भारत सरकार की टॉप 20 उपयोगी ऐप्स और वेबसाइट 2024

भारत सरकार (Indian Government) लगातार डिजिटल इंडिया (Digital India) को बढ़ावा दे रही है। भारतीय लोगों की सूची इंटरनेट में बढ़ती देख इंडियन गवर्नमेंट ने कई उपयोगी मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट बनाई है। इस पोस्ट में हम आपको भारत सरकार के द्वारा बनाई गई टॉप 20 वेबसाइट और एंडॉयड ऐप्स के बारे में बताएंगे। Indian Government 20 Best and Useful Apps in Hindi.

Indian Government Useful Apps

भारत को डिजिटल बनाने के लिए और भारत की पहल ” Digital India” के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए इन उपयोगी एप्स और वेबसाइट को बनाया है।

Digital India अभियान के तहत कई सारी योजनाएं शुरू की गई कई सारी Website and Apps भी Launch किए गए। जिससे लोगों को सरकारी काम करवाने में सुविधा हो।

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इन एप्स और वेबसाइट की मदद से आप अपने कई सारे काम घर बैठे चुटकियों में कर सकते हैं।

यहां पर दिए गए सभी ऐप भारतीयों के लिए बड़े काम की और फायदेमंद है। नीचे हम इन एप्स और वेबसाइट की डिटेल के साथ इनके उपयोग के बारे में भी बता रहे हैं।

भारत सरकार के बनाए गए 20 उपयोगी मोबाइल एप्स और वेबसाइट

इनमें से कुछ एप्स भारतीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हैं और कुछ एप्स अपने देश की मदद करने के लिए हैं। Top 10 Useful Apps by Government of India.

1. भीम एप (BHIM App)

ये ऐप India को Cashless बनाने के लिए बनाया गया है। इस ऐप की मदद से हम Money Transfer कर सकते हैं। Online Transaction के लिए एक बेहतर एंड्रॉयड एप है।

इस एप से आप अपने बैंक खाते को जोड़कर कहीं से भी किसी भी व्यक्ति या कंपनी को पेमेंट कर सकते हो। एप्स NPCI (National Payment Corporation of India) द्वारा चलाया जाता है।

भीम एप UPI (Unified Payments Interface) सिस्टम पर काम करता है। इस एप से आप PayTM की तरह QR code को Scan कर Shopping Mall में सीधे अपने Bank Account से Payment कर सकते हो।

2. भारत के वीर (Bhatar Ke Veer)

इस ऐप से आप देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। भारत के वीर एप के साथ भारत के वीर नाम की वेबसाइट bharatkeveer.gov.in भी उपलब्ध है।

इस ऐप और वेबसाइट में आपको शहीदों के नाम, फोटो उनके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। अपने हिसाब से Donate कर सकते हैं।

3. स्वच्छ भारत अभियान (Swachhata)

यह एप आपके शहर, आपके गांव और आसपास के क्षेत्र साफ रखने के लिए है। इस ऐप के जरिए आप पिक्चर क्लिक करके पोस्ट कर सकते हैं, जो नगरपालिका को भेजी जाती है।

इससे सभी शहरी स्थानीय निकायों को लिंग किया गया है। इससे आपको यह सही से पता चल जाता है कि आपको शिकायत कहां पर करनी है। आप शिकायत का हाल ना निकलने पर फीडबैक भी दे सकते हैं।

4. उमंग एप (UMANG)

UMANG की Full Form है Unified Mobile Application for New Age Governance. इस एप से आप केंद्र, राज्य और नगर प्रशासन से जुड़े 100 ज्यादा काम घर बैठे अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं।

यह एप आपकी केंद्र, राज्य सरकारों और नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम विभागों से जुड़े कामों को आसान बनाने में मदद करता है। उमंग एप के द्वारा आप अपने पीएफ खाते से पैसे भी निकाल सकते हैं।

5. पासपोर्ट सेवा (mPassport Seva)

इस ऐप के जरिए स्मार्टफोन यूजर को सभी पासपोर्ट संबंधित सभी जानकारी मिलती है। जैसे कि Application Status Tracking, Passport Service, Center Location etc.

