Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / सोशल मीडिया / Instagram Reels क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करें

Instagram Reels क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करें

By: जमशेद खानLast Updated: 10 Aug, 2020

Tiktok ban होने के बाद टिकटोक यूजर काफी उदास है क्योंकि टिकटोक ने पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों की जिंदगी को बदल सा दिया था। जब, Tiktok ban हुआ तो टिकटोक उपयोगकर्ताओं की लाइफ थम सी गयी। लेकिन अब tiktok lovers को दुखी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंस्टाग्राम उनकी खुशी की वजह बनेगा। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं इंस्टाग्राम के रील्स फीचर के बारे में। अब इंस्टाग्राम ने भी शोर्ट विडियो की दुनिया में अपने पाँव रख दिए हैं। Instagram reels feature भी टिकटोक के जैसा ही है जिस पर आप टिकटोक के जैसे 15 सेकंड के विडियो बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Instagram reels क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करें, Instagram reels कैसे बनाए आदि के बारे में पूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको इंस्टाग्राम के रील्स फीचर के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा।

Instagram reels kya hai

इंस्टाग्राम रील्स म्यूजिक के साथ 15 सेकंड का विडियो क्लिप बनाने का एक नया तरीका है बिलकुल टिकटोक जैसा। आज हर कोई Instagram reel की तुलना Tiktok से कर रहा है। इंस्टाग्राम ने भी अब खुद को शोर्ट विडियो app में शामिल कर लिया है। टिकटोक बंद हो चूका है लेकिन अभी लोग उसे पूरी तरह भुला नहीं पाए क्योंकि tiktok videos बहुत मजेदार हुआ करते थे। इसलिए, इंस्टाग्राम के पास अपने रील्स फीचर को लोगों के बीच शोर्ट विडियो app के रूप में पॉपुलर करने का एक बहुत बढ़िया अवसर है।

Tiktok ने पिछले 1 साल में यूजर्स को अपनी और इतना आकर्षित किया है कि, लोगों को इसका नशा सा चढ़ गया। अब Instagram reel काफ़ी हद तक उपयोगकर्ताओं को अपनी और आकर्षित करने में सफल हो रहा है। इंस्टाग्राम का ओनर फेसबुक है और फेसबुक के पास तो पहले से ही इतने यूजर है कि, वो Instagram reels को बहुत जल्द लोगों के बीच एक लोकप्रिय short video app बना सकते हैं।

आईये Instagram reel के बारे में विस्तार से जान लेते हैं जैसे:- What is Instagram reels in hindi, How to create instagram reels video in hindi, इंस्टाग्राम रील्स के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में।

विषय-सूची

  • Instagram Reels क्या है? (What is Instagram Reels In Hindi)
    • Instagram Reels कैसे बनाए? (How to Create Instagram Reels In Hindi)
    • निष्कर्ष,

Instagram Reels क्या है? (What is Instagram Reels In Hindi)

Instagram reels एक फोटो और विडियो शेयरिंग app है जो उपयोगकर्ता को छोटे 15 second के शोर्ट विडियो ऑडियो, म्यूजिक के साथ पोस्ट करने की सुविधा देता है। Reels पर आप audio के साथ 15 सेकंड के multi-clip videos बना सकते हैं। आपने टिकटोक पर 15 सेकंड के शोर्ट विडियो क्लिप देखे होंगे या tiktok video बनाये भी होंगे।

Instagram के reels फीचर की मदद से भी आप tiktok type short video बना सकते हैं जिन्हें आप instagram पर अपने दोस्तों के साथ या सबके साथ साझा कर सकते हैं। यह काफ़ी हद तक tiktok के जैसा ऐप है इस लिए इसे टिकटोक से compare भी किया जा रहा है।

Instagram reels फीचर instagram स्टोरीज के लिए मजेदार और आकर्षक विडियो कंटेंट बनाने का एक नया तरीका है। Reels feature instagram द्वारा लौंच किया गया है। भारत में यह reels के नाम से लोकप्रिय हो रहा है। instagram का reels फीचर सबसे पहले ब्राजील में लॉन्च किया गया था और आज अमेरिका के साथ 50 अन्य देशों में उपलब्ध है।

आईये अब जान लेते हैं कि, Instagram रील्स कैसे बनाते हैं? (How to create video on Instagram reels in hindi, How to make reels on Instagram in hindi)

Instagram Reels कैसे बनाए? (How to Create Instagram Reels In Hindi)

इंस्टाग्राम रील्स टिक टोक का एक प्रतिद्वंद्वी है, टिकटोक भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 चाइनीज ऐप्स में से एक है। जो भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। इंस्टाग्राम की यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को 15 सेकंड का शोर्ट विडियो बनाने की सुविधा देती है साथ ही, उस विडियो में जोड़ने के लिए ऑडियो और कई सारे अन्य इफेक्ट्स भी provide करती है।

अगर आप इंस्टाग्राम के नए फीचर reels का इस्तेमाल करना चाहते हैं और instagram reels video बनाना चाहते है तो यह बहुत आसान है। इंस्टाग्राम रील्स विडियो क्रिएट करने के लिए निचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  1. अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ओपन करें।
  2. ऐप के left side corner में कैमरा आइकॉन पर टैप करें। (या आप बाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं।)
  3. कैमरा पर टैप करने पर आपको 3 ऑप्शन दिखाई देंगे। (Live, Story and Reels)
  4. Reels option पर क्लिक करें।
  5. रील्स पर क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर reels feature on हो जाएगा। (रील्स फीचर चालू होने पर आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। जैसे आप ऑडियो के साथ विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, फ़िल्टर कर सकते हैं, विडियो की स्पीड बदल सकते हैं, साथ ही, time limit भी चुन सकते हैं इसके अलावा और भी बहुत कुछ।)
  6. अब, विडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए bottom में white circular icon पर क्लिक करें। इस आइकॉन में clapboard icon भी है।
  7. Audio add करने के लिए music icon tap करें। (आप Instagram की music library में से अपना पसंदीदा म्यूजिक चुन सकते हैं। साथ ही, रील्स फीचर आपको lip-sync type videos बनाने के लिए म्यूजिक का कोई भी पार्ट चुनने और स्क्रीन पर audio lyrics display करने की सुविधा भी देता है जोकि tiktok में भी नहीं थी।)
  8. आप smiley icon की मदद से विडियो में effects भी add कर सकते हैं। यह आपको filters की एक बड़ी variety प्रदान करता है।
  9. आप fast forward icon tap करके विडियो की स्पीड adjust कर सकते हैं। इस ऑप्शन से आप अपने विडियो की रिकॉर्डिंग स्पीड (0.3x, 0.5x, 1x, 2x, 3x) सेट कर सकते  हैं।
  10. इसके अलावा, Instagram रील्स feature आपको videos के लिए timer set करने का ऑप्शन भी देता है। जहाँ से आप अपने विडियो क्लिप की 0.5 to 15 seconds तक length चुन सकते हैं।

इस तरह आप बड़ी आसानी से Instagram reels video create कर सकते हैं। अब आप, Instagram reels feature का इस्तेमाल कैसे करें, या इंस्टाग्राम रील्स विडियो कैसे बनाते हैं के बारे में सीख चुके हैं।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल  में हमने आपको Instagram reels feature के बारे में बताया। जिसे पढ़ने के बाद आपको Reels के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी जैसे:- इंस्टाग्राम रील्स क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें? Instagram Reels video कैसे बनाए? आदि।

अगर आपको instagram के रील्स फीचर के बारे में कोई और जानकारी चाहिए या आपका इससे रिलेटेड कोई सवाल है तो हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

  • Instagram क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आपको इस पोस्ट की जानकारी अच्छी लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Tags: How to create instagram reels in hindi How to use instagram reels Instagram reel video instagram reels Instagram reels feature in hindi Instagram reels video kaise banaye What is Instagram reels in hindi

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: जमशेद खान

मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं लाइफ सक्सेस और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Computer Me Facebook Messenger Apps Kaise Use Kare

    कंप्यूटर में फेसबुक मैसेंजर का उपयोग कैसे करें - हिंदी जानकारी

  • Facebook Ke Bare Me Ajib Bate Jo Aapko Janni Chahiye

    फेसबुक के बारे में 30 रोचक तथ्य

  • व्हाट्सएप पर भूलकर भी ना करें ये 10 काम

Reader Interactions

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

अपडेटेड पोस्ट

  • बर्ड फ्लू (Bird Flu) क्या है और इससे कैसे बचें?
  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी

पोपुलर पोस्ट

  • Social Media Sites Facebook, Twitter Se Paise Kaise Kamaye
  • Free Theme Template Use Kyu Nahi Kare (Pros and Cons)
  • 10 अच्छे गुण जिन्हें हम जानवरों से सीख सकते हैं
  • Keyword Density Check Karne Ki 10 Free Online Tools
  • कंप्यूटर का उपयोग करने के फायदे और नुकसान

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।