खुशी एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पाना चाहता है इसे सभी हेमशा अपने पास रखना चाहते है पर ये हमेशा साथ रहने वाली कहा है। हम जीवन में जो भी करते है खुश रहने के लिए करते है लेकिन हर वक्त खुश रहना भी कोई आसन बात नहीं है पर अगर हम चाहे और कुछ बातें अपनाये तो हम गलत सोच को बाहर कर एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते है। यहाँ मैं आपको खुश कैसे रहे? खुश रहने के तरीके और एक खुशी जीवन जीने के कुछ उपाय बता रहा हु जिनसे हम खुश रह सकते है और अपने जीवन में खुशियों ला सकते है।

इस दुनिया में किसी भी इंसान का पहला कर्तव्य एक खुशमिजाज व्यक्ति बनना है। खुश रहना जीवन का चरम पहलू नहीं है बल्कि ये हमारे जीवन का बुनियादी पहलू है मतलब हम जब चाहे दुखी और जब चाहे खुश रह सकते है।
पर कई लोग किसी दुसरे से अपनी तुलना करके अक्सर दुखी रहने लग जाते है उस वक्त वो लोग वो सब भूल जाते है जो उनके पास होता है बल्कि उन्हें सिर्फ वो ध्यान रहता है जिनके पास उनसे बेहतर होता है।
ऐसे ही लोगो के लिए यहा इस post में मैं आपके साथ कुछ ऐसी बातें शेयर कर रहा हु जिनसे हम अपने अन्दर से इस गलतफहमी को निकालकर खुश रहकर एक अच्छी जिंदगी बिता सकते है।
- खुश कैसे रहे?
- खुश रहने का तरीका
- खुश रहने के उपाय
आइए उन बातों को पढ़ते है जिनसे हम खुश रह सकते है और एक खुशमिजाज व्यक्ति बनकर किसी और को भी खुश रहना सिखा सकते है।
खुश रहने और खुशी से जीवन बिताने के 50 तरीके
इस दुनिया को खुश रहने वाले व्यक्ति की जरुरत है फिर क्यू ना सबसे पहले हम ही एक ऐसा आदमी बन जाये जो अपना हर पल खुशी से बिताना जानता हो आइए
- खुद से एक बात कहो और ठान लो की मेरी खुशी मेरे हाथ में है।
- अगर दुनिया तुम्हारी ताकत पर शक करे तो दुखी मत होना, क्युकी शक सोने की शुद्धता पर ही किया जाता है लोहे की शुद्धता पर नहीं।
- उन लोगो पर ध्यान ने दे जो तुमे परेशान करते है उनके साथ समय बिताये जिनसे आपको खुशी मिले।
- आपकी सबसे बड़ी खुशी उस काम को कर लेने में है जिसे लोग कहते है की तुम वो काम नहीं कर सकते।
- जिंदगी अजीब है दुखी वाली रात में नींद नहीं आती और खुशी वाली रात कोई सोना नहीं चाहता।
- अपने आप को आईने में देखो, पता करो आपको सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है उसे देखें।
- अपनी जिंदगी में सभी को अहमियत दो, जो अच्छे होंगे खुशी देंगे जो बुरे होंगे वो सबक देंगे।
- सहायक और महान विचार रखने वाले लोगों की तलाश करे।
- अपने दुःख का कारण कोई नहीं बल्कि तुम खुद हो, खुद में कोई भी बदलाव करो आप खुश रहने लग जाओगे।
- फूलो का एक समूह चुने और उन्हें अपने घर के भीतर दरवाजे के सामने रखें।
- हर किसी को माफ करना सीखो ज्यादातर खुद को।
- अपने पसंदीदा कपड़े पहनें।
- खुशी उतनी ही अच्छी, जितनी मुट्ठी में समा जाये क्युकी छलकती, बिखरती खुशियों को नजर लग ही जाती है।
- याद करे, एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम पर आज कई बार बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है।
- जिंदगी सबसे छोटी चीज है इसे दुखी रहकर यु खराब ना करे, कैसे भी हर पल खुश रहना सीखें।