यह विदेश मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। जो लोग अपना नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं वह इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। यह भारत सरकार की सबसे बड़ी परियोजना राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना में सूचीबद्ध है।

6. आधार सेवा (mAADHAAR)

UIDAI की mAADHAAR app भी Available है। इस ऐप के जरिए आप अपना आधार कार्ड अपने मोबाइल में लेकर चल सकते हैं।

mAadhar एप्स यूजर किसी भी सेवा प्रदाता से अपनी eKYC जानकारी शेयर कर सकता है और जरूरत पड़ने पर अपने बायोमेट्रिक डाटा को ब्लॉक भी कर सकता है।

7. मेरी सरकार (MyGov)

ये ऐप भारतीय नागरिकों के लिए सरकार में भागीदारी करने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में काम करती है। इसमें users अपनी राय और कमेंट दे सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एप केंद्रीय मंत्रालयों और संबंधित सरकारी संगठनों लोगों को जोड़कर विचारों, टिप्पणियां और रचनात्मक सुझावों को प्रसारित करने के लिए एक अवसर प्रदान करता है।

8. क्विगिल (cVigil)

इस ऐप को भारतीय चुनाव आयोग (Indian Election Commission) ने तैयार किया है। इस ऐप की मदद से आप चुनावों में हो रही किसी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर शिकायत कर सकते हैं।

दरअसल, इस ऐप को आम आदमी के लिए तैयार किया गया है। ताकि आम नागरिक भी चुनाव आयोग से किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकें।

9. जीएसटी दर खोजक (GST Rate Finder)

ये ऐप Entrepreneurs and businesses लिए है। इसका इस्तेमाल वर्तमान में लागू की गई जीएसटी दरों के बारे में जाने के लिए किया जाता है।

यह ऐप Central Board of Excise and Customs के द्वारा Develop किया गया है। इसका इस्तेमाल आप अपने कैरियर स्टार्टअप और छोटे व्यवसायो की देखभाल के लिए कर सकते हैं।

10. एम कवच (mKavach)

यह एक आम लोगों के लिए है जो अपने एंड्राइड फोन की सिक्योरिटी को लेकर परेशान है और एक अच्छे Antivirus App की तलाश में है। ये ऐप फोन की Security के लिए है।

इस ऐप का काम फोन से संबंधित खतरों को सुलझाना है। इस सरकारी ऐप की मदद से आप अपने फोन को Malware, Virus और Spam SMS और Call से बचा सकते हैं।

11. स्टार्टअप इंडिया (Startup India)

भारत सरकार द्वारा भारतियों, विशेष रूप से युवाओं के लिए Entrepreneurship as a career के लिए बनाया गया है। के युवाओं के लिए स्टार्टअप के शुरुआती वर्षों में की सहायता करने की एक पहल है।

ये ऐप आपको सही नेतृत्व, संरक्षण, इनक्यूबेटर या निवेशकों के साथ-साथ अन्य उद्यमियों से उसे जोड़ सकता है। यह ऐप भारत को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार पैदा करने के लिए हैं।

12. राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal)

अगर आप छात्र (Student) हैं और किसी स्कॉलरशिप की तलाश में है तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल एप आपके लिए ही है।

इस ऐप में कई तरह की स्कॉलरशिप के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाती है। यह मोबाइल एप सभी विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

13. ऑनलाइन आरटीआई (Online RTI)

ऑनलाइन आरटीआई – सूचना का अधिकार अभिषेक उधार दे यूनिट होता है। आरटीआई अधिनियम सभी राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लागू है।

आरटीआई एप का उपयोग किसी भी सरकारी योजना, किसी भी सरकारी परियोजना के लिए आवंटित धनराशि का विवरण और उसका उपयोग, अपने इलाके में सांसद, विधायक निधि का इस्तेमाल, आपके क्षेत्र में सड़को को ठीक करने के लिए कितना धन आवंटित किया गया, किसी भी सरकारी नियम में प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

14. माई स्पीड MySpeed (TRAI)

यह एप्लीकेशन आपको अपने डेटा स्पीड अनुभव को मापने की अनुमति देता है और ट्राई को परिणाम भेजता है। इसके लिए यह जावास्क्रिप्ट का उपयोग करता है।

सभी प्रणाम गुमनाम रूप से सूचित किए जाते हैं। यह एप्लीकेशन आपके डाटा अनुभव का ट्राई विवरण भी देता है। इसका इस्तेमाल नेटवर्क स्पीड मापने के लिए होता है।

