विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल की तरह इस साल भी 7 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां होने लग जाती हैं। इस दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य से संबंधित विशेष कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर (Health camp) आयोजित किए जाते हैं। जिनमें चिकित्सक (डॉक्टर) सभी लोगों को मुफ्त (नि: शुल्क) दवाइयां बांटते हैं। इस दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। (2026 World Health Day in Hindi)

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर किए जाने वाले इन विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के विषय के बारे में जागरूक करना है। यह दिन लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस दिन का मकसद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इसके अलावा, लोगों को स्वास्थ्य का महत्व समझाने और स्वस्थ रहने के प्रति आकर्षित करने के लिए भी दुनिया भर में लोगों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। स्विट्जरलैंड के शहर जिनेवा में सर्वप्रथम विश्व स्वास्थ्य सभा में 7 अप्रैल 1948 को सालाना विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
मतलब, 1948 में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया था लेकिन विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 1950 में हुई। दुनिया भर में सर्वप्रथम 1950 को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – World Health Day in Hindi
विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी, 2026 में तारीख, वर्ल्ड हेल्थ डे 2026 थीम, विश्व स्वास्थ्य दिवस कब, कैसे और क्यों मनाया जाता है? Vishv svasthy diwas in hindi, World Health diwas 2026.
इस दिन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य विषय से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिन स्वास्थ्य वाद विवाद के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बरसों से मनाया जा रहा है। यह दिवस सभी लोगों को, देश को बीमारी से मुक्त करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का लक्ष्य स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों को हल करना है। इसलिए इस दिन विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन की स्थापना मुख्य रूप से सभी लोगों का ध्यान स्वास्थ्य मुद्दों पर लगाना है।
इस दिन का मकसद हर साल स्वास्थ्य से संबंधित एक नए मुद्दे को उठाना और पूरे साल में उस पर काम करना और उसे हल करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरे विश्व को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है? इस दिन लोगों के स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने और सभी को स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मुद्दों में सहायता करने के लिए स्वास्थ्य प्राधिकारी शामिल होते हैं। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के प्रति लोगों को बढ़ावा देने और जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधि होती हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? यह दिन लोगों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन दुनिया को स्वस्थ बनाने और सभी लोगों को हर बीमारी से मुक्त बनाने के मकसद से मनाया जाता है।
वर्ल्ड हेल्थ डे लोगों के जीवन को स्वस्थ और बेहतर बनाने और उनकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुलझाने के प्रयास करता है।
यह दिन लोगों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से सही तरह से निपटने के लिए जानकारी उपलब्ध कराता है। जिससे वे खुद के लिए सही और बेहतर इलाज खोजने में सक्षम हो पाते हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे लोगों को स्वास्थ्य के विषय के बारे में ज्ञान प्राप्त करवाता है। यह दिन दुनिया भर में लोगों को खुद का ख्याल रखने वाले उत्साहित करता हैं।
यह लोगों को सिखाता है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी बीमारी से कैसे लड़ा जाए। विश्व स्वास्थ्य दिवस उन लोगों के लिए बहुत सहायक है जिन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से असुरक्षित क्षेत्रों के लोगों के लिए यह दिवस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
यह भी पढ़ें:
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निबंध (Essay on World Health Day)
इस आर्टिकल को सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि किसी और को भी विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में नॉलेज हो।