- खराब लोग और खराब चीजों पर ध्यान ने दें।
- जिंदगी की सबसे अच्छी और बड़ी खुशी हमारे छोटे – छोटे पलों में कैद है जिसे सिर्फ आप ही आजाद करा सकते है।
- फोन उठाओ और उससे बात करो जिससे आपने कभी बात नहीं की, हकीकत में वो खुशी मिलेगी जो किसी के पास नहीं है।
- जीवन में दौखे बड़ी आसानी से मिल जाते है पर मौके नहीं, इस मौके में आप खुश रहना सिख सकते है।
- हर समय काम में लगे रहे, इतना समय खाली मत छोड़िये जिसमे आपको दुखी होने के लिए मौका मिले।
- खुद पर इतना भरोशा करो की आप कुछ भी कर सकते है।
- लोगो को खुशियों दे ऐसा करने से आप ज्यादा खुश रहना सिख सकते है।
- सोचिए जीने के लिए सिर्फ आज है इसे खराब मत कीजिए। ठान ले की सिर्फ खुश रहना है जैसे आपका धर्म ही खुश रहने का हो।
- प्रेणादायक लोगों के साथ ज्यादा समय बिताये या किसी ऐसे आदमी के बारे में पढ़े जो आपको प्रेरित करे।
- किसी दुसरे को खुश देखकर दुखी हो जाना आपका बुरा समय नहीं है।
- जिनसे आप प्यार करते है उन्हें अभी बताए की आप उनसे प्यार करते है आप बिना वजह खुश रहने लग जाओगे।
- अपनी मंजिल की तरफ एक कदम उठाये।
- उस चीज को देखो जिससे आपको खुशी मिलती है।
- कहो या गाओ जो आपको खुश करता है।
- किसी चीज को छुओ जो आपको खुश करता है एक बिल्ली, मखमली, एक पेड़ की छाल।
- एक अच्छे दोस्त के साथ समय बिताये।
- कल के लिए आज दुखी होकर खुशी इकठ्ठा नहीं कर सकते कल का कोई पता नहीं कल हो ना हो सिर्फ आज है आज ही खुश रहो।
- ऐसा कुछ करो जो आपने पहले कभी नहीं किया हो पर जिसे आप पूरा करना चाहते है दुखी होने के लिए समय नहीं रहेगा।
- एक वक्त ऐसा भी आयेगा जब आपके पास दुखी रहने के लिए भी व्यक्त नहीं होगा, फिलहाल जो वक्त है उसमें खुश रहना सीखो।
- खुद को सकारात्मक लोगों के साथ रहना सिखाये।
- दुसरे लोगो की बातो का बुरा मानकर खुद को नाराज मत करो।
- आँखे बंद करके सकारात्मक चीजों पर ध्यान लगाओ।
- अपनी आदतों को बदलों।
- बच्चो के साथ समय बिताये।
- हर दिन सुबह उठो और ठान लो मुझे आज खुश रहना है।
सिर्फ खुश रहने से ही काम नहीं चलेगा उसके साथ साथ हमे अपने शरीर की देखभाल भी करनी होगी। इसलिए यहाँ मैंने स्वस्थ जीवन जीने और खुश रहने के 10 उपाय बताये है जिनसे हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते है।
स्वस्थ जीवन जीने और खुश रहने के कुछ और उपाय
अगर एक अच्छा शरीर है तो हमारे पास सबकुछ है अगर हमारे पास एक ताकतवर शरीर है तो हम किसी भी परेशानी का सामना कर सकते है इसलिए अपनी काया बनाये रखना भी बहुत जरुरी है आइए स्वस्थ जीवन जीने के कुछ उपाय जानते है।
1. अन्य लोगो की प्रसंशा
दुसरे लोगो पर ध्यान दे, उनकी बुराई पर ध्यान ने दे, गौर से देखिए की उनमे क्या अच्छाई है। पूरी कोशिश उनकी अच्छाई देखने में लगाए। अगर उनमे कुछ अच्छाई नजर आए तो उन्हें बताए, उनके सामने उनसे उनकी प्रसंशा कीजिए।
2. खुद की मदद करे
जैसे आप दुसरो की मदद करते है उसी तरह अपने आप की मदद करे। इससे आप अपनी कटुता, ईर्ष्या, अपनी गलतफहमी और अपने गलत फैसले भूल जायेंगे और एक नई शुरुवात करेंगे।
3. बिस्तर से जल्दी उठो
