कांग्रेस की स्थापना किसने और कब की?

Congress India की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की थी।

Congress Founder

Allan Octavian Hume को कांग्रेस के पिता के रूप में जाना जाता है। वह ब्रिटिश भारत में एक सिविल सेवा अधिकारी और राजनीतिक सुधारक थे।

व्योमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने गये। 2026 में कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।

कांग्रेस की स्थापना भारत की आजादी से पहले हुई थी, आजादी के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल किया और जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

काँग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में तीन राज्यों में पार्टी की जीत के बाद Lok Sabha Elections 2026 में काँग्रेस की दावेदारी और मजबूत हो गई है। भारत में लगभग 50 सालों तक शासन करने वाली काँग्रेस पार्टी का गठन avian Hume ने किया था।

शुरुआत में काँग्रेस का लक्ष्य भारत की आजादी नहीं था। उस समय काँग्रेस का उद्देश्य देश के enlightened peoples को एकजुट करना और एक मंच पर साथ लाना था ताकि देश के लोगों के लिए नीतियों के निर्माण में मदद मिल सके। काँग्रेस का पहला session मुंबई में हुआ। उस समय व्योमेश चंद्र बनर्जी इसके अध्यक्ष थे।

राजनीतिक पार्टी के रूप में काँग्रेस का उदय तब हुआ जब यह दो दलों में बँट गई। जिनके नाम नरम दल और गरम दल थे। गरम दल का कहना था कि हमें अंग्रेजों से आजादी चाहिए लेकिन नरम दल अंग्रेजी राज के अंतर्गत ही स्वशासन की मांग करता था।

साल 1915 में जब महात्मा गांधी जी भारत आए तो उन्हें काँग्रेस की अध्यकता सौंपी गई। 1919 में महात्मा गांधी काँग्रेस के symbol बन गये। उसके बाद काँग्रेस ने भारतीय स्वतंत्रता के संग्राम में खुले तौर पर भाग लेना शुरू कर दिया था।

काँग्रेस ने साल 1930 के एक session में पहली बार पूर्ण स्वराज को अपणा लक्ष्य घोषित किया। उस समय काँग्रेस पार्टी में लगभग 15 मिलियन लोग बतौर सदस्य के रूप में जुड़ चुके थे जो ब्रिटिश सरकार से आजादी के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार थे।

आजादी के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने कई सालों तक देश की सत्ता संभाली। आज काँग्रेस भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसने भारत में सबसे ज्यादा समय तक शासन किया है। देश के अधिकांश प्रधानमंत्री काँग्रेस पार्टी के नेता ही रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2026 में भी राहुल गांधी ने काँग्रेस के सत्ता में आने का दावा किया है। जिसका result 4 जून को आने वाला है।

Avatar for Jamshed Khan

About Jamshed Khan

मैं इस ब्लॉग का एडिटर हु और मुझे लिखने का बहुत शौक है। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन और फेस्टिवल से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूँ।

I need help with ...