Support Me India

  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग
    • वर्डप्रेस
    • ब्लागस्पाट
    • वेब होस्टिंग
    • ऐडसेन्स
    • एफिलिएट मार्केटिंग
    • ईमेल मार्केटिंग
    • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • एसईओ
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ सक्सेस
  • पैसा कैसे कमायें
  • अधिक
    • इन्टरनेट
    • बिज़नस स्टार्टअप
    • यूट्यूब
    • एजुकेशन
    • दिलचस्प तथ्य
    • सोशल मीडिया
    • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सवाल पूछें
मुख्यपृष्ठ / ब्लॉग / लाइफ सक्सेस / जीवन में सफल होने के लिए 10 बेहतरीन टिप्स

जीवन में सफल होने के लिए 10 बेहतरीन टिप्स

By: Jumedeen KhanLast Updated: 29 May, 2019

इस आर्टिकल में हम आपको जीवन में सफल होने के लिए 10 बेहतरीन टिप्स बताएंगे। जीवन में सफल होने के ये बेहतरीन टिप्स दुनिया के सफलतम व्यक्तियों द्वारा दिए गए हैं। आप भी जीवन में सफल होने के इन बेहतरीन तरीकों को फॉलो करके अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हो। चलो जानते हैं जीवन में सफल होने के लिए क्या करें, जीवन में सफल होने के 10 बेहतरीन तरीके।

जीवन में सफल होने के लिए 10 बेहतरीन तरीके

कुछ लोग अपनी नाकामयाबी को लेकर कई तरह का रोना रोते हैं। मेरी उम्र अधिक हो गई, मेरा कोई साथ देने वाला नहीं है, मेरे पास खर्च करने को पैसे नहीं या फिर मेरा फैमिली बैकग्राउंड अच्छा नहीं है।

लेकिन कहीं ना कहीं सबके मन में एक सामान्य इच्छा जरूर होती है कि मैं Success कैसे बनूं? ना चाहते हुए भी वो अपनी लाइफ को सक्सेसफुल बनाने की कोशिश करता रहता है।

लेकिन हर व्यक्ति की ख्वाहिश अलग अलग होती है। कोई पैसा कमाना चाहता है तो कोई शोहरत। कोई अच्छा family life जीना चाहता है तो कोई ऐशोआराम कि जिंदगी।

  • आपकी असफलता की वजह और कोई नहीं आप खुद हैं

यह इच्छाएं हर किसी की पूरी नहीं होती। कुछ लोग सफल हो जाते हैं तो कुछ नहीं भी होते हैं। क्योंकि सफलता हासिल करना आसान नहीं है।

लेकिन अगर हम कोशिश करें तो, हम हमारे हर सपने को साकार कर सकते हैं, बस हमें जरूरत है तो सही तरीका अपनाने की।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप अपने जीवन में सफलता कैसे पा सकते हैं? जीवन में सफलता पाने की 10 बेहतरीन टिप्स।

विषय-सूची

  • जीवन में सफलता पाने के 10 बढ़िया तरीके
    • 1. हमेशा बड़ा सोचो।
    • 2. सफलता का दृढ़ निश्चय करो।
    • 3. मेहनती बनो।
    • 4. खुद पर भरोसा रखो।
    • 5. निराश ना हो।
    • 6. खुद को आराम दें।
    • 7. सफर को मजेदार बनाएं।
    • 8. असफलता से मत डरो।
    • 9. शांत बने और विवादों से बचें।
    • 10. सबकी सुने मगर मन की करें।
    • निष्कर्ष,

जीवन में सफलता पाने के 10 बढ़िया तरीके

जीवन में सफलता पाने के कई उपाय हो सकते हैं लेकिन हम यहां दुनिया के सफलतम व्यक्तियों द्वारा बताई गई जीवन में सफल होने की दस बेस्ट टिप्स बता रहे हैं।

1. हमेशा बड़ा सोचो।

जीवन में सफल होने के लिए, आपके जीवन का एक मकसद होना चाहिए। आपका एक target, एक goal होना चाहिए जिसे आप हासिल करना चाहते हैं।

कुछ लोग अपना goal बहुत ही छोटा रखते हैं और फिर उसे हासिल करके खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। जबकि कुछ लोग बहुत ही बड़ा goal set कर लेते हैं और उसे हासिल नहीं कर पाते हैं।

इसलिए आप अपना goal अच्छे से सोच समझ कर तय करें। बढ़ा सोचें लेकिन इतना बड़ा भी नहीं कि आप उसे प्राप्ति ही नहीं कर पाओ।

2. सफलता का दृढ़ निश्चय करो।

अपने लिए goal set करने के बाद, आपको यह तय कर लेना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े, मुझे हर हाल में अपना goal achieve करना है।

अपनी मंजिल तक पहुंचने का सन क्लब बनाना है और उसे हर हाल में निरंतर बनाए रखना है। तब तक पीछे नहीं हटना है जब तक आप अपनी मंजिल को ना पा ले।

3. मेहनती बनो।

सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होगा। आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी, कर्मठ बनो। कर्मठ व्यक्ति हमेशा सफल होता है।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सपने देखते हैं, प्लान बनाते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते, उसके अनुरूप कर्म नहीं करते। परिणाम स्वरूप उन्हें  हार का सामना करना पड़ता है।

आपको यह गलती नहीं करनी है। मेहनत करना ही सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है। आपको अपने goal को पाने के लिए हर मुमकिन काम करना है।

4. खुद पर भरोसा रखो।

अब जो भी काम कर रहे हैं, आपको अपने काम पर पूरा विश्वास होना चाहिए। आपको अपने आप पर पूर्ण यकीन होना चाहिए कि आप जो कुछ कर रहे हैं बिल्कुल सही कर रहे हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम सही होते हैं लेकिन हमसे जलन रखने वाले लोगों की बातों में आकर हम अपने रास्ते से भटक जाते हैं। नतीजन सफल नहीं हो पाते हैं।

इसलिए आप जो कुछ करें, पूरी तैयारी के साथ करें और अपने आप पर भरोसा रखें। लोगों की बातों में ना आए और कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ते पर चलना जारी रखें।

5. निराश ना हो।

आपके काम करते वक्त हो सकता है कई बार नतीजे सही ना आये। आपको जल्दी सफलता ना मिले या फिर आपके रास्ते में कोई रुकावट आ जाए तो आपको निराश नहीं होना है।

ऐसे समय में आपको निराश ना होकर बुद्धि से काम लेना चाहिए। आप को सही रास्ता अपनाना है, भले ही उसमें कितनी भी रुकावट क्यों ना हो, रुकना नहीं है।

6. खुद को आराम दें।

कई लोग बड़े जोश के साथ काम करते हैं और लगातार करते रहते हैं। ऐसे अधिकतर लोग मंजिल से पहले ही थक जाते हैं। थकावट की वजह से वह अपना काम बीच में ही छोड़ देते हैं।

आपको ऐसा नहीं करना है। लगातार काम करने से बचें, अपनी सेहत का ख्याल रखें, खुद का ख्याल रखें और जरूरत पड़ने पर समय समय पर विश्राम करें।

इससे आपके शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है और वह पहले से कहीं ज्यादा जोश में काम करते हैं। विश्राम करने से आप हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।

7. सफर को मजेदार बनाएं।

अपने goal को achieve करने के लिए पूरी शिद्दत से काम करें, लेकिन अपने काम को इतनी गंभीरता से भी ना ले कि आप भावनात्मक भार के शिकार हो जाएं, इससे आप परिप्रेक्ष्य खोलेंगे और भटक जाएंगे।

आपको चाहिए कि अपने सफर को मजेदार बनाएं, काम के साथ-साथ अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों से भी मिलते रहे ताकि आपका जीवन बोरिंग ना हो।

अब जितना ज्यादा खुश रहोगे, उतना ही बेहतर काम कर सकोगे और उतनी ही पावर महसूस करोगे। इससे आप उतनी ही ज्यादा सफलता हासिल कर पाओगे।

8. असफलता से मत डरो।

हमें असफलताओं से नहीं डरना चाहिए क्योंकि असफलताओं में ही सफलता का रास्ता होता है। एक प्रसिद्ध कहावत है कि असफल होने का मतलब है कि आप में सफल होने कब पूरा प्रयास नहीं किया।

यानी कि असफलता दोबारा किसी काम को करने का मौका देती है। सफलता मिलने के बाद आपको उसी काम को और बेहतर तरीके से करना है, उस से डरना नहीं है।

9. शांत बने और विवादों से बचें।

हमारे जीवन में हमें कई तरह के लोग मिलते हैं, कुछ हमारे पक्ष में होते हैं और कुछ विपक्ष में। विपक्ष वाले लोग आपके रास्ते में रोड़ा डालने के लिए आपको गुस्सा दिलाने की कोशिश करते हैं।

आपको हर कठिन परिस्थिति में शांत बने रहना है और अपने आप को विवादों से बचाना है। बेकार के लोगों और उनकी बेकार की बातों को Avoid कर देना है।

10. सबकी सुने मगर मन की करें।

हम जब भी कोई काम करते हैं तो सलाह देने वाले बहुत आ जाते हैं। हर कोई अपने अपने तरीकों से अलग अलग सलाह देता है कि ऐसा करो वैसा करो। हमें उन सबको नहीं सुनना है।

सबकी सुनो, किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं है। बस करो वही जो आपका अंतर्मन कहे, क्योंकि हमारा मन हमें कभी गलत रास्ता नहीं बता सकता। हमें मन की सुनकर ही निर्णय लेना चाहिए।

इंसान अपने आप से बात कर सकता है, खुद की सुन सकता है और मन ही मन में निर्णय ले सकता है। हमें अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना है बजाय इसके कि हम दूसरों की बात सुने।

निष्कर्ष,

इन 10 टिप्स को फॉलो करके आप अपने जीवन में आसानी से सफलता हासिल कर सकते हो। फिर देखना एक दिन आप बड़े सितारे, व्यवसायी या कुशल व्यक्ति बन जाओगे।

आपको जीवन में सफलता पानी है तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद पर विश्वास रखें, भरोसा रखें कि आप हर कीमत पर सफलता हासिल करोगे।

आपकी यह सोच आपको सफल बना देगी और आने वाले समय में आप एक सफल व्यक्ति का जीवन जी रहे होंगे।

यह भी पढ़ें,

  • नकारात्मकता को नजरअंदाज करें, सफलता जरूर मिलेगी
  • सफलता पाने के लिए प्रेरणादायक विचार Success Inspirational Thoughts in Hindi

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

शेयर
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

लेखक: Jumedeen Khan

मैं इस ब्लॉग का संस्थापक और एक पेशेवर ब्लॉगर हूं। यहाँ पर मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी और मददगार जानकारी शेयर करता हूं। ❤️

आपको ये भी पढना चाहिए

  • Inspirational Thoughts on Success

    सफलता पाने के लिए प्रेरणादायक विचार Success Inspirational Thoughts in Hindi

  • नीयत पर suvichar, Niyat quotes in hindi

    नीयत पर Suvichar - Niyat Quotes in Hindi

  • Make Successful Your Life

    लाइफ में खुद को कामयाब बनाने के 10 स्मार्ट तरीके

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 1 )

एक टिप्पणी जोड़ें
  1. dharmesh rajput

    09 May, 2019 at 3:00 pm

    gajab ki post likhi hai aapne aur aapke sentence bahut hi badhiya hote hai

    जवाब दें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नयी पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

अपडेटेड पोस्ट

  • घर में बरकत क्यों नहीं होती? (गरीबी की वजह)
  • मिया बीवी का रिश्ता - Miya Biwi ka Rishta
  • सच्चे प्यार के 20 गुण (True Love Qualities in Hindi)
  • Fitness Trainer कैसे बने? इसके लिए योग्यता और सैलरी
  • सारी जिंदगी जवान और सेहतमंद रहने के 10 नियम

पोपुलर पोस्ट

  • Google Adsense Payment Address Verification - Full Information in Hindi
  • वेबसाइट और ब्लॉग को कम समय में पॉपुलर कैसे बनाएं?
  • Blogger Label, Archive and Search Pages Ko Noindex Kaise Kare
  • Branded Short Domain Kya Hai Aur Kaise Choose Kare
  • दिल को छू लेने वाली सच्ची और अच्छी बातें

टॉपिक चुनें

  • इन्टरनेट
  • ईमेल मार्केटिंग
  • एजुकेशन
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • एसईओ
  • ऐडसेन्स
  • टेक्नोलॉजी
  • डोमेन रजिस्ट्रेशन
  • दिलचस्प तथ्य
  • पैसा कैसे कमायें
  • फेस्टिवल
  • बिज़नस स्टार्टअप
  • ब्यूटी टिप्स
  • ब्लागस्पाट
  • ब्लॉग्गिंग
  • मोबाइल मार्केटिंग
  • यूट्यूब
  • रिश्ते-नाते
  • लाइफ सक्सेस
  • वर्डप्रेस
  • वेब होस्टिंग
  • सिक्यूरिटी टिप्स
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य

Footer

थोडा ब्लॉग के बारे में

यह एक हिंदी ब्लॉग है, जिसका मकसद है लोगो को हिंदी भाषा में विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराना।

इसके अलावा हमारा एक Ask SMI फोरम भी है, जहाँ हम नए ब्लॉगर्स की मदद करते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
  • विज्ञापन दें
  • होस्टिंग कहा से लें
  • अस्वीकरण
  • शब्दकोश

ब्लॉग न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना पाने के लिए अभी ब्लॉग को सब्सक्राइब करे!

Powered by: Mozedia.com

कॉपीराइट © 2015–2021हमारे बारे मेंसम्पर्कगोपनीयता नीतिसाइटमैपवापस जाएँ।