सुबह जल्दी उठने वाले आदमी अपना हर काम जल्द और सफलतापूर्वक पूरा कर लेते है। आपके मन और शरीर को आराम की जरुरत है इसलिए पूरी नींद ले। शाम को जल्दी शोये और सुबह जल्दी उठे इससे आपके पास काम करने के लिए उर्जा बनी रहेगी।
4. व्यायाम करे अच्छा खाए
सुबह जल्दी उठे तोडा भागे हल्का व्यायाम करे अच्छा खाए। अपने शरीर पर ध्यान दें। पता चला है जो लोग स्वस्थ नहीं होते वो खुश नहीं रहे पाते इसलिए अपने शरीर की देखभाल करे अच्छा खाए और हल्का व्यायाम करे।
5. परिवार और दोस्तों के साथ मजबूत संबंध बनाए
सभी दोस्त सच्चे नहीं होते पर अगर आप उन्हें एहसास दिलायेंगे की आप उनके सबसे अच्छे दोस्त है और उनके लिए कुछ भी कर सकते है तो आपको कभी दौखा नहीं दे पायेंगे। अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मजबूत संबंध बनाए। जब आपको उनकी जरुरत होगी तो आपकी मदद कर सकते है और उन्हें आपकी जरुरत पढ़े तो आप उनकी मदद कर सकते है।
6. ध्यान
अपने दिमाग को साफ करने के लिए कुछ समय शांत बैठे और गहरी सांस ले। अपने मन और दिमाग को खाली करे। स्वस्थ मन और स्वस्थ आत्मा से एक स्वस्थ शरीर का विकाश होता है।
7. कड़ी मेहनत करे
किसी भी काम में इतनी मेहनत करो की ऊपर वाला भी आपको उसका फल देने के लिए सोचने पर मजबूर हो जाए और दुसरे लोग भी आपसे कठिन से कठिन काम को पूरा करने की उम्मीद रखें। कड़ी मेहनत से एक अच्छे फल के साथ आपको लोगों की दुआ से खुशी मिलेगी।
8. मंजिल चुने और मंजिल तक पहुंचे
कुछ लोग खुशी और सफलता पाने के लिए घर से निकल जाते है पर उन्हें कभी खुशी और सफलता नहीं मिल पाती, क्युकी उन्होंने कोई मंजिल ही नहीं चुनी जहा उन्हें जाना था। उन्हें पता ही नहीं था की वो कहा जा रहे है। आप पहले मंजिल चुने फिर उसकी तरफ कदम रखें, आप खुशी से अपनी मंजिल पा सकते है।
9. खुद की कमजोरी पहचाने
खुद पर ध्यान दें की आप क्या कर रहे है इसी में आपकी खुशी छिपी है। अगर आप कुछ गलत कर रहे है तो उस पर ध्यान दे, हो सकता है आपके दुखी होने का कारण आप खुद हो। खुद की कमजोरी को पहचाने और उन्हें ठीक करे। आप में खुद में कोई कमी है जिससे आप दुखी है वो बाहर करो आप खुद खुश रहने लग जाओगे।
10. दुसरो से अपनी तुलना ने करे
अक्सर लोग खुद की तुलना दुसरो से करते है ऐसा करके वो अपनी खूबी के बदले अपनी कमजोरी की तुलना दुसरे लोगो की ताकत के साथ कर रहे है। सोचिए समझिये, किसी अन्य के 100 रुपयों को देखकर अपने 10 के नोट की गाली ने दे। उस 10 नोट से अपने काम पुरे करने सीखिए। आपके पास जो है उसी में खुश रहना सीखिए आप ऐसा कर सकते है।
Finally Words,
मैंने यहाँ खुश रहने के लिए और एक स्वस्थ जीवन जीने के 50 बातें बताई है उम्मीद है आपको ये अच्छी लगी होंगी और इन्हें अपनाकर आप खुश रहना सिख सकते है। अगर आपको इस post में बताई बातो से खुश रहने में कोई मदद मिले तो मुझे comment में जरुर बताए और अगर आपको खुश रहने का कोई और उपाय है तो उसके बारे में कमेंट में लिखे।
साथ ही अगर आपको इस post में खुश रहने की ये बातें अच्छी लगे तो इन्हें social media पर अपने दोस्तों और अन्य लोगो के साथ शेयर जरुर करे ताकि वो भी दुखी रहकर अपने जीवन का वक्त खराब ना करे और ख़ुशी से रहना सिख सके।