ऑनलाइन एफआईआर (Online FIR) कैसे दर्ज करें?

एक समय था जब लोग किसी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन जाते थे, इसमें काफी समय लगता है लेकिन आज आज सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं यहां तक कि आप एफआईआर भी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करने की सुविधा सरकार द्वारा ही प्रदान की गई है। क्या आप नहीं जानते कि ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करते हैं। अगर नहीं, तो यह पोस्ट आप ही के लिए है क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको यह बताने वाले हैं कि, Online fir कैसे दर्ज करते हैं।

Online FIR kaise likhe

आज हमारा भारत पूरी तरह से डिजिटल हो गया है जिसमें सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। पहले हमारे देश में एफ आई आर दर्ज करवाना बहुत मुश्किल समझा जाता था क्योंकि fir लिखवाने के लिए लोगों को किसी निर्धारित पुलिस स्टेशन जाना पड़ता था, वहां जाकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। इसके अलावा पुलिस वालों के सवालों के जवाब देने पड़ते थे। ऐसी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसलिए बहुत से लोग तो छोटे-मोटे मामलों को यूं ही नजरअंदाज कर देते थे। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध करवाई।

हालांकि, आप किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज नहीं कर सकते, आप ऑनलाइन f.i.r. सिर्फ गंभीर अपराध जैसे, चोरी, मारपीट,बलात्कार, मर्डर, किडनैपिंग और दहेज आदि मामले के लिए कर सकते हैं। एसआईआर कॉपी ऑनलाइन की मदद से आप अपनी रिपोर्ट का प्रिंट निकाल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चोरी हुई या खोयी हुई चीजें जैसे, मोबाइल, सिम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और बैंक पासबुक इत्यादि के लिए online fir लिख सकते हैं।

एनएफआईआर कैसे दर्ज करें, इस टॉपिक के बारे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे। अंत तक पढ़ने के बाद आपको ऑनलाइन f.i.r. दर्ज करने की सारी प्रोसेस के बारे में पता चल जाएगा। लेकिन उससे पहले आप यह जान लें कि, ऑनलाइन f.i.r. क्या होती है।

Online FIR क्या है?

जब किसी के साथ कोई भी अपराध होता है जैसे की चोरी, मार पीट या कोई और क्राइम तो उस शख्स को सबसे पहले अपने लोकल थाने में जाकर या Online दर्ज करानी होती है जिसे FIR कहते है। उसके बाद ही पुलिस शिकायत के अनुसार आगे की करवाई शुरू करती है। FIR लिखकर या बोलकर दोनों तरह से दर्ज कराई जा सकती है।

Online FIR को e-FIR कहते है जो केवल संज्ञेय अपराध जैसे कि चोरी, दहेज़, क़त्ल, बलात्कार, अपहरण इत्यादि के लिए की जा सकती है। इन सब अपराधों में पुलिस बिना कोर्ट आर्डर के गिरफ्तार कर सकती है। लेकिन ऐसे शिकायतों को FIR में तभी तब्दील किया जा सकता है जब मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त हो जाये। कुछ राज्यों में ऐसे शिकायतों के लिए भी सीधा एफआईआर की जा सकते है।

FIR full form

  • Full form of FIR – First Information Report
  • FIR Full Form in Hindi – प्रथम सूचना विवरण

एफआईआर किसी भी आपराधिक घटना के संबंध में पुलिस को दी जाने वाली सूचना होती है, यह किसी अपराध से पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस स्टेशन में पुलिस को दी जाने वाली सूचना होती है। इसी के आधार पर पुलिस अपनी कार्यवाही तथा केश की तहकीकात शुरु कर सकती है।

Online FIR कैसे दर्ज करे?

आपको Online FIR दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम यह जानना आवश्यक है कि Online FIR किस बारे में की जा सकती है। जैसे की हम आपको ऊपर बता चुके है कि ऑनलाइन एफआईआर केवल अज्ञात व्यक्ति के बारे में ही की जा सकती है जो की इनमें से कोई भी हो सकता है। ऑनलाइन FIR फाइल कराने से पहले आपको ये ज़रूर जानना चाहिए की आप किस मामले की रिपोर्ट ऑनलाइन करा सकते है।

आपको बता दे कि ऑनलाइन आप किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ही रिपोर्ट कर सकते है। यह किस तरह का मामला होगा उसकी जानकारी आगे दी गयी है। खोये हुए या चोरी हुए सामान की FIR दर्ज करना जैसे मोबाइल, सिमकार्ड, लैपटॉप, कार, बाइक, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड इत्यादि।

  • नागरिक पुलिस को Online FIR के माध्यम से खोये हुए सामान जैसे- मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड, दस्तावेज आदि की जानकारी दे सकते है।
  • अपनी पहचान का खुलासा किये बिना घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकरी देना आदि।
  • अज्ञात एवं गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी देना।
  • इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या चैसिंस नंबर की सहायता से चोरी किये गए या अधिकृत किये गए वाहनों की जानकरी।

ऑनलाइन एफआईआर कैसे लिखे? (Online FIR Kaise Likhe)

आप अपने राज्य की पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एफआईआर लिख सकते हैं। आप अपने निर्धारित राज्य की पुलिस की ऑफिशियल साइट का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि अगर आप राजस्थान में रहने वाले हैं तो आप राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन f.i.r. लिख सकते हैं।

यहां हमने आपके लिए कई राज्यों की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के बारे में बताया है आप जिस राज्य से हैं उस राज्य की वेबसाइट का इस्तेमाल ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने के लिए कर सकते हैं।

  • Online FIR Rajasthan – police.rajasthan.gov.in
  • FIR Online Haryana – haryanapoliceonline.gov.in
  • Online FIR Bihar – biharpolice.in
  • Online FIR MP – citizen.mppolice.gov.in
  • Online FIR In UP – uppolice.gov.in
  • FIR Online Delhi – delhipolice.nic.in

Online fir दर्ज कराने के लिए आपके पास ईमेल आईडी या फिर मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। क्योंकि सबसे पहले आपको इन वेबसाइट में अपना अकाउंट बनाना होगा जिसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। आइये जानते हैं Online fir कैसे लिखते हैं। ऑनलाइन एफआईआर लिखने के लिए आप नीचे दर्शाये गए निर्देशों की सहायता ले सकते है।

Step 1

सबसे पहले, आप जिस राज्य में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं उस राज्य की पुलिस की वेबसाइट पर जाएँ और अपनी ईमेल आईडी से अपना अकाउंट बनाये।

Step 2

उसके बाद FIR complaint option पर जाएँ।

Step 3

इसके बाद आपको online fir register form दिखाई देगा। जिसमें आपको fir दर्ज करनी होगी।

  • शिकायतकर्ता का नाम,
  • माता-पिता का नाम,
  • शिकायतकर्ता का पता
  • शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर
  • शिकायतकर्ता की ईमेल आईडी
  • राज्य में नुकसान का स्थान
  • क्षति होने का दिनांक (date of loss)
  • नुकसान का समय (time of loss)
  • Select lost articles
  • add description
  • fill any other details
  • enter the code shown above
  • click on submit

Step 4

ऑनलाइन fir फॉर्म में सब कुछ भरने के बाद एक बाद check कर ले, सब कुछ सही से भरा है या नहीं। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Step 5

सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा, कोड वेरीफाई करने के बाद आपकी fir ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी।

बस इस तरह, बड़ी आसानी से घर बैठे बिना किसी पुलिस स्टेशन के चक्कर काटे, आप ऑनलाइन fir दर्ज कर सकते हैं।

At last,

इस आर्टिकल में हमने आपको Online fir कैसे दर्ज करें, या online fir kaise likhe, के बारे में बताया। हम उम्मीद करते हैं अब आप ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का तरीका जान गए होंगे।

इसके अलावा, अगर अभी भी आपको ऑनलाइन fir के बारे में कोई और जानकारी चाहिए या आपका इससे सम्बंधित कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट के जरिये पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको online fir kaise likhe की जानकारी अच्छी लगे तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि कोई और भी इसके बारे में जान सके।

Avatar for Jamshed Khan

About Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

Leave a Comment

I need help with ...