15. एम परिवहन (mParivahan)

ये ऐप Indian citizens को Transport Service access provide करने वाला mobile based application है।

यह है भारतीय नागरिकों को परिवहन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सूचनाओं, सेवाओं और उपयोगिता ओं के लिए त्वरित पहुंच प्रदान करता है। परिवहन विभाग की सभी सूचनाओं का विवरण देख सकते हैं।

16. किसान सुविधा (Kisan Suvidha)

किसान सुविधा किसानों को जल्दी से प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके उनकी मदद करने के लिए विकसित एक सर्वव्यापी मोबाइल एप है।

इस ऐप की मदद से किसान लोग अगले 5 दिनों के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ऐप बाजार मूल्य, कृषि सलाह, पौधों की सुरक्षा की जानकारी भी देता है।

17. पोस्टइन्फो (Postinfo)

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह ऐप पोस्ट इंफॉर्मेशन के लिए है। इस एप्लीकेशन से कोई भी आसानी से दान करो ठीक हो सकता है।

अवधि के साथ चलने और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए India post ने 2 साल पहले इस ऐप को बनाया था। यह डाकघरों को खोजने के साथ कंटेनरों को ट्रैक करने की सेवा भी प्रदान करता है।

18. आयकर सेतु (Aaykar Setu)

यह ऐप एकल खिड़की के माध्यम से आयकर विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए लिंक प्रदान करता है। इससे आप बस एक क्लिक में अपने निकटतम टीआरपी का पता लगा सकते हो।

ये ऐप टीपीएस कार्यालय का पता लगाने, एचआरए जैसे त्वरित गणना, करदाता लाइव चैट, ऑनलाइन पैन आवेदन, टेक्स्ट ज्ञान सेवा प्रदान करता है।

19. अतुल्य भारत (Incredible India)

अतुल्य भारत ऐप पर्यटन मंत्रालय को भारत के समग्र गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटकों की सहायता के लिए एक अभिनव परियोजना है।

जिस में पर्यटक को आध्यात्मिकता, विरासत, साहसिक, संस्कृति, योग, कल्याण जैसे प्रमुख अनुभव के इर्द-गिर्द घूमते हुए भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करता है।

इस मोबाइल ऐप को आधुनिक यात्री की वरीयताओ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ये ऐप भारत में उनकी यात्रा के प्रत्येक चरण में उनकी सहायता करता है।

20. इंडियन पुलिस ऑन कॉल (Indian Police on Call)

यह एक भारतीय नागरिकों की सहायता करने के लिए है जो गतिशील रूप से नागरिक के स्थान के पास के सभी पुलिस स्टेशनों का विवरण प्रदान करता है।

ये आपकी पुलिस मदद लेने में हेल्प करता है। इस ऐप से उपयोगकर्ता विकट परिस्थितियों में पुलिस को एसएमएस या कॉल भी कर सकता है।

इनके अलावा भारत सरकार ने और भी कई सारे मोबाइल एप और वेबसाइट बनाए हैं। जिसमें ePathshaala, Digi Sevak, IRCTIC Apps शामिल हैं।

ये सभी भारतीय सरकार द्वारा बनाए गए मुफ्त मोबाइल एप्लीकेशन है, जिन्हें आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हो।

निष्कर्ष,

ये थे भारतीय सरकार द्वारा लॉन्च किए गए टॉप 20 useful and helpful apps and Website. सभी एप्लीकेशन बहुत ही उपयोगी और मददगार हैं। आप इनका इस्तेमाल जरूर करें।

मैं आपको भारत के वीर ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दूंगा। अगर आप भारत के वीर सपूतों के परिवार की मदद करना चाहते हैं तो भारत के वीर ऐप या वेबसाइट के जरिए मदद जरूर करें।

यह ऐप हम में से कई लोगों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए इनको सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर सबके साथ शेयर करें।

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Avatar for Jumedeen Khan

About Jumedeen Khan

I'm the founder of this site and we regularly share useful and helpful information here for beginners. ❤️

Comments ( 2 )

  1. Ravi Kumar

    Bhai mujhe bhi tumhari tarah blog banana he koi aisa template hi nhi mil rha he

    Reply
    • जुमेदीन खान

      गूगल में सर्च करो मिल जाएगी

      Reply

Leave a Comment

I need help with ...