर आकर्षित करना और पसंद करवाना अलग बात है। याद आप चाहते हैं कि लोग आपको दिल से पसंद करें तो मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।

जब तक मुमकिन हो जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ रूप से सहायता करने के लिए तैयार रहें। इससे भले ही कुछ लोग आपको पसंद न करें लेकिन आपके आत्म-सम्मान में सुधार होता है।

9. हमेशा ईमानदार रहें

जैसा कि हमने आपसे कहा, एक अच्छी personality बनाने के लिए सिर्फ शारीरिक खूबसूरती और मीठी-मीठी बातें काफी नहीं है।

अगर आप चाहते हैं कि, लोग आप पर भरोसा करें तो आपको हमेशा ईमानदार रहना होगा। जो आप कहते हैं या करते हैं उस पर खुद को सही साबित करना होगा।

आप चाहे कितने भी खूबसूरत या अमीर क्यों न हों, अगर आप लोगों से झूठ बोलते हैं या लोगों के साथ आपका बर्ताव अच्छा नहीं है तो कोई भी आपको पसंद नहीं करेगा।

10. अनुशासित बनें

सबसे जरूरी बात, आप चाहे अट्रैक्टिव बनना चाहते हो या एक सफल इंसान। आपके अंदर अनुशासन का होना बहुत जरूरी है।

अगर आप एक अनुशासित व्यक्ति है तो आप खुद को न सिर्फ एक अच्छी personality बना सकते हैं बल्कि एक कामयाब इंसान भी बना सकते हैं।

आप में से बहुत से लोग जो अनुशासन का पालन करना जानते हैं वे इस आर्टिकल को सिर्फ पढ़ेंगे ही नहीं बल्कि अपनी जिंदगी में अमल भी करेंगे।

आज का काम कल पर छोड़ने वाले लोग अपनी जिंदगी में कभी सक्सेस नहीं होते। इसलिए सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर के अंदर भी अनुशासन का होना जरूरी है।

सारांश,

तो दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने आपको खुद को अट्रैक्टिव कैसे बनाये? के बारे में बताया। हमें उम्मीद हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कुछ मदद मिलेगी।

लेकिन हमारा आपसे अनुरोध है कि, सिर्फ पढ़कर इन चीजों को नजरअंदाज न करें। आप इन बातों को अपनी लाइफ में अपनायेंगे तभी एक attractive personality बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।

Avatar for Jamshed Khan

by: Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment