Content Writing Jobs: लेखकों के लिए नौकरी

क्या आपको लिखने का शौक है और क्या आपको ब्लॉग (बिजनेस स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, इंटरनेट, टिप्स, लाइफ़स्टाइल इत्यादि के बारे में) लिखना पसंद हैं?

और क्या आप अपनी लेखन कला से शोहरत और पैसा कमाना चाहते हैं? अगर हां तो यह आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। हमें आपके उन असाधारण और फ्रीलांस लेखकों की तलाश है जो गहन शोध करके अच्छा कंटेंट लिखने में सक्षम हो।

विवरण

Content writing Jobs | 2024-2022
स्थान कोई भी
काम हो सकता है कहीं से भी
कार्य का प्रकार फ्रीलांस
काम ब्लॉग/लेख लेखन
श्रेणी खुद से चुनें
कंपनी Mozedia
कंपनी का प्रकार छोटा व्यवसाय

हम इस ब्लॉग पर कंटेंट रायटर्स के लिए Jobs प्रदान करते हैं, और लोग हमारे लिए कंटेनर लिखकर भुगतान प्राप्त करते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं।

जो हमारी वेबसाइट के पाठकों के लिए मूल्यवान सामग्री प्रदान करना चाहते हैं, वो इस ब्लॉग पर आर्टिकल लिख कर पैसा कमा सकते हैं।

इस ब्लॉग पर आर्टिकल लिखकर आप 2 चीजें हासिल कर सकते हैं।

  • नाम और शोहरत (as a author)
  • पैसा-वेतन (as a writer)

जी हां, आप इस साइट पर as a author काम करके नाम और शोहरत कमा सकते हो और as a writer काम करके पैसा कमा सकते हैं।

अगर आप इस ब्लॉग पर गेस्ट पोस्ट करना चाहते हो तो उसकी जानकारी यहाँ है,

  • Mozedia पर अपनी गेस्ट पोस्ट Submit कैसे करें?

लेखकों को विषयों पर शोध करने की आवश्यकता होगी ताकि वह बेहतर सामग्री प्रदान कर सकें।

काम के प्रकार:

  • आप हमारे ब्लॉग पर as a writer/author काम कर सकते हैं।
  • आप ब्लॉग पर उपलब्ध किसी भी कैटेगरी में आर्टिकल लिख सकते हैं।

बुनियादी आवश्यकताएं:

  • आपको हिंदी भाषा में कंटेंट लिखना होगा।
  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
  • आपको अद्वितीय और विस्तृत सामग्री प्रदान करनी होगी।
  • आपके लेखों में दिए गए कीवर्ड-वाक्यांश और संबंधित सब शामिल होने चाहिए।
  • प्रत्येक विषय को अच्छी तरह से शोधित करके लिखना होगा।
  • आपके लेख में आपके द्वारा लिखी गई 100% मूल सामग्री होनी चाहिए। (अन्य साइटों से कोई कॉपी पेस्ट नहीं)
  • सभी लेख प्रस्तुतियां (Article submissions) Google docs के माध्यम से होगा।

भुगतान:

  • आपको प्रति महीने की 1 तारीख को भुगतान किया जाएगा।
  • वेतन दर आपकी योग्यता के आधार पर 0.15 प्रति शब्द से लेकर 0.50 रूपया प्रति शब्द होगी।
  • या फिर आपको आर्टिकल के हिसाब से प्रति पोस्ट 200 से 500 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
  • लेकिन आर्टिकल के हिसाब से भुगतान वाले ऑप्शन में मिनिमम शब्द सीमा लागू होगी।
  • भुगतान Wire transfer (bank account), PayPal, PayTM या UPI के माध्यम से ले सकते हैं।
  • भुगतान समय के अगले 48 घंटों के भीतर आपको पेमेंट मिल जाएगा।

Payment threshold:

  • कम से कम 10 आर्टिकल लिखने के बाद पेमेंट किया जाएगा।
  • इस महीने में किए गए कार्य का भुगतान अगले महीने की 1 तारीख को किया जाएगा।

नियम:

  • आर्टिकल लिखने की कोई समय सीमा नहीं है।
  • आप महीने में एक या चाहे जितने आर्टिकल लिख सकते हैं।
  • पर शब्द भुगतान वाले लेख में अनावश्यक शब्द नहीं जोड़े जाएंगे।
  • पर पोस्ट भुगतान वाले लेख में 1000-1800 शब्द होंगे।

कितना कमा सकते हैं:

  • अगर आप 1 महीने में केवल एक आर्टिकल लिखते हैं तो आपको उसका वेतन दर (200 या 500 रुपए) ही मिलेगा।
  • अगर आप 1 महीने में 50 आर्टिकल लिखते हैंऔर आपको एक आर्टिकल के ₹500 दिए जाते हैं तो आपको 25,000 रुपए मिलेंगे।
  • मतलब आप जितनी मेहनत करोगे, जितना ज्यादा कंटेंट लिखोगे, कमाई उतनी ही ज्यादा होगी।

नौकरी समय:

  • अभी हमने इस जॉब को 2024 से 2024 तक का प्लान बनाया है।
  • भविष्य में जॉब समय बढ़ाया जा सकता है।
  • मतलब आप हमारे लिए दीर्घकालीन लिख सकते हैं।

आवेदन:

  • आवेदन फॉर्म यहाँ भरें।
  • यदि स्वीकार किया जाता है तो आपको शुरुआत करने के बारे में बता दिया जाएगा।

केवल तभी APPLY करें, जब आप ईमानदार हैं और सचमुच इस प्रकार के काम की तलाश कर रहे हैं।

हम आपसे क्या अपेक्षा करते हैं?

  • आपको ब्लॉग लेखन की मजबूत और तकनीक की समझ है।
  • आप सरल शब्दों में जटिल तकनीकी अवधारणाओं की व्याख्या कर सकते हैं।
  • आप लिखने के शौक के साथ, खुद से लिखना पसंद करते हैं।
  • आप संपूर्ण लेख लिख सकते हैं जिन्हें संपादित करने की जरूरत नहीं है।
  • आप ईमानदारी से काम करने वाले हैं, जो बोलते हैं वही करते हैं।
  • आप हमारे साथ कोई धोखाधड़ी नहीं करोगे, सच्चाई के साथ काम करोगे।

इस वेबसाइट पर आपके जैसे कई राइटर काम करेंगे। जो जितना ज्यादा अच्छा काम करेगा उसे उतनी ही ज्यादा अच्छी सैलरी दी जाएगी। काम को देखते हुए समय आने पर उसकी वेतन दरें बढ़ा दी जाएंगी।