मानव दिमाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जान कर हैरान रह जाओगे

मानव दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज होता है, पर क्या आपको पता है की हमारे दिमाग से जुडी कुछ ऐसी बाते भी है। जिन पर विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है इस पोस्ट में मैं आपको मनुष्य के मष्तिस्क के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहा हूँ जो आपको चोंका देंगी। जी हा दोस्तों मानव दिमाग से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य है जिनके बारे में आपने कभी सुना भी नहीं होगा।

Human-Mind-Interesting-Facts-Albert-Einstein

मानव दिमाग के बारे में ऐसी बहुत सारी बाते है जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। इस पोस्ट में मैं आपको उनमे से कुछ बाते बता रहा हु जिनको पढने के बाद आपको अजीब जरुर लगेगा मगर ये सब सच हैं।

मानव दिमाग से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिनके बारे में आपको जरुर जानना चाहिए

मानव दिमाग से जुड़े इन रोचक तथ्यों को पढ़कर आप बहुत कुछ नया सीख सकते हो, कुछ ऐसा भी जिसके बारे में आपने आज तक नहीं सुना हो।

1. दिमाग को दर्द नहीं होता

दिमाग को दर्द नहीं होता है। जी हां, असल में दिमाग में दर्द को महसूस करने के लिए कोई नर्व रिसेप्टर नहीं होते। इसलिए सर्जन patient के दिमाग का ऑपरेशन तब भी कर सकते है जब मरीज होश में होता हैं।

हम नोसिसेप्तर नाम की एक नस के कारण दर्द महसूस करते है जो की हमारी रीढ़ की हड्डी से दिमाग तक किसी तरह के खतरे के सिग्नल भेजते हैं।

2. दिमाग रखता है लाइट जलाने की ताकत

हमारे दिमाग में एक लाख से ज्यादा रक्त वाहनिकाएं होती हैं। मानव शारीर की 17 प्रतिशत उर्जा का इस्तेमाल करके और 20 प्रतिशत ऑक्शिजन को इस्तेमाल करके, दिमाग 10 से 23 प्रतिशत Power बनता हैं जिससे बल्ब जल सकता हैं।

हमारे दिमाग में इतनी क्षमता है की हम पुरे एनसाइक्लोपीडिया ब्रितामिका को पांच गुना बढ़ जाने के बाद भी रट्ट सकते हैं।

3. दिमाग सालो जिन्दा रह सकता है

जब एल्बर्ट आइनस्टाइन की की 1955 में मृत्यु हुई तो डॉ. थॉमस हार्वे ने उनकी मृत्यु के साढ़े सात घंटे ब्रैनेक्तोमी की और उनके दिमाग को संरक्षित कर लिया था।

साल 1978 में एक जर्नलिस्ट स्टेसी लेवी ने जाँच कर बताया की इतने सालो के बाद भी उनके उनके संरक्षित दिमाग का कुछ हिस्सा जिन्दा था और एकदम ठीक भी।

4. दिमाग का दांया और बांया हिस्सा अलग अलग काम करता हैं

जी हां, दिमाग का दांया और बांया हिस्सा अलग अलग तरह से काम करता हैं। दोनों में काफी अंतर होता है दिमाग का बांया हिस्सा हमे हर चीज प्रैक्टिकल रूप से बाध्य करता हैं जबकि दांया हिस्सा हमारी रचनात्मकता को पैदा करता हैं।

सबसे बड़ी बात ये है की अगर आप अपने दिमाग का एक चोथाई भी खो दे तो भी आप जिन्दा रहेंगे।

5. औरतें कर सकती है पुरुषो से ज्यादा काम

पुरुषो का दिमाग औरतों के दिमाग की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा बड़ा होता है फिर भी महिलाये पुरुषो से ज्यादा देर तक काम कर सकती है क्युकी उनके दिमाग में छोटा होने पर भी पुरुषो के दिमाग से ज्यादा रक्त कोशिकाये होती है और कनेक्टेर्स भी ज्यादा होते है।

इस वजह से औरते पुरुषो से ज्यादा टाइम तक और अधिक बेहतर काम कर पाती हैं। औरतो में भावनात्मक पहलु भी ज्यादा काम करता हैं।

6. सपने को दे सकते है मनचाहा मोड

हम सपनो को वो मोड भी दे सकते है जो हम चाहते है। आप ल्युसिड ड्रीम के बारे में तो जानते होंगे। ये सपने देखने का वो तरीका है जिसमे इंशान पूरी तरह नींद में नहीं होता हैं।

वो इस तरह से सपना देख रहा होता की उसे पता होता है की वो सपना देख रहा है और वो इस वक़्त ख्वाब में है। फिर सपने को चाहे जो मोड दे सकता है मतलं सपने में कोई भी काम कर सकता हैं।

7. हम हंसते क्यों है

क्या आप जानते है की मनुष्य हंसता क्यों है सिर्फ इन्शानो को ही ये क्षमता प्राप्त है पर हम ऐसा क्यों करते हैं। इसके बारे में बहुत सी बाते बताई जाती है मगर सच ये है की आज तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं है की हम हँसते क्यों है।

जिस के दिमाग में ज्यादा आईक्यू होता है वो उतने ज्यादा सपने देखता है और वो उतना ही ज्यादा होशियार होता है। एल्बर्ट आइनस्टाइन के दिमाग में सबसे ज्यादा आईक्यू पाया गया था।

साथ ही साउथ कोरिया के किम उंगयाँग को भी सबसे ज्यादा आईक्यू होने वाले लोगो में गिना जाता है। उन्होंने दो साल की उम्र में ही चार तरह की भाषाए सिख ली थी।

  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रहस्य जिन्हें आज तक कोई सुलझा न सका

आपको ये पोस्ट पसंद आये तो इस पोस्ट को सोशल नेटवर्किंग साइट् पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। साथ ही पोस्ट के बारे में नीचे कमेंट में अपने विचार जरुर लिखें।

Avatar for Jamshed Khan

About Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

I need help with ...